बुधवार, 4 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 04 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - चतुर्थी 05 नवम्बर प्रातः 05:14 तक तत्पश्चात पंचमी*


⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा 05 नवम्बर प्रातः 04:51 तक तत्पश्चात आर्द्रा*


⛅ *योग - शिव पूर्ण रात्रि तक*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:44* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:00* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - करवा चौथ, दाशरथी-करक चतुर्थी, संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:45)*


 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞करवा चौथ:::::


 


::::::::::::::::करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और शाम को चांद के उदय होने के बाद व्रत खोलती हैं। इस व्रत में शिव परिवार सहित चंद्र देवता की भी पूजा की जाती है। इस व्रत में कुछ नियम हैं, जिनका पालन जरूर किया जाना चाहिए:


 


1.इस व्रत में कहीं सरगी खाने का रिवाज है, तो कहीं नहीं है। इसलिए अपने परंपरा के अनुसार ही व्रत रखना चाहिए। सरगी व्रत के शुरू में सुबह दी जाती है। एक तरह से यह आपको व्रत के लिए दिनभर ऊर्जा देती है। 


2.इस व्रत में महिलाओं को पूरा श्रृंगार करना चाहिए। इस व्रत में महिलाएं मेहंदी से लेकर सोलह श्रृंगार करने चाहिए। 


3.चंद्रमा के आने तक रखा जाता है व्रत: इस व्रत को चंद्रमा के आने तक रखते हैं। उसके बाद व्रत को पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। लेकिन इसके पहले निर्जला व्रत रखा जाता है। हर जगह अपने-अपने रिवाजों के अनुसार व्रत रखा जाता है।  


4.करवों से पूजा : इस व्रत में मिट्टी के करवे लिए जाते हैं और उनसे पूजा की जाती है। इसके अलावा करवा चौथ माता की कथा सुनना भी बहुत जरूरी है।


5.करवा चौथ की पूजा में भगवान शिव, गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय सहित नंदी जी की भी पूजा की जाती है। 


6. पूजा के बाद चंद्रमा को छलनी से ही देखा जाता है और उसके बाद पति को भी उसी छलनी से देखते हैं।


 


करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त-


 


संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त 4 नवंबर (बुधवार)- शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 48 मिनट तक। कहा जा रहा है कि चंद्रोदय शाम 8 बजकर 15 मिनट पर होगा।


हालांकि अलग अलग शहर में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।


 


🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷


➡ *गताअंक से आगे......*


🌷 *पाँच दिन जरूर जरूर करें दीपदान* 🌷


🙏🏻 *अगर किसी विशेष कारण से कार्तिक में प्रत्येक दिन आप दीपदान करने में असमर्थ हैं तो पांच विशेष दिन जरूर करें।*


🙏🏻 *पद्मपुराण, उत्तरखंड में स्वयं महादेव कार्तिकेय को दीपावली, कार्तिक कृष्णपक्ष के पाँच दिन में दीपदान का विशेष महत्व बताते हैं:*


🌷 *कृष्णपक्षे विशेषेण पुत्र पंचदिनानि च*


*पुण्यानि तेषु यो दत्ते दीपं सोऽक्षयमाप्नुयात्*


➡ *बेटा! विशेषतः कृष्णपक्ष में 5 दिन (रमा एकादशी से दीपावली तक) बड़े पवित्र हैं। उनमें जो भी दान किया जाता है, वह सब अक्षय और सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।*


🌷 *तस्माद्दीपाः प्रदातव्या रात्रावस्तमते रवौ*


*गृहेषु सर्वगोष्ठेषु सर्वेष्वायतनेषु च*


*देवालयेषु देवानां श्मशानेषु सरस्सु च*


*घृतादिना शुभार्थाय यावत्पंचदिनानि च*


*पापिनः पितरो ये च लुप्तपिंडोदकक्रियाः*


*तेपि यांति परां मुक्तिं दीपदानस्य पुण्यतः*


➡ *रात्रि में सूर्यास्त हो जाने पर घर में, गौशाला में, देववृक्ष के नीचे तथा मन्दिरों में दीपक जलाकर रखना चाहिए। देवताओं के मंदिरों में, शमशान में और नदियों के तट पर भी अपने कल्याण के लिए घृत आदि से पाँच दिनों तक दीप जलाने चाहिए। ऐसा करने से जिनके श्राद्ध और तर्पण नहीं हुए हैं, वे पापी पितर भी दीपदान के पुण्य से परम मोक्ष को प्राप्त होते हैं।*


