JYOTISH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JYOTISH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 7 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 07 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - षष्ठी सुबह 07:23 तक तत्पश्चात सप्तमी*


⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 08:05 तक तत्पश्चात पुष्य*


⛅ *योग - शुभ 08 नवम्बर प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात शुक्ल*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:33 से सुबह 10:58 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:44* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यह हैं सुबह के 13 मंत्र, कोई 1 भी पढ़ लिया तो मिलेगी हर कार्य में सफलता


 


इन 13 मंत्रों में से कोई एक मंत्र रोज पढ़ें, सफलता के कीर्तिमान रचें 


 


सुबह इन मंत्रों को पढ़ने से मिलती है मनचाही सफलता 


 


अगर आप चाहते हैं हर दिन आपका शुभ और सफलतादायक हो तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 13 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को बोलें। आपका दिन उन्नतिदायक और प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। 


 


1 . ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।


मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।


 


 


 


2 . कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।


करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।


 


 


3 . गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।


गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:


 


4 . करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।


वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।


 


5. सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।


 


 


 


6 . राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।


 


7 . माता रामो मम् पिता रामचन्द्र: 


स्वामी रामो ममत्सखा सखा रामचन्द्र: 


सर्वस्व में रामचन्द्रो दयालु नान्यं जाने नैव जाने न जाने।।1।।


 


8. दक्षिणे लक्ष्मणो यस्त वामेच जनकात्मजा, 


पुरतोमारुतिर्यस्य तं वंदे रघुनंदम्।


 


9 . लोकाभिरामं रण रंग धीरं राजीव नेत्रम् रघुवंश नाथम्।


कारुण्य रूपम् करुणा करम् श्री रामचंद्रम शरणं प्रपद्ये।


 


10. आपदा मम हरतारं दातारम् सर्व सम्पदाम् 


लोकाभिरामम् श्री रामम् भूयो भूयो नमाम्यहं।


 


11. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे


रघुनाथाय नाथाय सीतापतये नम:।


 


12. श्री रामचंद्र चरणौ मनसास्मरासि,


श्री रामचंद्र चरणौ वचसा गृणोमि।


श्री रामचंद्र चरणौ शिरसा नमामि,


श्री रामचंद्र चरणौ शरणम् प्रपद्धे:।।


 


13. त्वमेव माता च पिता त्वमेव। त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।


त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव। त्वमेव सर्वम् ममदेव देव


 


🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷


👉🏻 *08 नवम्बर 2020 रविवार को (सूर्योदय से सुबह 07:30 तक) रविवारी सप्तमी है।*


🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*


🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*


💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 


🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*


🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*


🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय (10)*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷


🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*


🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*


🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞


🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*


🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*


🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞


🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*


🌷 *2. ॐ रवये नमः।*


🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*


🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*


🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*


🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*


🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*


🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*


🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*


🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*


🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*


🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*


🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷


➡ *08 नवम्बर 2020 रविवार को सूर्योदय से सुबह 08:46 तक रविपुष्यमृत योग है ।*


🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*


*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷


🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखे


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷


🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*


🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*


🍁🌷🌺🙏


मेष


आज अपनी मां के दिल के करीब रहेंगे और उनसे आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपके काम में आपको सफलता मिलेगी और कुछ लोगों को नौकरी में बदलाव या फिर ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आज आपके प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय के साथ प्रेम जताने के अवसर भी प्राप्त होंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से बनाएंगे, तो आज के दिन का काफी लाभ उठा पाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिन थोड़ा सा कमजोर है। आज घरेलू खर्च जी भर कर करेंगे और दीपावली की शॉपिंग भी कर सकते हैं।


वृष 


आज दिल में बहुत खुशी रहेगी और काफी समय भाई बहनों या दोस्तों के साथ गुजारेंगे। इससे आपकी मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। काम के क्षेत्र में आपको फोकस अधिक करना होगा और व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा। तभी आप अच्छा काम कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आप को अच्छा लाभ भी मिलेगा क्योंकि परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें


मिथुन 


आज आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी और धन को कहीं इन्वेस्ट करने से लाभ मिलने के योग बनेंगे। जो विद्यार्थी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपके दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनेंगे और आपका रिश्ता पहले से भी अधिक बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे और नौकरी में आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने काम को समय पर देना एक चुनौती लग सकता है।


कर्क 


आज दिल से खुश रहेंगे और काफी भावुक भी महसूस करेंगे। पुरानी बातों को याद करके आंखें नम हो सकती हैं। हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज हो सकता है। आप सारे कामों को एक साथ हाथ में ले ले, जिसके लिए बाद में आपको दिक्कत आए, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपको अपनी आमदनी पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करने में बीतेगा।


सिंह 


लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। इस कारणवश आप बहुत खुश हो जाएंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन काफी कमजोर रह सकता है और आपका प्रिय आप से बिछड़ भी सकता है, इसलिए ध्यान दें कि वह आपकी बात से नाराज ना हो, जो लोग शादीशुदा हैं। उनके दांपत्य जीवन में आज प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आपके मन में इज्जत के साथ साथ सहानुभूति भी बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम आज आपको देखने को मिलेंगे। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं, तो आज किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।


कन्या 


इनकम के नजरिए से आज का दिन बड़ा लाभदायक रहेगा और आपके पास एक से ज्यादा जगहों से पैसा आ सकता है। आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करने से काफी मजबूती से खड़े होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी से झगड़ा मोल लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखेंगे, तो बेहतर होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी सामान्य रूप से बीतेगा। हालांकि प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी यात्रा करने से आपको बचना होगा। पारिवारिक तनाव को बढ़ने से रोकने की कोशिश करें।


तुला 


आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और यह पूछेंगे कि कोई कमी तो नहीं है, इसकी वजह से आप काफी बिजी रहने वाले हैं। यही वजह होगी कि आप अपने परिवार के दायित्वों से विमुख हो सकते हैं, जो कि एक अच्छी बात नहीं है, इसलिए आपको अपनी जिम्मेदारियों को सभी प्रकार से समझते हुए उनमें समन्वय बिठाना चाहिए। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो दिनमान काफी अनुकूल रहेगा और आपके प्रिय से आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी, जो लोग शादीशुदा हैं। उनको दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी और वे अपने दांपत्य जीवन को इंजॉय करेंगे। जीवन साथी के साथ मार्केट जा सकते हैं।


वृश्चिक 


आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आपके पिता से आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आप समाज में एक अच्छा स्थान प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको कहीं से अच्छा धन लाभ हो सकता है और पारिवारिक जीवन की बात करें, तो घरेलू मोर्चे पर भी आप आज मजबूत बनेंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आप काम में और मेहनत से आगे बढ़ेंगे। नौकरी वालों को आज काफी अच्छे समय की प्राप्ति होगी। आपके काम की तारीफ होगी। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।


धनु 


आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ा चढ़ा हो सकता है, जिससे कामों में दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि भाग्य की कृपा से कई रुके हुए काम बन सकते हैं और धन की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए काफी अच्छा रहेगा और इस यात्रा से आपको मनचाही खुशी मिलेगी। आज संभव है कि आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आए, जो आपको बहुत प्यार दे और आप उसके हरदम अजीज बन जाएं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रहेगा और कुछ बातों को लेकर आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। मगर ध्यान से जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज दिक्कतें होंगी क्योंकि आज अपने प्रिय से मिल पाने में कुछ समस्याएं आएंगी।


मकर


आज का दिन इनकम में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। केवल इसी सिलसिले में नहीं बल्कि व्यापार में भी आपको आज अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। परिवार में भी सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे और आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिल सकते हैं, जिससे आपके चेहरे पर खुशी होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम और अपनेपन की बढ़ोतरी होगी, जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी आज का दिन काफी बढ़िया परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि ये आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।


कुंभ 


आज का दिन कई तरीकों से लाभ देगा नौकरी करने वालों के काम की तारीफ होगी। और वह लोग आपकी सलाह से काम करना पसंद करेंगे। आर्थिक तौर पर भी आज का दिन मजबूत है और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज बहुत खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। जो लोग किसी प्रेम संबंध में है, उन्हें आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और बिना वजह की यात्रा मानसिक तौर पर तनाव दे सकती है। अपने साथ किसी को लेकर जाएं।


मीन 


आज का दिन खरीदारी में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उन्हें आपसे कोई तोहफा मिल सकता है और आपको उनका साथ मिलेगा क्योंकि वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान से अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे और वह आपके सुख को बढ़ाने वाली साबित होंगी। आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही इनकम को बढ़ाने वाले कुछ नए जरिए भी आपको आज मिल सकते हैं। जहां आप नौकरी करते हैं, वहां पर कुछ लोगों की आपसी झड़प भी हो सकती है। शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताना चाहेंगे।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 


 


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 


  


शुभ वर्ष : 2023


 


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 


 


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।


शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 06 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - षष्ठी पूर्ण रात्रि तक*


⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा सुबह 06:45 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*


⛅ *योग - सिद्ध सुबह 06:53 तक तत्पश्चात साध्य*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:22 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:44* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - षष्ठी वृद्धि तिथि*


 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞दाम्पत्य जीवन की अनचाही परेशानियों को दूर रखने के लिए....


