JYOTISH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JYOTISH लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 31 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 31 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - अश्विनी शाम 05:58 तक तत्पश्चात भरणी*


⛅ *योग - सिद्धि 01 नवम्बर प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात व्यतिपात*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:41* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:02* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु), नवान्न पूर्णिमा, कार्तिक स्नानारम्भ*


 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास में स्नान की महिमा* 🌷


🙏🏻 *कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷


🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*


🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*


💥 *विशेष ~ 01 नवम्बर 2020 रविवार को प्रातः 04:28 से 02 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 05:19 तक (यानी 01 नवम्बर, रविवार को पूरा दिन) व्यतीपात योग है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास* 🌷


🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७)*


🙏नवंबर में गृह प्रवेश (griha pravesh shubh muhurat) करना शुभ माना जाता है। कार्तिक में पहली शुभ तिथि 16 नवंबर को पड़ रही है। यहां जानिए अन्य मुहूर्त के बारे में:


 


16 नवंबर 2020,सोमवार, प्रात: 06:44:53 से अपराह्न 14:37:36 बजे तक 


 


19 नवंबर 2020, गुरुवार, प्रात: 09:38:45 से सायं 22:00:59 बजे तक 


 


25 नवंबर 2020, बुधवार, प्रात: 06:52:04 से 29:12:12 बजे तक 


 


30 नवंबर 2020,सोमवार, अपराह्न 15:01:21 से 30:56:00 बजे तक


 


1. सबसे पहले गृह प्रवेश के लिए दिन, तिथि, वार एवं नक्षत्र को ध्यान में रखते हुए, गृह प्रवेश की तिथि और समय का निर्धारण किया जाता है। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरुर रखें। एक विद्वान ब्राह्मण की सहायता लें, जो विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर गृह प्रवेश की पूजा को संपूर्ण करता है। 


 


2. माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए सबसे सही समय बताया गया है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष इसके लिहाज से शुभ नहीं माने गए हैं। 


 


 


3. मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं किया जाता विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश वर्जित माना गाया है। सप्ताह के बाकि दिनों में से किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है। अमावस्या व पूर्णिमा को छोड़कर शुक्लपक्ष 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12, और 13 तिथियां प्रवेश के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं।


 


 


4. पूजन सामग्री- कलश, नारियल, दीपक, फूल शुद्ध जल, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, धूपबत्ती, पांच शुभ मांगलिक वस्तुएं, आम या अशोक के पत्ते, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध आदि।


 


5. मंगल कलश के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए।


 


6. घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए। 


 


7. मंगल कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें आम या अशोक के आठ पत्तों के बीच नारियल रखें। 


 


 


8. कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। 


 


9. नए घर में प्रवेश के समय घर के स्वामी और स्वामिनी को पांच मांगलिक वस्तुएं नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध अपने साथ लेकर नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 


 


10. भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, श्री यंत्र को गृह प्रवेश वाले दिन घर में ले जाना चाहिए। 


 


11. मंगल गीतों के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 


 


12. पुरुष पहले दाहिना पैर तथा स्त्री बांया पैर बढ़ा कर नए घर में प्रवेश करें। 


 


13. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए गणेश जी के मंत्रों के साथ घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर में कलश की स्थापना करें। 


 


 


14. रसोई घर में भी पूजा करनी चाहिये। चूल्हे, पानी रखने के स्थान और स्टोर आदि में धूप, दीपक के साथ कुमकुम, हल्दी, चावल आदि से पूजन कर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। 


 


15. रसोई में पहले दिन गुड़ व हरी सब्जियां रखना शुभ माना जाता है। 


 


16. चूल्हे को जलाकर सबसे पहले उस पर दूध उफानना चाहिए। 


 


17. मिष्ठान बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए। 


 


18. घर में बने भोजन से सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं।


 


19. गौ माता, कौआ, कुत्ता, चींटी आदि के निमित्त भोजन निकाल कर रखें।


 


20. ब्राह्मण को भोजन कराएं या फिर किसी गरीब भूखे आदमी को भोजन करा दें। इससे घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है व हर प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं।


 


मेष 


आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन पैर में चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। परिवार में पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। महिलाओं से किसी प्रकार का गलत व्यवहार करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद अच्छा है। काम के सिलसिले में आज आप काफी सशक्त नजर आएंगे।


वृष 


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खर्चे को कैसे नियंत्रण में रखना है, इसको आप जितने अच्छे से समझेंगे, उतना ही लाभ होगा। इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यशैली पर पड़ेगा। काम के सिलसिले में प्रयास ज्यादा और लाभ कम की स्थिति बन रही है, इसलिए ध्यान से काम करें। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिन से बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें


मिथुन 


आज आपकी इनकम में बढ़त देखने को मिलेगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके पास पैसा आएगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके लिए दिनमान शुभ रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में क्रिएटिव सोच रख कर आगे बढ़ेंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवन साथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको लगेगा कि आपका ध्यान भटक रहा है।