👉🏻 *समाप्त ....*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷


🙏🏻 *शिव पुराण में आता है कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*


🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*


🌷 *ॐ सोमाय नमः ।


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷


🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*


👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*


🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*


🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*


🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*


🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*


🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*


🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 


🙏🏻 *🌺🙏🏻


मेष 


दोपहर बाद आपके लिए राहत की घड़ी होगी। अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी, जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत के और बढ़िया नतीजे मिलेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और धन लाभ होगा। मन में उत्साह रहेगा।


वृष 


आज आपको मनमाफिक काम होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से खुश होंगे और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए शॉपिंग करेंगे और उनसे मिलने के लिए प्रयास करेंगे


मिथुन 


दिन भागदौड़ से भरा हुआ रहेगा और आपके खर्चे बढ़े हुए होंगे। फिर भी कल के मुकाबले कुछ कमी आएगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवन साथी आप को समझने का प्रयास करेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है। रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत से ही काम बनने की संभावना होगी। आज किसी दोस्त से मन की बात करेंगे।


कर्क 


आज कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यापार भी उन्नति करेगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधियों से जीतेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा और आपको खुश रखेगा। आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं।


सिंह 


आज का दिनमान आपको अन्य लोगों से आगे रखेगा और आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा, लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा आएगा।


कन्या 


आज मन में कुछ बातों को लेकर राहत की सांस होगी। परिवार में कई लोगों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। प्रॉपर्टी के विवाद में ना पड़ें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत ही आपके काम आएगी और आज मेहनत करने का दिन है। दांपत्य जीवन बिता रहे लोग जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनकी पसंद की कोई डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें।


तुला 


दोपहर तक मानसिक तनाव से पीड़ित रहेंगे, लेकिन उसके बाद का समय उम्मीद लेकर आएगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। तीर्थ यात्रा के योग भी बनेंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से मन में नई भावनाओं का जन्म होगा। परिवार का माहौल भी ठीक रहेगा और आप घरेलू खर्च करेंगे।


वृश्चिक 


आज के दिन काफी भागदौड़ रहेगी और आप थोड़ा खुद को कमजोर या थकान से युक्त महसूस करेंगे। दोपहर तक स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन उसके बाद आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका आपके ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना अति आवश्यक होगा, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। परिवार का माहौल आपको सांत्वना देगा। शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से झगड़ा ना हो इस पर ध्यान दें।


धनु 


आज आप एक सामान्य जीवन व्यतीत करने में आनंद महसूस करेंगे। नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आपके साथ काम करने वालों का व्यवहार आपको बहुत अच्छा लगेगा और इससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम जताएंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। अधिक गुस्सा करने से बचें और गुस्से में आकर बुरा भला ना बोलें।


मकर 


आज का दिन अच्छा रहेगा और खास तौर पर प्यार के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। आपके खर्चे काफी अधिक होंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी बढ़िया कहा जा सकता है। केवल आपकी आर्थिक स्थिति पर आपको ध्यान देना होगा। पैसों का इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें।


कुंभ 


आज के दिन जीवन का पूरा आनंद लेंगे। घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है, लेकिन अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। प्रेम जीवन बता रहे लोग अपने प्रिय के लिए किसी मदद की पेशकश कर सकते हैं।


मीन 


आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने काम के क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें क्योंकि वहां कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आप लंबी यात्रा या विदेश जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। प्यार के मामले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिल कर दिल खुश हो जाएगा और कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है, लेकिन एकदम से किसी पर विश्वास ना करें और अपने मन की सारी बातें ना बताएं


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...