 


कार्तिक मास के दौरान तुलसी जी के पौधे के चारों ओर चार केले के पत्तों से सुंदर मंडप बनाएं। तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं | साथ ही सुहाग का सामान जैसे - चूड़ी, बिंदी, आलता, सिंदूर, बिछिया आदि चढ़ाये। फिर जल, घी का दीपक जलाएं अक्षत, रोली और द्रव्य से विष्णु जी की पूजा करें और बताशे  का भोग लगाएं। आपके दाम्पत्य जीवन में  सुख रहेगा। 


कार्तिक मास के दौरान सुबह स्नान से निवृत्त होकर, साफ कपड़े पहनकर, तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ बोलते हुए 5 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही तुलसी के आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति नरम होगा


संतान के दीर्घायु और खुशहाल जीवन का व्रत अहोई अष्टमी हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। अखंड सौभाग्य के व्रत करवा चौथ के बाद 3 या 4 दिन बाद और दिवाली से 6 या 7 दिन पूर्व अहोई अष्टमी का व्रत होता है। इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 08 नवंबर दिन रविवार को है। इस दिन माताएं अपनी संतान की खुशहाल और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत मुख्यत: सूर्योदय से लेकर सूयोस्त के बाद तक होता है। शाम के समय में आकाश में तारों को देखकर व्रत का पारण किया जाता है। कुछ स्थानों पर माताएं चंद्रमा दर्शन के बाद पारण करती हैं।


अहोई अष्टमी 2020 की तिथि


 


इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 08 नवंबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट से हो रहा है। इस तिथि का समापन 09 नवंबर को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा


🌷 *पटाखों से जलने पर* 🌷


🎆 *पटाखों से जलने पर जले हुए स्थान पर कच्चे आलू के पतले पतले चिप्स काट कर रख दें या आलू का रस लगा दें । और कुछ ना लगाये । इससे १-२ घंटे में आराम हो जायेगा ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *राहु मंत्र* 🌷


🙏🏻 *राहुदेवता का मंत्र है ..*


🌷 *ॐ राहवे नम: | ॐ राहवे नम: |*


🙏🏻 *अर्धकाय महावीर्यं, चंद्रादित्य विमर्दनं |*


*सिंहिका गर्भसंभूतं ,तं राहूं प्रणमाम्यहं ||*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शास्त्रों के अनुसार* 🌷


 🔵 *दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम*


🙏🏻 *दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*


🔵 *यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें...*


❌ *सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए*


*वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*


❌ *माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें*


*दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।*


❌ *घर में गंदगी न रखें*


*दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।*


❌ *क्रोध न करें*


*दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।*


❌ *शाम के समय न सोएं*


*कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।*


❌ *वाद-विवाद न करें*


*इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।*


❌ *नशा न करें*


*शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।*


🌸🙏🏻


पंचक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


पूर्णिमा


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन आपको खुशी देने वाला होगा। परिवार वालों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना बढ़ेगी। माता से सुख मिलेगा और परिवार में ज्यादा समय लगाएंगे। आपके ऑफिस में आपको किसी काम से बाहर भेजा जा सकता है, जिसमें आपकी इच्छा नहीं होगी, फिर भी मन मार कर आपको यह काम करना पड़ सकता है। दोस्त आपका साथ देगे और उनके साथ आज की शाम बताएंगे, जिससे मन खुश हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और अधिक प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त होगी। मेहनत करने से पीछे ना हटें।


वृष 


आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए शुभ रहेगा। आज की गई यात्रा आपको सुख देगी। परिवार के लोगों का सहयोग आपके मन को जीत लेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, जिससे जीवन साथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनके संबंधों पर असर पड़ सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, जो आप की मेहनत का नतीजा होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन अहंकारी होने से बचें।


मिथुन 


आज आपके मन में हर्ष की प्रबल भावना रहेगी क्योंकि आज आपको धन प्राप्ति होगी और अपनों का सहयोग मिलेगा, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। भाग्य का सितारा प्रबल रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है और उनके ऊपर कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। उस तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जाये और उनसे स्पष्ट रूप से बातचीत करें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें।


कर्क 


आज का दिन मानसिक रूप से चिंता ग्रस्त बन सकता है, लेकिन यदि आप प्रयास करेंगे, तो काम में सफलता मिलेगी। विरोधियों से समस्या हो सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आपके जीवन साथी से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा और संतान के प्रति ज्यादा सोच विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। 


सिंह 


आज किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं और आपकी सेहत भी कमजोर पड़ सकती है। सर्दी खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों में आज का दिन फायदेमंद रहेगा।


कन्या 


आज का दिन खुशी देने वाला साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में बॉस की अनुकृपा रहेगी और वह आपसे खुश रहेंगे, जिससे आपका दिन बेहतर हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। आपके अंदर चुनौतियों से लड़ने का मुदा होगा और भाग्य को अपने हक में मोड़ पाएंगे। विरोधियों के प्रति आप सतर्कता से खड़े रहेंगे, जिससे आपको उन पर जीत मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा और जैसे आप अभी तक चल रहे हैं, ऐसे ही प्रेम पूर्वक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।


तुला 


आज आप अपने काम में काफी बिजी रहेंगे और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे, जिससे काम में सफलता मिलेगी। केवल इतना ही नहीं परिवार में भी आपको सुख मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। यात्रा पर जाने की संभावना हो, तो उसे टाल दें, तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आपका प्रिय आपके गुण गाएगा। सेहत में सुधार होने से राहत मिलेगी।


वृश्चिक 


आज आप मजबूत दिखेंगे क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। यही वजह है कि आज लगभग हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी की लहर दौड़गी, जिससे आप भी खुश होंगे। आज सुख-सुविधाओं में ज्यादा मन लगाएंगे। किसी से प्यार करते हैं, तो आज प्रपोज करे, तो सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद खुशी का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहना होगा। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।


धनु 


आज चिंताएं आपके दिमाग में घर कर सकती हैं और आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। जल संबंधित परेशानी आपको कष्ट देंगी। पीने का पानी स्वच्छ हो, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। विरोधी प्रबल होंगे। हालांकि आपको आपके ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे और आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन कुछ नीरस लग सकता है।


मकर 


आप दिन को खुशी खुशी बताएंगे और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा और वह भी आपके बारे में भी ध्यान करेंगे, जिससे आपका बॉन्ड मजबूत होगा। आमदनी आप की बढ़ती रहेगी, जिससे आपके विरोधी भी कमजोर पड़ेंगे और आपको समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ जीवन के नए विषयों की चर्चा करेंगे और रिश्ते में आगे बढ़ना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा और आपको प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ होगा। आप जो काम करते हैं उसमें सफलता मिलेगी। किसी को पैसा उधार ना दें।


कुंभ 


खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपको कार्य में सफलता तभी मिलेगी। जब आप मेहनत ज्यादा करेंगे। कभी कठोर परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और परिवार वालों का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिया के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे काम बनेंगे।


Meen


आज आप अंदर से खुश नजर आएंगे। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपके प्रति मन से समर्पित होगा और आपको प्यार जताएगा, जिससे आप फूले नहीं समाएंगे। भाग्य का भी आज सितारा बुलंदियों पर होगा, जिससे आपको कामों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो उनसे मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक जीवन में व्यस्तता के चलते आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सुख सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे खर्चे होगे, लेकिन यह खर्चे आपको चुभेंगे नहीं।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


 


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


 


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026   


 


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना


बुधवार, 4 नवंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 5 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 05 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - पंचमी 06 नवम्बर प्रातः 06:36 तक तत्पश्चात षष्ठी*


⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा पूर्ण रात्रि तक*


⛅ *योग - शिव सुबह 06:57 तक तत्पश्चात सिद्ध*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:11 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:44* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