कर्क 


भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की बात चल रही थी तो वह हाथ में आते-आते अटक रही है लेकिन शीघ्र ही वह आपके हाथ में आएगी, थोड़ा धैर्य रखें। काम के सिलसिले में पूरा ध्यान रखें, सफलता जरूर मिलेगी। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। इसके बावजूद आपके ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है, जिसमें आपको जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आपका प्रिय कहीं दूर घूमने की जिद पकड़ सकता है। दोस्तों से बातचीत होगी और मिलने जुलने का कोई नया प्लान बन सकता है।


सिंह 


सेहत मजबूत रहेगी, जो आपकी सबसे बड़ी शक्ति बन कर उभरेगी। आपमें पूरा कॉन्फिडेंस होगा। हर चुनौती को पूरी तरीके से पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में दिन मान बेहद खूबसूरत रहेगा। आप अपनी छोटी-छोटी ट्रिक लगाकर अपने काम को बहुत कम समय में ही पूरा कर डालेंगे और लोगों के लिए एक मिसाल बन सकते हैं। आज किसी नदी किनारे या जल से संबंधित जगह पर घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव और जीवन साथी के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन देव गुरु बृहस्पति की कृपा से बहुत बढ़िया जाएगा और आपका प्रिय आज धार्मिक बातें ज्यादा करेगा।


कन्या 


आपने बहुत दिमागी काम किया है, जिसकी वजह से आज मानसिक रूप से थोड़ी थकान महसूस करेंगे। खुद को आराम देने का भी समय निकाल लेंगे। यह जरूरी है, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। पैसों को लेकर सोचने की प्रवृत्ति थोड़ी सी कम करें। परिवार के बारे में भी सोचें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन के तनाव को कम करने की कोशिश में सफल रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती दूरी से परेशान हो सकते हैं। आप जहां काम करते हैं, वहां आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप अपने बैंक में कुछ पैसा जमा कराने भी जा सकते हैं।


तुला 


सेहत के प्रति उदासीन रवैया आपको नुकसान दे सकता है। अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें ताकि कोई लापरवाही ना हो। किसी से कड़वी बातें ना करें, जिससे आपके संबंध बिगड़ें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और जीवन साथी में उनका दिल लगेगा। जीवन साथी भी उनके मन की बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय को कोई नई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आज आप अपने ऑफिस में किसी अलग का रूप रंग में नजर आएंगे और आपका कॉन्फिडेंस आपको बहुत आगे रखेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन प्रेम जीवन के लिए निर्णायक दिन साबित हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले एक दूसरे की अच्छी बातों के बारे में जरूर सोचें। प्रेम जीवन आसान नहीं होता। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। आपका जीवन साथी एक अलग कॉन्फिडेंस में होगा और आपकी मदद करेगा। आपके लिए कुछ करने की इच्छा उनके मन में जागेगी, जो आपको बहुत पसंद आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी हल्की फुल्की हो सकती है। परिवार में पूजा-पाठ और खुशी की बातें होंगी। किसी के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने काम को लेकर भी काफी व्यस्त रहेंगे।


धनु 


खुद पर कॉन्फिडेंस रखने से आज आप बहुत कामों को बहुत आसानी से सुलझा पाएंगे। कुछ लोग आज आपके पास किसी खास बात के लिए सलाह लेने आएंगे और आपकी सलाह उन्हें बहुत पसंद आएगी। अपने काम में आप मजबूती से डटे रहेंगे और इसकी बदौलत आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में भी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शादीशुदा लोग आज कुछ नया प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे जीवन साथी को साथ लेकर कहीं जाया जा सके। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश और रोमांटिक नजर आएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पूरी नींद लेना जरूरी होगा।


मकर 


आज आपको खुश नजर आएंगे लेकिन परिवार के छोटे सदस्यों को कोई समस्या हो सकती है। किसी को चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आप आज अपनी मर्जी से विशेष प्यार दिखाएंगे और उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। काम के लिए दिनमान अच्छा है। आपकी मेहनत सफल रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से प्रफुल्लित नजर आएंगे और उनका जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बहुत अच्छे से निभा कर उनके दिल में जगह बनाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की अजीबोगरीब डिमांड सुनकर थोड़े आश्चर्यचकित हो सकते हैं।


कुंभ


आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इनकम अच्छी होगी लेकिन खर्चे भी ज्यादा होंगे। आप त्योहारी खरीदारी करने में काफी व्यस्त हो सकते हैं। आज के दिन लोहे और चमड़े की चीजें ना खरीदें, परिवार में अशांति हो सकती है। किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है। आप अपने मुंह से किसी को बुरा ना बोलें क्योंकि आप सबके बुरे बन सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और बढ़िया बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश होंगे और अपने प्रिय के परिवार वालों से मिलकर उन्हें अपने दिल का हाल सुनाएंगे।


