सोमवार, 10 मई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 मई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:55 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 08:26 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - आयुष्मान् रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:41 से सुबह 09:19 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:06* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *11 मई 2021 मंगलवार को अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा



मेष 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह अवश्य लें, तभी उसमें सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत हो सकता है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति का समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से यदि कोई मतभेद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज दूसरो के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी टीम वर्क के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अधिकारियों से कोई भी अनबन नहीं करनी है, नहीं तो उसका भविष्य में उनको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने का होगा, बिना जाँचे परखे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके बाहर के खानपान से परहेज रखें।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार व मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी मे आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन सुखमय रहेगा। भाई बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप आपनी समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व आ सकता है। आप परेशान होने की वजह उन्हें निपटाने की शुरुआत करें, जिससे सायंकाल तक आप सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे और आपके हुनर की तारीफ भी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यो के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप कर्जा मुक्त हो पाएंगे, लेकिन आज आप जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझ कर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, भाई व बहन की शादी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो उससे पहले एकबार विचार अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सके। आज आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको अपना रुका हुआ प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा

मकर 

आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे आप की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते आप अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा यह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ कर रख देगा। यदि आप कोई जमीन व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसकी पूरी जानकारी पहले अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दोपहर तक व्यापार में छुटपुट लाभ देने की भरपूर संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो ईश्वर का ध्यान करके जाएं, नहीं तो आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में बातचीत करते समय आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आज आपको लाभ हो सकता है। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को छोटी से छोटी बीमारी हो, तो उसे अनदेखा ना करें। उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि वह कोई बड़ी समस्या से बच सकें। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन प्रेम जीवन में आज निराशा हाथ लग सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।



आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। 


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...