कार्तिक मास में तुलसी लगाना शुभ होता है


तुलसी का पौधा औषधियों गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ वास्तु की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है। इसे घर में लगाने से नकारत्मकता अपने आप ही खत्म हो जाती है। वैसे भी कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है और कार्तिक के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-सौभाग्य बढ़ता है और मन को खुशी मिलती है।


इस दिशा में तुलसी लगाना शुभ


वास्तु के अनुसार घर में उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। जबकि दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा घर में कभी भी तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए। इसे हटाकर किसी कुएं में या किसी पवित्र स्थान पर चढ़ा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए। अगर सिर्फ कुछ पत्तियां ही खराब हैं तो उन पत्तियों को पौधे से अलग कर दें।


 


🌷 *शालिग्राम का दान* 🌷


🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*


🌷 *सप्तसागरपर्यंतं भूदानाद्यत्फलं भवेत् ।।*


*शालिग्रामशिलादानात्तत्फलं समवाप्नुयात् ।।*


*शालिग्रामशिलादानात्कार्तिके ब्राह्मणी यथा ।।*


➡ *सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालिग्राम शिला के दान से मनुष्य उसी फल को पा लेता है । अतः कार्तिक मास में स्नान तथा श्रद्धा पूर्वक शालिग्राम शिला का दान अवश्य करना चाहिए।*


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भगवान श्री कृष्ण* 🌷


🙏🏻 *महाभारत, शान्तिपर्व॰ ४७/९२*


🌷 *एकोऽपि कृष्णस्य कृतः प्रणामो दशाश्वमेधावभृथेन तुल्यः ।*


*दशाश्वमेधी पुनरेति जन्म कृष्णप्रणामी न पुनर्भवाय ॥*


🙏🏻 *नारदपुराण , उत्तरार्ध, ६/३*


*एको हि कृष्णस्य कृतः प्रणामो दशाश्वमेधावभृथेन तुल्यः ।।*


*दशाश्वमेधी पुनरेति जन्म कृष्णप्रणामी न पुनर्भवाय ।। ६-३ ।।*


🙏🏻 *स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्डः*


🌷 *एकोऽपि गोविन्दकृतः प्रणामः शताश्वमेधावभृथेन तुल्यः ।।*


*यज्ञस्य कर्त्ता पुनरेति जन्म हरेः प्रणामो न पुनर्भवाय ।।*


➡ *जिसका अर्थ है*


  *‘भगवान्‌ श्रीकृष्णको एक बार भी प्रणाम किया जाय तो वह दस अश्वमेघ यज्ञों के अन्त में किये गये स्नान के समान फल देनेवाला होता है । इसके सिवाय प्रणाम में एक विशेषता है कि दस अश्वमेघ करने वाले का तो पुनः संसार में जन्म होता है, पर श्रीकृष्को प्रणाम करनेवाला अर्थात्‌ उनकी शरणमें जानेवाला फिर संसार-बन्धनमें नहीं आता ।’*


🙏


पंचक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 


आज आप एक अलग ही जोश और उत्साह में नजर आएंगे। हर काम को पूरी तल्लीनता और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा अच्छे समय पर पूरा काम कर पायेंगे। काम के प्रति आपका जुनून थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इसलिए आप खुद को समय नहीं देंगे। शारीरिक थकान सेहत संबंधित दिक्कत दे सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी से कुछ खास विषयों पर बात करने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके पारिवारिक जीवन के लिए जरूरी हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे और अपने प्रिय को अपने दिल के करीब लाने की पूरी कोशिश करेंगे।


वृष 


आज आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा। पैसों की अच्छी आवक होगी। घर में मन लगेगा। कुछ खास चीज खाने की इच्छा होगी। भाग्य प्रबल होने से कार्यों के प्रति आश्वस्त रहेंगे। इनकम अच्छी होगी। ग्रहों की स्थिति आपके खर्चों को नियंत्रण में रखते हुए इनकम बढ़ाने की ओर संकेत दे रही है। आज किसी दोस्त की आगे बढ़कर मदद करेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को पूरी तरह से एंजॉय करेंगे


मिथुन 


मन में चंचलता आएगी और अपने करीबी लोगों को खुश करने की कोशिश करेंगे, उनसे कुछ हंसी मजाक भी करेंगे। आप यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनसे खूब बातें करेंगे और माहौल को हल्का रखेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे और जीवन साथी की सलाह और विचारधारा उन्हें बहुत रास आएगी, इसलिए आज वह अपने जीवनसाथी के नाम से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर गंभीरता दिखाएंगे और अपनी परफॉर्मेंस सुधारने पर भी आपका ध्यान रहेगा। आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है, लेकिन किसी तरह की निजी बातों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखना जरूरी होगा


कर्क 


आज दिल घर से बाहर ज्यादा लगेगा। बार-बार मन करेगा कि घर से बाहर जाए। घर में टिकने की इच्छा कम होगी ऐसा नहीं इसके पीछे कोई वजह नही होगी। बस आपका मन भर जाएगा। घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को समझने में थोड़ी सी दिक्कत आएगी। इसकी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे और जीवनसाथी से भी ऐसी ही उम्मीद लगाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।


सिंह 


आज अपने प्रिय को दिल की गहराइयों से अपनी हालत बताएंगे और एक सच्चे आशिक की तरह उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज अच्छे प्रॉफिट का फायदा उठाएंगे और नौकरीपेशा लोगों को भी किसी तरह का कोई लाभ मिल सकता है। आप अपने काम को लेकर बहुत तेज दिमाग इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपके काम बहुत आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन की स्थितियों को लेकर थोड़े चिंता मग्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग संतुष्ट और खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय आपकी खुशी का पूरा ध्यान रखेगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।


कन्या 


आज आप अपने काम के मुरीद रहेंगे और ज्यादातर समय अपने काम में बिताएंगे। आप अपने परिवार को भी महत्व देंगे और घरेलू खर्चों के बारे में ज्यादा ध्यान देकर आपको जरूरत का सामान लेकर आ सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव से थोड़े परेशान हो सकते हैं, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़ी खुशी से अपनी प्रिया के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे। आज दोस्तों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


तुला 


आप अपनी बुद्धिमानी का लोहा मनवाएगे और अपने काम में उसका पूरा इस्तेमाल करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आज कहीं घूमने जाने के लिए स्थिति बनेगी। नौकरी में बदलाव का संकेत मिल रहा है, इसलिए अगर बदलना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थ जीवन में पूरे प्यार और समर्पण से अपने जीवनसाथी को अपनाकर जीवन की समस्याओं पर एक दूसरे से शेयर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज परिवार वालों से अपने दिल की बात बता कर उनसे अपने प्यार को मान्यता देने की गुजारिश करेंगे। आप के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी करने वाले लोगों को अपने साथी काम करने वालों का व्यापक सहयोग प्राप्त होगा।


वृश्चिक 


मन में अनेक गंभीर बातों को लेकर आपको ज्यादा परेशान नजर आ रही हैं। अपने किसी दोस्त या खास से अपने मन की विपदा को जाहिर करें। ताकि इस मानसिक तनाव से बाहर निकल सके और जीवन में आगे बढ़े। काम के सिलसिले में व्यस्तता भरा दिन रहेगा। आपको काफी प्रयास भी करने पड़ेंगे। आलस्य से दूर रहना जरूरी होगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में पूरी तरह से खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झगड़ा सकते हैं। आपकी सेहत में भी आज गिरावट आ सकती है।


धनु 


आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। मन मस्तिष्क में अच्छे विचार आएंगे। अपने आसपास के लोगों की भलाई के बारे में विचार करेंगे और मन में कोई नए उद्देश्य की पूर्ति की इच्छा जन्म लेगी। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम को लेकर आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपने मन से जो काम करना चाहते हैं, उसमें रुकावट आएगी। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और अपने जीवन साथी की जी भर कर तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से कोई दिल की ख्वाहिश जता सकते हैं।


मकर


आज कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने के लिए अच्छा दिन नहीं है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। खर्चों में तेजी आ सकती है। विरोधियों के प्रति सावधानी रखना जरूरी होगा। इनकम हल्की रहेगी। खर्चे तेज होंगे। धार्मिक कामों पर भी खर्च हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ नई परेशानियां जानकर थोड़े हताश हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बहुत खुश होंगे। आपका प्रिय पूरे दिल से आपको प्रेम करेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद अच्छा है और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। दोस्तों से कोई बात छुपा सकते हैं।