मीन 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी आएगी। कोई नई इनकम आने की संभावना दिखाई देगी, जिससे सभी लोग बड़े उत्साहित नजर आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा, जिससे आप बिजनेस में भी रिस्क लेंगे। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से आज का दिन सामान्य है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ज्यादा अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम के अंकुर फूटते देख खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के सामान्य व्यवहार से थोड़े से कंफ्यूज होंगे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने प्रिय से खुलकर बात करनी चाहिए। आपके काम में आपका कॉन्फिडेंस साफ नजर आएगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040 2060,   


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 


 


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।


गुरुवार, 29 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 30 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 30 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 05:45 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*


⛅ *नक्षत्र - रेवती दोपहर 02:57 तक तत्पश्चात अश्विनी*


⛅ *योग - वज्र 31 अक्टूबर प्रातः 03:33 तक तत्पश्चात सिद्धि*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:41* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें), माणेकठारी-कोजागरी पूर्णिमा*


 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *नेत्र सुरक्षा के लिए शरद पूर्णिमा का प्रयोग* 🌷


👁 *वर्षभर आंखें स्वस्थ रहे, इसके लिए शरद पूनम (30 अक्टूबर 2020) शुक्रवार की रात को चन्द्रमा की चांदनी में एक सुई में धागा पिरोने का प्रयास करें । कोई अन्य प्रकाश नहीं होना चाहिए ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🏡 *गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे घर में लगाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे मानसिक तनाव व अवसाद में कमी आती है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शरद पूर्णिमा* 🌷


🌙 *शरद पूर्णिमा रात्रि में चन्द्रमा की किरणों में रखी हुई दूध – चावल की खीर का सेवन पित्तशामक व स्वास्थ्यवर्धक है | इस रात को सुई में धागा पिरोने से नेत्रज्योति बढ़ती है |*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पान का पूजा में विशेष महत्‍व बताया गया है। शरद पूर्णिमा के दिन पान खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजा में मां लक्ष्‍मी को भी पान चढ़ाएं और उसके बाद इसे प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्‍यों में बांट दें। पान को समृद्धि का प्रतीक मान जाता है और सभी प्रकार के धार्मिक पूजापाठ में इसका प्रयोग किया जाता है।


मां लक्ष्‍मी को सफेद और पीली कौड़‍ियां बेहद प्रिय मानी जाती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन आप शाम की पूजा में कौड़‍ियां रखकर मां को प्रसन्‍न कर सकते हैं। आपको करना यह है कि पूजा में 5 कौड़‍ियां रखें और पूजा के बाद लाल वस्त्र में लपेटकर अलमारी में पैसों के साथ रख दें। आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।


 


🌷 *शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति* 🌷


🌙 *शरद पूनम रात को आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।*


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


मेष


आज आप अपनी फिटनेस को लेकर कोई नया कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। धन की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। काम के सिलसिले में आपने पूर्व में जो मेहनत कि है। आज उसके नतीजे आपके सामने आएंगे। आपके भाग्य की प्रबलता आपको अनेक जगहों पर आगे बढ़ाएगी और सम्मान दिलवाएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए आज अपने जीवनसाथी को सभी जगह पर लेकर जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग त्योहारी खरीदारी में अपने प्रिय के साथ जाना पसंद करेंगे और उनके लिए भी कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेगे। आप का मन मजबूत रहेगा, जिससे आज का दिन आपको बहुत हल्का महसूस होगा।


वृष 


दोपहर तक आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और इनकम आने के योग बनेंगे। आज आपका रुका हुआ पैसा कोई वापस लौटा सकता है, लेकिन दोपहर बाद अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके लिए आप को ध्यान देना पड़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आपका कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बना सकते है। आज आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई नया मकान लेने की कोशिश कर सकते हैं


मिथुन 


दोपहर तक आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे पूरी स्थिति आपके हक में होंगी। दोपहर बाद स्थिति और अच्छी होगी और आपको कहीं से धन मिलने की उम्मीद हो जाएगी। अपना पैसा आज किसी को भी उधार देना ठीक नहीं होगा, इसलिए सावधानी रखें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ शादी की डेट फाइनल कर सकते हैं। काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए पूरा ध्यान दें और किसी दूसरे की बातों में आकर कोई ऐसी बात ना करें, जो आप के बॉस को बुरी लगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


कर्क 


भाग्य और कर्म किसी पर आपका जीवन आगे बढ़ेगा। आप भाग्य में भी विश्वास रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। इससे आपको आज सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। जीवन साथी हर कदम पर आपके साथ खड़ा नजर आएगा और आज उनके साथ आप सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया को लाइक बढ़ाने में लगाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की मन की स्थिति को जानकर थोड़े दुखी होंगे क्योंकि उन्हें किसी बात की चिंता हो सकती है, जिसे वह आप से आसानी से शेयर नहीं करेंगे, इसलिए उनसे बात करें। परिवार में माता-पिता आपको कोई काम की सलाह देंगे और आज आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। यानी आज का दिन आपके लिए अच्छी राह पर आगे बढ़ेगा।


सिंह 


आज बड़े काम में हाथ डालना अकेले नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए आज के दिन थोड़ा धैर्य रखे हो सके किसी नए काम की शुरुआत ना करें, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव होगा और उसके बाद आप जो चाहे, वह काम कर सकते हैं और उसमें आपको लाभ भी होगा। परिवार से थोड़े कटे कटे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज तनाव रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आप थोड़े से असहज महसूस करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से नाखुश नजर आएंगे। इससे बचने के लिए उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि अपने जीवनसाथी से बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। उन्हें लगेगा मानो उनकी कोई मन की मुराद पूरी हो गई है और अपने प्रिय से अच्छे संबंध महसूस करेंगे।


कन्या 


मानसिक तौर पर प्रबल रहेंगे और आपको जो भी महत्वपूर्ण काम निपटाने हो, दोपहर तक निपटा लें क्योंकि उसके बाद समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा प्लानिंग करके काम करें। आर्थिक तौर पर दिनमान अच्छा है। पैसों की आवक भी होगी, जिससे आपको अपने कुछ कामों को निपटाने में आसानी होगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन के तनाव से मुक्त होंगे और अपने जीवन साथी की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप के पर्यटन के किसी भाई-बहन से आप का झगड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।


तुला 


जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है, जिस पर आपको अच्छा खासा पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है। समय रहते इलाज पर ध्यान दें। मन में बुद्धिमानी रहेगी और आप अपने ज्ञान का प्रयोग करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका निकाल देंगे। नौकरीपेशा लोग आज जमकर मेहनत करेंगे और अपने भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कुछ बातें बताएंगे, जिसके असर के रूप में आप दोनों के बीच गर्मा गर्मी हो सकती है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक 


आज बुद्धिमानी से काम लेंगे और संतान की भलाई के लिए कोई नया काम कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और कहीं शहर से बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती हैं। खर्चों में तेजी आएगी। मन में कोई बात छुपा कर रखने की कोशिश करेंगे, जो आपके चेहरे पर साफ नजर आएगी और आपके अपने लोग उसे पहचान लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और काम के सिलसिले में आप की भागदौड़ बनी रहेगी।


धनु 


आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा, जिस काम को करने की कोशिश करेंगे, वहीं सफलता दायक होगा। इससे ना केवल आपका दिन बढ़िया गुजरेगा बल्कि आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा। नौकरी पेशा लोग अपनी नौकरी में जी जान से जुटेंगे और बिजनेस कर रहे लोग अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से आज बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। चाहे आप शादीशुदा हो या किसी से प्रेम करते हो। आज का दिन आपके रिश्तो में गर्माहट बढ़ाएगा और आप एक दूसरे से निकटता महसूस करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।


 


 


मकर 


आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपको यात्रा समाप्त करके दोपहर तक अपने घर वापसी कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके काम में मिलेगा। नौकरी पेशा लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। आप हर बात को अपनी प्रतिष्ठा का विषय ना बनाएं नहीं तो आत्मसम्मान की हानि हो सकती हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी, खर्चे बढ़ेंगे। किसी दोस्त के आगमन से घर में खुशी आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।


कुंभ 


आज दोपहर तक पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव होगा। आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छे संबंधों का लाभ उठाते हुए, उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव का माहौल रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर अच्छा फील करेंगे और अपने भाई बहनों के साथ अपने जीवन साथी को भी कहीं घुमाने और शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते से संतुष्ट नजर आएंगे। आज दोपहर बाद आप ट्रेवलिंग कर सकते हैं।


मीन 


आज पूरी तरह से अच्छे रंग रंग में नजर आएंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे तंदुरुस्ती का लाभ उठाएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरे प्यार का आनंद लेंगे और अपने जीवनसाथी को एक आदर्श व्यक्ति के रूप में देख कर खुश होंगे और उन्हें खुशी देने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं क्योंकि आपके प्रिय का बर्ताव आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा। काम के सिलसिले में दिनमान आपको मदद पहुंचाएगा और आपकी मेहनत सफल रहेगी। यदि आप किसी एजुकेशन सेक्टर में काम करते हैं, तो आपको ज्यादा लाभ मिल सकता है।आप की सहायता से काम करने में मदद मिलेगी। किसी बुद्धिमान और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    


 


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।


आज का राशिफल व पंचांग 29 अक्टूबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 03:15 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर 12:00 तक तत्पश्चात रेवती*


⛅ *योग - हर्षण 29 अक्टूबर रात्रि 02:39 तक तत्पश्चात वज्र*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:48 से शाम 03:13 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:41* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 सुबह पूजा के बाद आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डाल कर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। आपके हर काम सुगमता से होंगे और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी


 