कुंभ


आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे और ग्रहों की कृपा भी आपकी मदद करेगी, जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे और जीवन साथी से उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा तथा दोनों साथ मिलकर घूमने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने के बाद ही आप अल्प सफलता मिल पाएगी। आपकी सेहत का ध्यान रखें और अपनी मानसिक स्थिति हर किसी के समक्ष प्रकट ना करें।


मीन 


आज का दिन आप अपने परिवार के नाम करेंगे। अपनी मां से विशेष सहानुभूति जताई है और उनकी सेवा करने की कोशिश करेंगे। आपका दिल उनके लिए प्यार से भरा रहेगा। भाई बहन आज अपने अलग ही मूड में नजर आएंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और आप अपने काम में भी काफी कुशलता से प्रदर्शन कर पाएंगे। मन में कुछ धार्मिक विचारों को करने की इच्छा जागेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में आगे ना बढ़ पाने से निराश हो सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।


 


अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 


 


शुभ वर्ष : 2021, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 04 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - चतुर्थी 05 नवम्बर प्रातः 05:14 तक तत्पश्चात पंचमी*


⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा 05 नवम्बर प्रातः 04:51 तक तत्पश्चात आर्द्रा*


⛅ *योग - शिव पूर्ण रात्रि तक*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:44* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - करवा चौथ, दाशरथी-करक चतुर्थी, संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:45)*


 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞करवा चौथ:::::


 


::::::::::::::::करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और शाम को चांद के उदय होने के बाद व्रत खोलती हैं। इस व्रत में शिव परिवार सहित चंद्र देवता की भी पूजा की जाती है। इस व्रत में कुछ नियम हैं, जिनका पालन जरूर किया जाना चाहिए:


 


1.इस व्रत में कहीं सरगी खाने का रिवाज है, तो कहीं नहीं है। इसलिए अपने परंपरा के अनुसार ही व्रत रखना चाहिए। सरगी व्रत के शुरू में सुबह दी जाती है। एक तरह से यह आपको व्रत के लिए दिनभर ऊर्जा देती है। 


2.इस व्रत में महिलाओं को पूरा श्रृंगार करना चाहिए। इस व्रत में महिलाएं मेहंदी से लेकर सोलह श्रृंगार करने चाहिए। 


3.चंद्रमा के आने तक रखा जाता है व्रत: इस व्रत को चंद्रमा के आने तक रखते हैं। उसके बाद व्रत को पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। लेकिन इसके पहले निर्जला व्रत रखा जाता है। हर जगह अपने-अपने रिवाजों के अनुसार व्रत रखा जाता है।  


4.करवों से पूजा : इस व्रत में मिट्टी के करवे लिए जाते हैं और उनसे पूजा की जाती है। इसके अलावा करवा चौथ माता की कथा सुनना भी बहुत जरूरी है।


5.करवा चौथ की पूजा में भगवान शिव, गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय सहित नंदी जी की भी पूजा की जाती है। 


6. पूजा के बाद चंद्रमा को छलनी से ही देखा जाता है और उसके बाद पति को भी उसी छलनी से देखते हैं।


 


करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त-


 


संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त 4 नवंबर (बुधवार)- शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 48 मिनट तक। कहा जा रहा है कि चंद्रोदय शाम 8 बजकर 15 मिनट पर होगा।


हालांकि अलग अलग शहर में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।


 


🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷


➡ *गताअंक से आगे......*


🌷 *पाँच दिन जरूर जरूर करें दीपदान* 🌷


🙏🏻 *अगर किसी विशेष कारण से कार्तिक में प्रत्येक दिन आप दीपदान करने में असमर्थ हैं तो पांच विशेष दिन जरूर करें।*


🙏🏻 *पद्मपुराण, उत्तरखंड में स्वयं महादेव कार्तिकेय को दीपावली, कार्तिक कृष्णपक्ष के पाँच दिन में दीपदान का विशेष महत्व बताते हैं:*


🌷 *कृष्णपक्षे विशेषेण पुत्र पंचदिनानि च*


*पुण्यानि तेषु यो दत्ते दीपं सोऽक्षयमाप्नुयात्*


➡ *बेटा! विशेषतः कृष्णपक्ष में 5 दिन (रमा एकादशी से दीपावली तक) बड़े पवित्र हैं। उनमें जो भी दान किया जाता है, वह सब अक्षय और सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।*


🌷 *तस्माद्दीपाः प्रदातव्या रात्रावस्तमते रवौ*


*गृहेषु सर्वगोष्ठेषु सर्वेष्वायतनेषु च*


*देवालयेषु देवानां श्मशानेषु सरस्सु च*


*घृतादिना शुभार्थाय यावत्पंचदिनानि च*


*पापिनः पितरो ये च लुप्तपिंडोदकक्रियाः*


*तेपि यांति परां मुक्तिं दीपदानस्य पुण्यतः*


➡ *रात्रि में सूर्यास्त हो जाने पर घर में, गौशाला में, देववृक्ष के नीचे तथा मन्दिरों में दीपक जलाकर रखना चाहिए। देवताओं के मंदिरों में, शमशान में और नदियों के तट पर भी अपने कल्याण के लिए घृत आदि से पाँच दिनों तक दीप जलाने चाहिए। ऐसा करने से जिनके श्राद्ध और तर्पण नहीं हुए हैं, वे पापी पितर भी दीपदान के पुण्य से परम मोक्ष को प्राप्त होते हैं।*


👉🏻 *समाप्त ....*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷


🙏🏻 *शिव पुराण में आता है कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*


🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*


🌷 *ॐ सोमाय नमः ।


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷


🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*


👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*


🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*


🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*


🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*


🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*


🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*


🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 


🙏🏻 *🌺🙏🏻


मेष 


दोपहर बाद आपके लिए राहत की घड़ी होगी। अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी, जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत के और बढ़िया नतीजे मिलेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और धन लाभ होगा। मन में उत्साह रहेगा।


वृष 


आज आपको मनमाफिक काम होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से खुश होंगे और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए शॉपिंग करेंगे और उनसे मिलने के लिए प्रयास करेंगे


मिथुन 


दिन भागदौड़ से भरा हुआ रहेगा और आपके खर्चे बढ़े हुए होंगे। फिर भी कल के मुकाबले कुछ कमी आएगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवन साथी आप को समझने का प्रयास करेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है। रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत से ही काम बनने की संभावना होगी। आज किसी दोस्त से मन की बात करेंगे।


कर्क 


आज कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यापार भी उन्नति करेगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधियों से जीतेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा और आपको खुश रखेगा। आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं।


सिंह 


आज का दिनमान आपको अन्य लोगों से आगे रखेगा और आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा, लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा आएगा।


कन्या 


आज मन में कुछ बातों को लेकर राहत की सांस होगी। परिवार में कई लोगों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। प्रॉपर्टी के विवाद में ना पड़ें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत ही आपके काम आएगी और आज मेहनत करने का दिन है। दांपत्य जीवन बिता रहे लोग जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनकी पसंद की कोई डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें।


तुला 


दोपहर तक मानसिक तनाव से पीड़ित रहेंगे, लेकिन उसके बाद का समय उम्मीद लेकर आएगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। तीर्थ यात्रा के योग भी बनेंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से मन में नई भावनाओं का जन्म होगा। परिवार का माहौल भी ठीक रहेगा और आप घरेलू खर्च करेंगे।


वृश्चिक 


आज के दिन काफी भागदौड़ रहेगी और आप थोड़ा खुद को कमजोर या थकान से युक्त महसूस करेंगे। दोपहर तक स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन उसके बाद आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका आपके ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना अति आवश्यक होगा, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। परिवार का माहौल आपको सांत्वना देगा। शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से झगड़ा ना हो इस पर ध्यान दें।


धनु 


आज आप एक सामान्य जीवन व्यतीत करने में आनंद महसूस करेंगे। नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आपके साथ काम करने वालों का व्यवहार आपको बहुत अच्छा लगेगा और इससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम जताएंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। अधिक गुस्सा करने से बचें और गुस्से में आकर बुरा भला ना बोलें।


मकर 


आज का दिन अच्छा रहेगा और खास तौर पर प्यार के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। आपके खर्चे काफी अधिक होंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी बढ़िया कहा जा सकता है। केवल आपकी आर्थिक स्थिति पर आपको ध्यान देना होगा। पैसों का इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें।


कुंभ 


आज के दिन जीवन का पूरा आनंद लेंगे। घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है, लेकिन अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। प्रेम जीवन बता रहे लोग अपने प्रिय के लिए किसी मदद की पेशकश कर सकते हैं।


मीन 


आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने काम के क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें क्योंकि वहां कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आप लंबी यात्रा या विदेश जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। प्यार के मामले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिल कर दिल खुश हो जाएगा और कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है, लेकिन एकदम से किसी पर विश्वास ना करें और अपने मन की सारी बातें ना बताएं


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


सोमवार, 2 नवंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 3 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 03 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - तृतीया 04 नवम्बर प्रातः 03:24 तक तत्पश्चात चतुर्थी*


⛅ *नक्षत्र - रोहिणी 04 नवम्बर रात्रि 02:30 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*


⛅ *योग - परिघ 04 नवम्बर प्रातः 06:39 तक तत्पश्चात शिव*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:12 से शाम 04:37 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:43* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:01* 


(अलग अलग शहरो में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞करवा चौथ पूजा मुहूर्त


 


करवा चौथ, 4 नवंबर 2020


करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 48 मिनट तक


करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय- रात 8 बजकर 15 मिनट पर


 


चतुर्थी तिथि का आरंभ, 04 नवंबर - 03:24


चतुर्थी तिथि समाप्त, 05 नवंबर- 05:14 


हालांकि अलग- अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।


 


🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷


👉🏻 *गताअंक से आगे .....*


🔥 *दीपदान कहाँ करें* 🔥


🙏🏻 *देवालय (मंदिर) में, गौशाला में, वृक्ष के नीचे, तुलसी के समक्ष, नदी के तट पर, सड़क पर, चौराहे पर, ब्राह्मण के घर में, अपने घर में ।*


🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*


🌷 **देवद्विजातिकगृहे दीपदोऽब्दं स सर्वभाक्*


➡ *जो मनुष्य देवमन्दिर अथवा ब्राह्मण के गृह में दीपदान करता है, वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है। पद्मपुराण के अनुसार मंदिरों में और नदी के किनारे दीपदान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। दुर्गम स्थान अथवा भूमि पर दीपदान करने से व्यक्ति नरक जाने से बच जाता है।*


🔥 *जो देवालय में, नदी के किनारे, सड़क पर दीप देता है, उसे सर्वतोमुखी लक्ष्मी प्राप्त होती है। कार्तिक में प्रतिदिन दो दीपक जरूर जलाएं। एक श्रीहरि नारायण के समक्ष तथा दूसरा शिवलिंग के समक्ष ।*


🙏🏻 *पद्मपुराण के अनुसार*


🌷 *तेनेष्टं क्रतुभिः सर्वैः कृतं तीर्थावगाहनम्। दीपदानं कृतं येन कार्तिके केशवाग्रतः।।*


➡ *जिसने कार्तिक में भगवान् केशव के समक्ष दीपदान किया है, उसने सम्पूर्ण यज्ञों का अनुष्ठान कर लिया और समस्त तीर्थों में गोता लगा लिया।*


🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है जो कार्तिक में श्रीहरि को घी का दीप देता है, वह जितने पल दीपक जलता है, उतने वर्षों तक हरिधाम में आनन्द भोगता है। फिर अपनी योनि में आकर विष्णुभक्ति पाता है; महाधनवान नेत्र की ज्योति से युक्त तथा दीप्तिमान होता है।*


🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड-केदारखण्ड के अनुसार*


🌷 *ये दीपमालां कुर्वंति कार्तिक्यां श्रद्धयान्विताः॥*


*यावत्कालं प्रज्वलंति दीपास्ते लिंगमग्रतः॥*


*तावद्युगसहस्राणि दाता स्वर्गे महीयते॥*


➡ *जो कार्तिक मास की रात्रि में श्रद्धापूर्वक शिवजी के समीप दीपमाला समर्पित करता है, उसके चढ़ाये गए वे दीप शिवलिंग के सामने जितने समय तक जलते हैं, उतने हजार युगों तक दाता स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है।*


🙏🏻 *लिंगपुराण के अनुसार*


🌷 *कार्तिके मासि यो दद्याद्धृतदीपं शिवाग्रतः।।*


*संपूज्यमानं वा पश्येद्विधिना परमेश्वरम्।।*


➡ *जो कार्तिक महिने में शिवजी के सामने घृत का दीपक समर्पित करता है अथवा विधान के साथ पूजित होते हुए परमेश्वर का दर्शन श्रद्धापूर्वक करता है, वह ब्रह्मलोक को जाता है।*


🌷 *यो दद्याद्धृतदीपं च सकृल्लिंगस्य चाग्रतः।।*


*स तां गतिमवाप्नोति स्वाश्रमैर्दुर्लभां रिथराम्।।*


➡ *जो शिव के समक्ष एक बार6 भी घृत का दीपक अर्पित करता है, वह वर्णाश्रमी लोगों के लिये दुर्लभ स्थिर गति प्राप्त करता है।* 


🌷 *आयसं ताम्रजं वापि रौप्यं सौवर्णिकं तथा।।*


*शिवाय दीपं यो दद्याद्विधिना वापि भक्तितः।।*


*सूर्यायुतसमैः श्लक्ष्णैर्यानैः शिवपुरं व्रजेत्।।*


➡ *जो विधान के अनुसार भक्तिपूर्वक लोहे, ताँबे, चाँदी अथवा सोने का बना हुआ दीपक शिव को समर्पित है, वह दस हजार सूर्यों के सामान देदीप्यमान विमानों से शिवलोक को जाता है।*


🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*


🔥 *जो मनुष्य देवमन्दिर अथवा ब्राह्मण के गृह में एक वर्ष दीपदान करता है, वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है।*


🔥 *कार्तिक में दीपदान करने वाला स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*


🔥 *दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न होगा ही।*


🔥 *दीपदान से आयु और नेत्रज्योति की प्राप्ति होती है।*


🔥 *दीपदान से धन और पुत्रादि की प्राप्ति होती है।*


🔥 *दीपदान करने वाला सौभाग्ययुक्त होकर स्वर्गलोक में देवताओं द्वारा पूजित होता है।*


🙏🏻 *एकादशी को दीपदान करने वाला स्वर्गलोक में विमान पर आरूढ़ होकर प्रमुदित होता है।*


🌷 *दीपदान कैसे करें* 🌷


🔥 *मिट्टी, ताँबा, चाँदी, पीतल अथवा सोने के दीपक लें। उनको अच्छे से साफ़ कर लें। मिटटी के दीपक को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो कर सुखा लें। उसके पश्च्यात प्रदोषकाल में अथवा सूर्यास्त के बाद उचित समय मिलने पर दीपक, तेल, गाय घी, बत्ती, चावल अथवा गेहूँ लेकर मंदिर जाएँ। घी में रुई की बत्ती तथा तेल के दीपक में लाल धागे या कलावा की बत्ती इस्तेमाल कर सकते हैं। दीपक रखने से पहले उसको चावल अथवा गेहूं अथवा सप्तधान्य का आसन दें। दीपक को भूल कर भी सीधा पृथ्वी पर न रखें क्योंकि कालिका पुराण का कथन है ।*


🌷 **दातव्यो न तु भूमौ कदाचन।* *सर्वसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम्।।*


*अकार्यपादघातं च दीपतापं तथैव च। तस्माद् यथा तु पृथ्वी तापं नाप्नोति वै तथा।।*


➡ *अर्थात सब कुछ सहने वाली पृथ्वी को अकारण किया गया पदाघात और दीपक का ताप सहन नही होता ।*


🔥 *उसके बाद एक तेल का दीपक शिवलिंग के समक्ष रखें और दूसरा गाय के घी का दीपक श्रीहरि नारायण के समक्ष रखें। उसके बाद दीपक मंत्र पढ़ते हुए दोनों दीप प्रज्वलित करें। दीपक को प्रणाम करें। दारिद्रदहन शिवस्तोत्र तथा गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।*


👉🏻 *शेष कल.......*


मेष 


आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी बात सुनी जाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को जगाने का कोई भी मौका आज नहीं छोड़ेंगे और आपका प्रिय बहुत खुश होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम की भावना को महसूस करेंगे और आपके जीवन साथी से आपकी निकटता बढ़ेगी। काम के सिलसिले में भी आज का दिन आपको सुखद समाचार प्रदान करेगा। आप मन से धार्मिक होंगे और ईश्वर के प्रति आपकी भावना विकसित होगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको उन्नति देगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा


वृष 


अपनी सेहत में चली आ रही समस्याओं से आज कुछ हद तक कमी महसूस करेंगे और जरूरत होने पर डॉक्टर को दिखाने से भी आप को लाभ होगा। गाड़ी सावधानी से चलाना जरूरी होगा क्योंकि हल्की-फुल्की चोट लग सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आपके कार्यों में सफलता मिलने की संभावना और भी अधिक बढ़ जाएगी। अपने काम के स्थान पर आज किसी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे और थोड़े से एग्रेसिव होकर काम करेंगे। आज आपका ध्यान पैसों से ज्यादा परिवार पर होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रियतम की तारीफ करते नजर आएंगे।


मिथुन 


आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो सकती है। यह खर्चे बेफिजूल के होंगे। किसी आवश्यक कार्य पर नहीं इसके लिए आप बाद में स्वयं को दोष भी देंगे, इसलिए सावधानी रखें और अपनी सेहत को भी नजरअंदाज ना करें। आज बीमार हो सकते हैं। दोस्तों से लिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है, जिससे आपके हाथ में पैसा होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे और जीवन साथी के साथ आने वाले त्योहारों की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे तथा घर में कुछ घरेलू खर्च करेंगे। आपके बिजनेस में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अपने प्रिय को अपनी बुद्धिमानी से खुश करने में सहायक रहेगा। अपने काम को लेकर आप काफी मेहनती रहेंगे और बहुत प्रयास करेंगे कि आपको कोई रुका हुआ इंसेंटिव मिल जाए।


कर्क 


आज आपको बहुत खुशी होगी क्योंकि आपके पास पैसा आएगा। बिजनेस में भी आज अच्छे लाभ का दिन रहेगा और आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के कुछ नए सोर्स मिल सकते हैं। आप जहां काम करते हैं, वहां आपको खुद पर भरोसा रख कर काम करना चाहिए और अपने साथी और सहायकों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रियतम के रूखे व्यवहार से थोड़े दुखी हो सकते हैं जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को संतुष्टि पूर्ण मानेंगे और आपके जीवन साथी से संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


सिंह 


आप अपने काम पर आज पूरा ध्यान देंगे और इसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे भी प्राप्त होंगे। आप बिजनेस करते हैं तो आपको आज धन मिलेगा और अपने बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से अपने संबंध सुधारने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि उसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय आज कोई ऐसा काम करेगा, जो आपके दिल को छू जाएगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट होंगे और जीवन साथी से पारिवारिक मसलों पर चर्चा करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आपको आशीर्वाद मिलेगा


कन्या 


आज खुद को लो प्रोफाइल में रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज अचानक से आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी, जिससे आप की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन आपकी खुशी का बड़ा कारण बन सकता है। किसी से भी प्रॉपर्टी के विवाद में ना पड़ें। काम के सिलसिले में आज अच्छा समय रहेगा। यदि आप कोई पैतृक व्यवसाय करते हैं तो आज आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ शॉपिंग करने जाएंगे और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को गुस्से से बचा कर रखने की कोशिश करेंगे क्योंकि आज आपका जीवन साथी थोड़ा गुस्सा दिखा सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जो आपके लिए सबसे बड़ी बात होगी।


तुला 


आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। मन में धार्मिक विचार आएंगे और लोगों की भलाई के लिए कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ ऐसा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको जीवन साथी के चेहरे पर खुशी दिखाई दे। कुछ समय से आपके बीच थोड़ी तनाव की रेखा दिखाई दे रही है, उसे दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में आज सावधानी रखना जरूरी होगा। किसी के चंगुल में फंसने से बचें।


वृश्चिक


अपनी सेहत का ध्यान रखना आज आपके लिए सबसे अहम मुद्दा होगा क्योंकि यदि यही बिगड़ गया, तो आपका दिन खराब हो सकता है। आज अपने ससुराल वालों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा, लेकिन किसी बात पर वह आप से असहमति जता सकते हैं। गाड़ी चलाने से पहले पूरी सावधानी रखें। खुद को आलस से दूर रखने की कोशिश करें और काम को समय से निपटाने की इच्छा रखें। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे, लेकिन एक दूसरे से विचार ना मिलने से कुछ समस्या पैदा हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने ग्रस्त जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आज अपने जीवनसाथी के लिए कोई बढ़िया ड्रेस खरीद कर ला सकते हैं।


धनु 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। यदि नौकरी की तलाश है, तो आज पूरी हो सकती है। पैसे का आपको ऑफर आ सकता है। जो पहले से नौकरी में है उन्हें आज अपने मेहनत से सफलता मिलेगी और आपको कोई अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग भी आज अपनी इनकम बढ़ने से बड़े खुश नजर आएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आश्वस्त रहेंगे और आप एक अनुभवी व्यक्ति की भांति अपने अनुभवों से अपनी पर्सनल लाइफ को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवन साथी से आप का तालमेल आज बढ़िया दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की खुशी के लिए बहुत कुछ करेंगे। काम के सिलसिले में आपका ध्यान बंटा रहेगा, इसलिए काम पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा।


मकर 


आज का दिन आपके लिए काफी शांतिपूर्ण और सामान्य रहेगा, जितना सरल रहेंगे उतना ही अच्छा महसूस होगा। ज्यादा की उम्मीद ना पाले और कम आपको मिलेगा नहीं इसलिए आज का दिन अच्छा जाएगा। आज दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। उनके साथ गपशप करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज आपका प्यार चरम पर होगा। भावनाएं आगे बढ़ेगी और आप कहीं डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे और अपने जीवन साथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपके हर खर्चे अधिक होंगे। धार्मिक कामों पर खर्चे बढ़ेंगे। परिवार का वातावरण आपको खुशी देने वाला रहेगा और घर के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं, जिससे घर में खुशी बढ़ेगी। काम को लेकर आपकी बुद्धिमत्ता आपके लिए बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। आपकी सेहत भी उत्तम रहेगी।


कुंभ 


स्वभाव में गंभीरता अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा गंभीरता भी बढ़िया नहीं, इसलिए आज से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। परिवार के घरेलू खर्चों और कामों पर ध्यान देंगे। घर में रंगाई पुताई का काम करा सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे। बस अभिमान वर्श कुछ भी गलत ना बोले नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बहुत पवित्रता रखते हुए अपने प्रिय को किसी मंदिर के दर्शन कराने ले जा सकते हैं। आपका बिजनेस आज अच्छे नतीजे पाएगा और आपकी सेहत भी सुधार की और बढ़ेगी।


मीन


क्रोध पर नियंत्रण रखने से आज का दिन सफल रहेगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने काम में आपका अनुभव काम आएगा और आज आपके बॉस भी आपसे किसी काम पर सलाह ले सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


 


शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


 


आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 02 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वितीया 03 नवम्बर रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात तृतीया*


⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात रोहिणी*


⛅ *योग - वरीयान् 03 नवम्बर प्रातः 06:04 तक तत्पश्चात परिघ*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:07 से सुबह 09:32 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:43* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:01* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में हर जिले के लिए अंतर हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी दल चढ़ाना जरूरी होता है इसलिए तुलसी का पत्ता तोड़ते समय ॐ सुभद्राय नम:, मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी,नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।। मंत्र का जाप करें। इससे पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा


जीवन में सफलता पाने के लिए महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।। मंत्र का जाप करें। इससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.


रामा तुलसी हर जगह आसानी से देखने वाली तुलसी होती है, जिसके पत्ती हल्के हरे रंग की होती हैं। राम तुलसी का पूजा आदि में अधिक प्रयोग होता है। ... श्यामा तुलसी एक ऐसी किस्म होती है, जिसकी पत्ती, मंजरी व शाखाएं बैंगनी-काले से रंग की होती हैं।


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अगर तुलसी जी पर जल चढ़ाते समय 'ॐ-ॐ' मंत्र का 11 या 21 बार जाप किया जाए तो बुरी नजर से बचाव होता है. साथ ही घर में धन—धान्य की वृद्धि होती है.


अगर किसी को नजर लग गई हो तो उसके सिर से लेकर पाँव तक 7 तुलसी के पत्ते और 7 कालीमिर्च के दाने लेकर 21 बार उतार लें, फिर इसे नदी में प्रवाहित कर दें, इससे बुरी नजर दूर हो जाएगी.


भगवान विष्णु को तुलसी  चढ़ाते समय इसमें चंदन लगाएं, इससे विष्णु जी प्रसन्न होंगे। ऐसा करने से घर में बरक्कत भी होगी.


 तुलसी जी की पूजा करते समय शुद्ध देसी घी का दीपक जरूर जलाएं, इससे सकारात्मकता बढ़ेगी. साथ ही घर में समृद्धि आएगी.


घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान 1000 गुना बढ़ जाता है। रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है। 


 


महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी


आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।। 


 


🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷


➡ *31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक कार्तिक मास है ।*


💥 *


🙏🏻 *महापुण्यदायक तथा मोक्षदायक कार्तिक के मुख्य नियमों में सबसे प्रमुख नियम है दीपदान। दीपदान का अर्थ होता है आस्था के साथ दीपक प्रज्वलित करना। कार्तिक में प्रत्येक दिन दीपदान जरूर करना चाहिए।*


🙏🏻 **पुराणों में वर्णन मिलता है।* 


🌷 *“हरिजागरणं प्रातःस्नानं तुलसिसेवनम् । उद्यापनं दीपदानं व्रतान्येतानि कार्तिके।।“ (पद्मपुराण, उत्तरखण्ड, अध्याय 115)*


🌷 *“स्नानं च दीपदानं च तुलसीवनपालनम् । भूमिशय्या ब्रह्मचर्य्यं तथा द्विदलवर्जनम् ।।*


*विष्णुसंकीर्तनं सत्यं पुराणश्रवणं तथा । कार्तिके मासि कुर्वंति जीवन्मुक्तास्त एव हि ।।” (स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड, कार्तिकमासमाहात्म्यम, अध्याय 03)*


🙏🏻 *पद्मपुराण उत्तरखंड, अध्याय 121 में कार्तिक में दीपदान की तुलना अश्वमेघ यज्ञ से की है :*


🌷 *घृतेन दीपको यस्य तिलतैलेन वा पुनः। ज्वलते यस्य सेनानीरश्वमेधेन तस्य किम्।*


➡ *कार्तिक में घी अथवा तिल के तेल से जिसका दीपक जलता रहता है, उसे अश्वमेघ यज्ञ से क्या लेना है।*


🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*


🌷 *दीपदानात्परं नास्ति न भूतं न भविष्यति*


➡ *दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न होगा ही*


🙏🏻 *स्कंदपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार*


🌷 *सूर्यग्रहे कुरुक्षेत्रे नर्मदायां शशिग्रहे ।। तुलादानस्य यत्पुण्यं तदत्र दीपदानतः ।।*


➡ *कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के समय और नर्मदा में चन्द्रग्रहण के समय अपने वजन के बराबर स्वर्ण के तुलादान करने का जो पुण्य है वह केवल दीपदान से मिल जाता है।*


🔥 *कार्तिक में दीपदान का एक मुख्य उद्देश्य पितरों का मार्ग प्रशस्त करना भी है।*


🌷 *"तुला संस्थे सहस्त्राशौ प्रदोषे भूतदर्शयोः*


 *उल्का हस्ता नराः कुर्युः पितृणाम् मार्ग दर्शनम्।।"*


➡ *पितरों के निमित्त दीपदान जरूर करें।* 


🙏🏻 *पद्मपुराण, उत्तरखंड, अध्याय 123 में महादेव कार्तिक में दीपदान का माहात्म्य सुनाते हुए अपने पुत्र कार्तिकेय से कहते हैं ।*


🌷 *शृणु दीपस्य माहात्म्यं कार्तिके शिखिवाहन। पितरश्चैव वांच्छंति सदा पितृगणैर्वृताः।।*


*भविष्यति कुलेऽस्माकं पितृभक्तः सुपुत्रकः। कार्तिके दीपदानेन यस्तोषयति केशवम्।।*


➡ *“मनुष्य के पितर अन्य पितृगणों के साथ सदा इस बात की अभिलाषा करते हैं कि क्या हमारे कुल में भी कोई ऐसा उत्तम पितृभक्त पुत्र उत्पन्न होगा, जो कार्तिक में दीपदान करके श्रीकेशव को संतुष्ट कर सके। ”*


👉🏻 *शेष कल.......*


पंचक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


📖 🙏मेष 


आजकल को चिंताओं से दूर रखने की कोशिश करनी पड़ेगी। खर्चों में जो तेजी बनी आ रही थी, वह आज कम होगी और आमदनी में बढ़ोतरी दिखाई देगी। पैसा बैंक में जमा कर पाने में भी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे और अच्छा भोजन करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। दांपत्य जीवन बिता रहे लोग आज अच्छा तालमेल रखेंगे तथा प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आज अपने प्रिय की चिंता सताएगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपको एकाग्र चित्त होकर काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है।


वृष 


आज आप भरपूर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इसकी वजह से आपके काम में भी कोई चुनौती बड़ी दिखाई नहीं देगी और आप अच्छा काम करेंगे। निजी जीवन की भी समस्याओं को दूर करने में आज आप समय देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, जिससे समस्याओं में कमी आएगी। आपकी संतान से अच्छे समाचार सुनने की संभावना बनेगी और निजी जीवन में खुशी रहेगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में घुल मिलकर रहेंगे और अपने जीवन साथी से कुछ खरीदारी की बात करेंगे।


मिथुन 


आज वाद विवाद में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित काम का फैसला आपके लिए अच्छा रहेगा। इस संबंध में कुछ खर्चे भी हो सकते हैं लेकिन आमदनी अच्छी रहने से आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन आपको संतुष्टि देगा और घरवालों के साथ आज कुछ समय भी बिताएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा तनाव झेलना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कोई नया बिजनेस शुरू करने की बात कर सकते हैं।


कर्क 


आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में आज अच्छी वृद्धि होगी और आपके पास कहीं से पैसे आ सकते हैं। आपके अपने भी आप पर जान छिड़केंगे और उनका प्यार आपको प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, वो अपने दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त करेंगे। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा और धन कमाने के लिए किसी गलत चक्कर से बचकर रहें। जीवन में खुशियों का दौर शुरू होगा। काम के सिलसिले में आज आपके हाथ में कुछ नए असाइनमेंट लग सकते हैं।


सिंह 


आज आप अपने काम को सबसे ज्यादा तरजीह देंगे और इसलिए कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज आपको अपने प्रिय से कुछ निराशा होगी क्योंकि वो आपकी कोई बात को मानने से इंकार कर देंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए बहुत प्रयास करेंगे और इसका उन्हें अच्छा लाभ भी मिलेगा लेकिन जीवन साथी की सेहत उन्हें परेशान करेगी। परिवार को आज आप की जरूरत पड़ सकती है। इनकम को बढ़ाने के लिए कोई नया रास्ता अपना सकते हैं।


कन्या 


आज पारिवारिक संतुष्टि रहेगी। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य यदि बिगड़ा हुआ था तो आज उसमें सुधार दिखाई देगा। पूजा-पाठ या कोई धार्मिक काम हो सकता है। ट्रैवलिंग पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। कहीं दूर यात्रा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने की इच्छा जागेगी। समाज में मान सम्मान मिलेगा। कुछ नया करने का विचार मन में आएगा, जो दूसरों की भलाई के लिए होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन प्रेरित करने वाला होगा। दांपत्य जीवन के मसले ध्यान खींचेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।


तुला 


आज अपने कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव से थोड़े परेशान हो सकते हैं। काफी भागदौड़ भी रहेगी, जिससे अधिकांश समय व्यर्थ होगा। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा, नहीं तो मुसीबत आ सकती है लेकिन अचानक से आमदनी बढ़ने की कोई संभावना नजर आ जाएगी। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें, चोट लग सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को बढ़िया बनाने के लिए अपने जीवनसाथी से आज कुछ बातें करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते से संतुष्ट नजर आएंगे।


वृश्चिक 


आज आपका मन बहुत खुश होगा। आपके रुके हुए काम अपने आप आगे बढ़ना शुरू हो जाएंगे, जिससे मानसिक तौर पर हर्ष होगा और आज आपका दांपत्य जीवन भी खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी साथ में मिलकर घर की खुशहाली के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से वाले स्वभाव से थोड़े दुखी हो सकते हैं। काम को लेकर आप काफी व्यस्त भी रहेंगे और काफी एक्टिव भी। बिजनेस पार्टनर से आपके रिलेशन में सुधार होगा, जिसका असर आपके काम पर पड़ेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।


धनु 


आज आपको अपने खर्चों से छुटकारा मिल सकता है और इनकम बढ़ने के योग बनेंगे। आपके पैसे आपका कोई दोस्त चुका सकता है, जिससे आपकी दिवाली बन जाएगी। आज अचानक से किसी अनचाही यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, इसलिए सावधानी से जाएं ताकि कोई समस्या ना हो। आज का दिन काफी बिजी रहेगा और आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। इधर-उधर की बातों से हटकर अपने काम पर ध्यान दें संतान से सुख मिलेगा। शादीशुदा लोगों को साथ लेकर शॉपिंग करने जाएंगे।