🌷 *शरद पूनम की रात दिलाये आत्मशांति, स्वास्थ्यलाभ* 🌷


➡ *30 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 05:45 से 31 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 08:18 तक पूर्णिमा है ।*


💥 *विशेष - 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें), 31 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)*


🌙 *आश्विन पूर्णिमा को ‘शरद पूर्णिमा’ बोलते हैं । इस दिन रास-उत्सव और कोजागर व्रत किया जाता है । गोपियों को शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने बंसी बजाकर अपने पास बुलाया और ईश्वरीय अमृत का पान कराया था । अतः शरद पूर्णिमा की रात्रि का विशेष महत्त्व है । इस रात को चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ पृथ्वी पर शीतलता, पोषक शक्ति एवं शांतिरूपी अमृतवर्षा करता है ।*


👉🏻 *शरद पूनम की रात को क्या करें, क्या न करें ?*


🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक करें ।*


🌙 *अश्विनी कुमार देवताओं के वैद्य हैं । जो भी इन्द्रियाँ शिथिल हो गयी हों, उनको पुष्ट करने के लिए चन्द्रमा की चाँदनी में खीर रखना और भगवान को भोग लगाकर अश्विनी कुमारों से प्रार्थना करना कि ‘हमारी इन्द्रियों का बल-ओज बढ़ायें ।’ फिर वह खीर खा लेना ।*


🌙 *इस रात सुई में धागा पिरोने का अभ्यास करने से नेत्रज्योति बढ़ती है ।*


🌙


🌙 *चन्द्रमा की चाँदनी गर्भवती महिला की नाभि पर पड़े तो गर्भ पुष्ट होता है । शरद पूनम की चाँदनी का अपना महत्त्व है लेकिन बारहों महीने चन्द्रमा की चाँदनी गर्भ को और औषधियों को पुष्ट करती है ।*


🌙 *अमावस्या और पूर्णिमा को चन्द्रमा के विशेष प्रभाव से समुद्र में ज्वार-भाटा आता है । जब चन्द्रमा इतने बड़े दिगम्बर समुद्र में उथल-पुथल कर विशेष कम्पायमान कर देता है तो हमारे शरीर में जो जलीय अंश है, सप्तधातुएँ हैं, सप्त रंग हैं, उन पर भी चन्द्रमा का प्रभाव पड़ता है । इन दिनों में अगर काम-विकार भोगा तो विकलांग संतान अथवा जानलेवा बीमारी हो जाती है और यदि उपवास, व्रत तथा सत्संग किया तो तन तंदुरुस्त, मन प्रसन्न और बुद्धि में बुद्धिदाता का प्रकाश आता है ।*


🌙 *खीर को बनायें अमृतमय प्रसाद खीर को रसराज कहते हैं । सीताजी को अशोक वाटिका में रखा गया था । रावण के घर का क्या खायेंगी सीताजी ! तो इन्द्रदेव उन्हें खीर भेजते थे ।*


🌙 *खीर बनाते समय घर में चाँदी का गिलास आदि जो बर्तन हो, आजकल जो मेटल (धातु) का बनाकर चाँदी के नाम से देते हैं वह नहीं, असली चाँदी के बर्तन अथवा असली सोना धो-धा के खीर में डाल दो तो उसमें रजतक्षार या सुवर्णक्षार आयेंगे । लोहे की कड़ाही अथवा पतीली में खीर बनाओ तो लौह तत्त्व भी उसमें आ जायेगा । इलायची, खजूर या छुहारा डाल सकते हो लेकिन बादाम, काजू, पिस्ता, चारोली ये रात को पचने में भारी पड़ेंगे । रात्रि 9 बजे महीन कपड़े से ढँककर चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर 12 बजे के आसपास भगवान को भोग लगा के प्रसादरूप में खा लेनी चाहिए । लेकिन देर रात को खाते हैं इसलिए थोड़ी कम खाना और थोड़ी बच जाय तो फ्रिज में रख देना । सुबह गर्म करके खा सकते हो ।*


➡ *(खीर दूध, चावल, मिश्री, चाँदी, चन्द्रमा की चाँदनी - इन पंचश्वेतों से युक्त होती है, अतः सुबह बासी नहीं मानी जाती ।)*


 🙏🏻🙏


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


मेष 


आज का दिन आपको आत्मविश्वास से भर देगा। चुनौतियों में कमी आएगी और आप साहस के बलबूते अपने कई कामों में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव से सावधान रहें। काम के सिलसिले में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप अच्छे नतीजे आपके हाथ में होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आप काफी खुश भी होंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने परिवार की वृद्धि के बारे में विचार करेंगे।


वृष 


खुद पर अति आत्मविश्वास करने से बचें। यदि सावधानी से चलेंगे, तो शत्रु भी मित्र बन जाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने से धन का लाभ होगा। मन में धार्मिक गतिविधि करने की इच्छा जागेगी। लंबी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे। विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े से परेशानी महसूस करेंगे क्योंकि जीवन साथी का बर्ताव उनकी समझ से परे होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। आप और आपके प्रिय के बीच संबंधों में घनिष्ठता आएगी।


मिथुन 


सेहत मजबूत रहने से आपका उत्साह दोगुना रहेगा। घर में सुख शांति रहेगी। घर की सजावट के लिए त्योहारी सीजन में कुछ नया खरीद कर लाएंगे। बिजली से जुड़ा उपकरण लाने की संभावना है। आपके कार्यालय में आपकी धाक जमेगी और आपकी परफॉर्मेंस लोगों को नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे और नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से नरवस नजर आएंगे।


कर्क 


आज आप सशक्त रहेंगे। हर काम को बड़ी ही शालीनता और सजगता के साथ करेंगे तथा काम में स्थायित्व नजर आएगा। आप बदले हुए व्यवहार से लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। दोस्तों के साथ खूबसूरत बातें करने का मौका मिलेगा। घर का जीवन आपको सुख और शांति देगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आज प्रबल रूप से कुछ नया प्लान करेंगे, जिसकी प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बोलचाल से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे और उनके मन में कुछ परेशानी रहेगी।


सिंह 


संतान को लेकर आज कोई बड़ा फैसला लेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई पॉलिसी ले सकते हैं या किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन करा सकते हैं। परिवार का माहौल कुछ चिंताजनक रहेगा। किसी की सेहत बिगड़ सकती है और विरोधियों पर आप अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज का दिन अच्छा है। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन अति भोजन से सेहत बिगड़ सकती है। रक्तचाप से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में व्यस्त रहेंगे।


कन्या 


मन में खुशी रहेगी और प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अपने प्रिय से शादी विवाह की बातें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट दिखेंगे और आपके बीच अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी। काम को लेकर आज का दिन अच्छा है और आप अपने काम में साइड से कुछ धंधे अर्जित करेंगे, जो आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएगा। परिवार में किसी बुजुर्गों से आशीर्वाद और अच्छे मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार होगा।


तुला 


खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। बेवजह के खर्चे ना करें। त्योहारी सीजन में जेब देख कर काम करें, नहीं तो मुसीबत आ सकती है। सेहत के प्रति जागरूक रहें। प्रतियोगिता परीक्षा के सिलसिले में आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी। मन में अच्छे विचार लायेगे और लोगों की भलाई करने का विचार बनाएंगे। परिवार में असंतुलन रह सकता है। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। काम के लिए दिन अच्छा है।


वृश्चिक 


आज आपका दिमाग अपने प्रेम जीवन को संवारने में लगेगा। अपने प्रिय की खुशी के लिए कुछ अच्छा काम करेंगे और उनके लिए कोई गिफ्ट भी लाएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। आपका जीवन साथी भी बढ़-चढ़कर आपकी हर एक्टिविटी में आपका साथ देगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बेहद अच्छा है, लेकिन आपको काम के लिए काफी ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी, इसलिए आज का दिन भाग दौड़ में गुजरेगा। इनकम अच्छी रहेगी और थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन आपको खुशी देगा।


धनु 


आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, जिससे दुनिया को मुट्ठी में करने की इच्छा जागेगी। काम को लेकर आपका कॉन्फिडेंस साफ झलकेगा और आपकी परफॉर्मेंस भी मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आकर्षण का केंद्र बनेंगे। कोई सौदा फाइनल हो सकता है। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे और आज आपका जीवन साथी आपके बिजनेस को प्रमोट करने में आपकी बड़ी मदद करेगा। आपको आज पैसों का लाभ नहीं होगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग पारिवारिक गतिविधियों में ज्यादा उलझे रहेंगे।


मकर 


आज दोस्तों के साथ मस्ती करने का मन करेगा। उनके साथ काफी टाइम बताएंगे और कहीं घूमने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। शाम होते-होते अपने दोस्तों के साथ कोई अच्छी मोमेंट बिताने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर प्रयास ज्यादा करने होंगे और काम के सिलसिले में आपकी मेहनत थोड़ी सी कमजोर पड़ सकती है। धार्मिक कामों पर खर्च होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को निभाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।


कुंभ 


पारिवारिक परिस्थितियां आपका ध्यान खींचेंगी। परिवार के लोगों को आपकी जरूरत होगी। आज अच्छे पकवान का आनंद लेंगे। घर में कुछ रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे घर में रोनक रहेगी। भाग्य प्रबल कमजोर हो सकता है, इसलिए बड़े काम में हाथ ना डालें। नहीं तो काम बनते बनते अटक सकता है। थोड़ा धीरज रखें। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए अपने काम पर थोड़ा ध्यान दें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट होंगे और अपने जीवनसाथी को अपने ऑफिस की बातें भी बताएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज आनंदित होगी।


मीन 


आज आप बेहद मजबूत नजर आएंगे। हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव बहुत काम आएगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश रहेंगे और आज अपने जीवन साथी के करीब आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। नया वाहन खरीदने की संभावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है।