मकर 


आज आप अपने प्रेम जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय भी बढ़-चढ़कर आपकी तारीफ करेगा, जो आपका दिल छू जाएगी और आप उन्हें कोई अच्छा सा गिफ्ट देंगे। शादीशुदा लोग अपने दांपत्य जीवन में बेहद खुश नजर आएंगे और जीवन साथी की तारीफ में कसीदे पढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आप बहुत जोर लगाकर अपने काम को करेंगे और तारीफ के लिए जगह बनाएंगे। इनकम सामान्य रहेगी और खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। प्रेम की वृद्धि होगी, जिससे पारिवारिक जीवन खुशनुमा बनेगा


कुंभ 


आज आप पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। ऐसी ऐसी बातें करेंगे, जो आपके परिजनों के चेहरे पर खुशी लेकर आए। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा, आपका मन वहां से हट सकता है। बिजनेस के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है और आगे बढ़ सकते हैं। आज नई शुरुआत करने के लिए बेहद अच्छा दिन है। अपने साथ काम करने वालों से बढ़िया बर्ताव करें और अपने बॉस को भी खुश रखने की कोशिश करें। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने प्रिय को शादी के लिए मनाने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।


मीन 


खुद के गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा। ट्रेवलिंग करने के योग बन रहे हैं और उसमें कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान लगाकर काम करना आपके ही पक्ष में रहेगा और आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशान होना पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही ना दिखाएं। अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर से मिलें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

तीन नवंबर से बुध हो रहे मेहरबान, बरसेगा पैसा


बुध ग्रह तुला राशि में 3 नवंबर को रात 11:20 बजे मार्गी हो रहे हैं। इसके चलते बाजार और व्यापार में रौनक लौटने की संभावना है। बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री हुए थे। 21 दिन बाद अब 3 नवंबर को मार्गी होंगे तो तमाम राशियों पर प्रभाव होगा। इससे पहले बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था। बुध के मार्गी होने के कारण सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन आगमन का मार्ग खुलेगा और रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। व्यापारी गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी। लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। जानिए अपनी राशि पल प्रभाव 


मेष: सकारात्मक समय का सदुपयोग करें। पराक्रम में वृद्धि, बुद्धि का सकारात्मक एवं सफल प्रयोग हो सकेगा।


वृष: धन को लेकर थोड़े तनाव के बावजूद प्रगति, वाणी में संयम रखने की आवश्यकता।


मिथुन: स्वास्थ्य, सुख, विद्या में वृद्धि, संतान के पक्ष में प्रगति संभव। 


कर्क: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गृह व वाहन संबंधित खर्च संभव।


सिंह: धन संबंधित कार्यों में अवरोध के बावजूद सफलता मिलने की संभावना है । 


कन्या: परिवार में नया कार्य, व्यापार में विस्तार, वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। 


तुला: कार्य क्षमता के बल पर नया कार्य या कार्यों में विस्तार कर सकते हैं। 


वृश्चिक: व्यय में अधिकता, आंतरिक रोग, ऋण एवं शत्रु के प्रति सावधान रहें। 


धनु: जीवनसाथी के सहयोग और सान्निध्य में वृद्धि की संभावना।। 


मकर: राज्य सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि, कार्य क्षेत्र में प्रगति परंतु स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग रहे। 


कुम्भ: भाग्य का साथ और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 


मीन: व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग रहे।


आज का पंचांग तथा राशिफल एक नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 01 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:49 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - भरणी रात्रि 08:57 तक तत्पश्चात कृत्तिका*


⛅ *योग - व्यतिपात 02 नवम्बर प्रातः 05:19 तक तत्पश्चात वरीयान्*


⛅ *राहुकाल - शाम 04:37 से शाम 06:03 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:42* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:01* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन की हानि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास* 🌷


🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*


💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*


🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।


🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*


➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*


🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’*


➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*


🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:। इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास* 🌷


➡ *31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक कार्तिक स्नान ।*


💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*


🌷 *कार्तिक मास में वर्जित* 


🙏🏻 *ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए | जिन फलों में बहुत सारे बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए और संसार – व्यवहार न करें |*’


🌷 *कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी* 


🙏🏻 *प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव – दर्शन, गुरु – दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है | सवेरे तुलसी का दर्शन भी समस्त पापनाशक है | भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है |*


🙏🏻 *भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए | ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता |’*


🙏🏻 *श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष लाभदायी है | 'ॐ नमो नारायणाय '| इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है | कम – से – कम १०८ बार तो जप करना ही चाहिए |*


🙏🏻 *प्रात: उठकर करदर्शन करें | ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’ – इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है |*


🙏🏻 *सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें*


🙏🏻 *जो कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है वह अपने पुण्य क्षय करता है और जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करनेवाला हो जाता है | पूरे कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख – दुःख व अनुकूलता – प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं |* 


🙏🏻 *हम छोटे थे तब की बात है | हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करती, बहनें भी करतीं, फिर आस - पडोस की माताओं - बहनों के साथ मिल के भजन गातीं | सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है | कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाना |*


🌷 *३ दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति*


🙏🏻 *कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम ३ दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को 'ॐकार' का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति कही गयी है |*


🙏🏻 🍁🙏


विष्णु पुराण के अनुसार रविवार, एकादशी, द्वादशी, संक्रान्ति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण तथा संध्या काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए.


 


मान्यता के अनुसार दरअसल, तुलसी मां एकादशी व्रत करती हैं और इसलिए उन्हें तोड़कर परेशान नहीं किया जाता. एकादशी के दिन पत्ते तोड़ने से घर में गरीबी का वास होता है.


 


ठीक उसी प्रकार रवि‍वार को भी तुलसी का पत्ता तोड़ने की मनाही होती है. रवि‍वार विष्णु का प्रिय वार है. ऐसे में लक्ष्मी के रूप तुलसी को इस दिन तोड़ना उनका अपमान करने जैसा है.


 


कई जगहों पर क्रूर वार होने के कारण मंगलवार को भी तुलसी नहीं तोड़ते.


 


तुलसी का पत्ता बिना स्नान किए नहीं तोड़ना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिना नहाए ही तुलसी के पत्तों को तोड़ता है तो पूजन में ऐसे पत्ते भगवान द्वारा स्वीकार नहीं किए जाते हैं.


 


तुलसी के पत्तों को 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है. इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर पुन: भगवान को अर्पित किया जा सकता है.


वहीं सप्ताह के सातों दिनों में रविवार और मंगलवार को क्रूर तो शनि को अशुभ वार माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी में जल देना निषेध किया गया है। साथ ही इस दिन तुलसी को जल भी नहीं दिया जाता है। इसलिए मंगल और शनिवार को भी तुलसी के पत्ते तोड़ना निषेध है, जो घर की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक है।


शिवजी, गणेशजी और भैरवजी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए.


तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या जूता-चप्पल नहीं होना चाहिए। बहुत से तोग तुलसी के पौधे के साथ अन्य फूल पत्तियों के पौधे लगा देते हैं जो ठीक नहीं है। तुलसी जिस गमले में लगाएं उसमें कोई अन्य पौधा लगाना ठीक नहीं होता है। इससे तुलसी का विकास समुचित नहीं हो पाता है और वह सूखने लग जाती है।


 


मेष 


आपका आज का दिन  आपको अच्छे समाचार सुनाएगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माँ जी से आपको सुख मिलेगा और उनसे धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे।स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।


वृष 


आज के दिन आपके खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से कोई दूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा। काम से जी चुराने के योग बन रहे हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में है, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।


मिथुन


पैसे के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। लाभ होगा, मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। सुकून भरे पल बिताएंगे और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका आज पढ़ाई में मन लगेगा। आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे।


कर्क 


आज का दिन ध्यान पूर्वक चलने के लिए है। कार्यक्षेत्र में काम पर ही फोकस करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।


सिंह 


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है। जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।


कन्या 


व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। आपके काम में उम्मीदें जागेंगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। झगड़े से बचना चाहिए। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।


तुला 


कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।


धनु 


आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का समय खत्म होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।


मकर 


निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं। आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माँ जी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।


कुंभ 


कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा, फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।


मीन 


परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे और इसका लाभ आपको भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी ।पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिनमान अनुकूल है।


 


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...