 


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 अक्टूबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - द्वादशी दोपहर 12:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद सुबह 09:11 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*


⛅ *योग - व्याघात 28 अक्टूबर रात्रि 01:50 तक तत्पश्चात हर्षण*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:48 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:40* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷


👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *करोडो गौ दान का फल* 🌷


🙏🏻 *सात धामों में द्वारका धाम । मोक्षदायी नगरियों में*


🌷 *अयोध्या मथुरा माया काशी कांची अवन्तिका। पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायका:||*


 🙏🏻 *और पश्चिम की तरफ सिर करके जो द्वारका का सुमिरन करते हुये स्नान करता है तो उसे करोडो गोदान फल मिलता है |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


शरद पूर्णिमा तिथि


 


आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 45 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 31 अक्टूबर को रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को होगी। शरद पूर्णिमा आश्विन मास में आती है, इसलिए इसे आश्विन पूर्णिमा भी कहते हैं।


 


 


 


शरद पूर्णिमा का महत्व


 


ज्योतिष के मुताबिक वर्ष में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की बूंदें बरसती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। पूर्णिमा की चांदनी में खीर बनाकर खुले आसमान में रखते हैं, ताकि चंद्रमा की अमृत युक्त किरणें इसमें आएंगी और खीर औषधीय गुणों से युक्त होकर अमृत के समान हो जाएगा। उसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा। शरद पूर्णिमा के दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग महारास रचाया था।


 


 


शरद पूर्णिमा का महत्व लक्ष्मी पूजा के लिए भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी रातभर विचरण करती हैं। जो लोग माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपने घर में उनको आमंत्रित करते हैं, उनके यहां वर्ष भर धन वैभव की कोई कमी नहीं रहती है।


🌷 *शरद पूनमः चन्द्र-दर्शन शुभ* 🌷


🙏🏻 *इस रात को हजार काम छोड़कर 15 मिनट चन्द्रमा को एकटक निहारना। एक-आध मिनट आँखें पटपटाना। कम-से-कम 15 मिनट चन्द्रमा की किरणों का फायदा लेना, ज्यादा करो तो हरकत नहीं। इससे 32 प्रकार की पित्तसंबंधी बीमारियों में लाभ होगा, शांति होगी।*


🌙 *फिर छत पर या मैदान में विद्युत का कुचालक आसन बिछाकर लेटे-लेटे भी चंद्रमा को देख सकते हैं।*


👁 *जिनको नेत्रज्योति बढ़ानी हो वे शरद पूनम की रात को सुई में धागा पिरोने की कोशिश करें।*


🙏🏻 *इस रात्रि में ध्यान-भजन, सत्संग कीर्तन, चन्द्रदर्शन आदि शारीरिक व मानसिक आरोग्यता के लिए अत्यन्त लाभदायक है।*


🌙 *शरद पूर्णिमा की शीतल रात्रि में (9 से 12 बजे के बीच) छत पर चन्द्रमा की किरणों में महीन कपड़े से ढँककर रखी हुई दूध-पोहे अथवा दूध-चावल की खीर अवश्य खानी चाहिए। देर रात होने के कारण कम खायें, भरपेट न खायें, सावधानी बरतें।*


➡ *30 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 05:45 से 31 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 08:18 तक पूर्णिमा है ।*


💥 *विशेष - 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें), 31 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)*


🙏🏻 🙏


ग्रह प्रवेश तिथि


 


शुभ मुहूर्त


 


नक्षत्र


 


16 नवंबर 2020  


सुबह 7 बजकर 6 मिनट से  दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक 


 


अनुराधा


 


19 नवंबर 2020 


 


सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक 


 


उत्तराषाढा


 


25 नवंबर 2020


 


सुबह 6 बजकर 52 मिनट से अगले दिन  सुबह 5 बजक 10 मिनट तक


 


उत्तर भाद्रपद, रेवती


 


30 नवंबर 2020


 


सुबह 2 बजकर 59 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक 


 


रोहिणी


 


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी। जो आपको थोड़ी सी परेशानी दे सकती है। आपके घर से दूर जाने या कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना भी बन सकती है। विरोधियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वह आपकी मानसिक शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और अपने काम पर पूरा ध्यान भी देंगे। खूब मेहनत करने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने एक गृहस्थ जीवन के संबंध में अपने जीवन साथी से दिल की बातें करेंगे और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बहुत खुश नजर आएंगे।


वृष 


आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिलने का योग रहेगा। आज आपकी दिवाली बन सकती है। धार्मिक कामों में भी मन लगेगा और कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा, लेकिन कुछ विवाद भी हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से थोड़े परेशान होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का बर्ताव समझ में नहीं आएगा। ऐसे में खुलकर बात करना अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस और प्यारी बातों के सहारे अपने प्रिय के साथ रिश्ता आगे बढ़ाएंगे।


मिथुन 


आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा और अपनी नौकरी में कैसे आगे बढ़ा जाए। इस पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपके बॉस भी आपसे आज संतुष्ट नजर आएंगे। हल्के-फुल्के खर्चे आपका ध्यान आकर्षित करेंगे, लेकिन पारिवारिक और घरेलू खर्चों पर आप कोई रियायत नहीं रखते हुए, दिल खोलकर खर्च करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से मिलने वाली किसी खास सलाह को मानेंगे। जो उनके बहुत काम आएगी और शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी मन में धार्मिक भावना कर आप के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखेगा और परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाएगा।


कर्क


आज भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए जो योजनाएं पुराने समय से अटकी हुई थी, आज वह पूरी होंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है और यदि कोई सौदा अटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको सुदूर क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी उनसे दिल से प्रेम करेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ उदास हो सकते हैं। आपके प्रिय का बर्ताव आपको दुख पहुंचा सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और कॉन्फिडेंट होने से बचें।


सिंह 


मानसिक रूप से आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा हो सकता है। कुछ बनते हुए काम अटक जाए, लेकिन हिम्मत रख के शाम तक सब स्थिति क्लियर हो जाएगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि बुखार या सर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको विजय मिलेगी। यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे, तो उसमें सफल हो सकते हैं। चुनावी कामों में भी सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय ऐसी बातें करेगा, जो आपके दिल को छू जाएंगे। शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और आपका जीवन साथी इसकी वजह होगा।


कन्या 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से बहुत खुश होंगे। जीवनसाथी बहुत काम की सलाह देगा। उनके साथ मिल कर काम करना आपको सफलता देगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। तो जीवन साथी का योगदान इसमें और ज्यादा सफलता प्रदान करेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोग एक दूसरे की परवाह करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी शादी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं इसलिए आपको अपने प्रिय से बात करनी चाहिए। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी और आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।


तुला 


आज आप मानसिक रूप से बहुत भावुक महसूस करेंगे और अपने बिछड़े हुए, रिश्तो को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। आज कुछ खर्चे भी होंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज शांत रहेंगे और उन्हें अपने प्रेम जीवन से पूर्ण संतुष्टि महसूस होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी तथा घर की लाइटिंग आदि पर खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।


वृश्चिक 


आज आप बहुत खुश नजर आएंगे और अपनी संतान के लिए कोई बढ़िया सी मनपसंद चीज खरीद कर लाएंगे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बढ़ेगी। आप भी मन में हर्षित होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी हल्के-फुल्के रहेंगे। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश महसूस करेंगे और जीवन साथी और आपके बीच की बॉन्डिंग बहुत बढ़िया होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज थोड़े केयरिंग और रोमांटिक रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग पक्ष देखने को मिलेगा।


धनु 


मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कुछ नए निर्णय लेने की तैयारी होगी। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ नया प्रयास करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी पेशा लोग अपने काम से जी चुरा सकते हैं इसलिए सावधानी रखें। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देती है, लेकिन आप अपने खर्चों पर भी ध्यान रखें, तो बेहतर होगा जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशी मिलेगी। आपकी सेहत मजबूत रहेगी, जिससे आप दूसरों को प्रेरणा देंगे।


मकर 


सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज चुकाने के लिए आज अच्छा मौका है। दोस्तों से संबंध बढ़िया होंगे और वह आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। उनके साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग हो सकती है। आप अच्छे कामों पर खर्च करेंगे। नौकरी को लेकर आप काफी सजगता दिखाएंगे। जैसे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। व्यापार करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस पार्टनर और आपके बीच की ट्यूनिंग बहुत बढ़िया रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खूबसूरत रहेगा और जीवन साथी खूब प्रयास करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्यार में निरंकुशता का भाव महसूस करेंगे और उनके लिए कुछ करना चाहेंगे।


कुंभ 


परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आज आप धन सेविंग के रूप में जोड़ने में सफल रहेंगे। कोई नई प्रॉपर्टी लेने की योजना घर में बन सकती है, जिसमें आपका भी विशेष योगदान होगा। आज आप कुछ खर्च करेंगे, शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से निश्चिंत रहेंगे और जीवन साथी के साथ भविष्य की किसी यात्रा की योजना बनाएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की खूबसूरती महसूस करेंगे और अपने प्रिया के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। काम को लेकर आपको सावधान रहना होगा और मेहनत करने से पीछे नहीं हटना होगा।


मीन 


आज आप दिल से बहुत खुश होंगे। थोड़े इमोशनल भी होंगे, लेकिन जिन से आप प्यार करते हैं। आज उनके लिए नए गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। कुछ ऐसी चीज, जो आपके दिल के बहुत करीब हो, लोगों से आपको अटैचमेंट बढ़ेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में जीवन साथी पर प्यार उड़े रहेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग कार्य अपने रिश्ते को लेकर थोड़े से गंभीर होंगे और आपको यह समझना पड़ेगा। प्रेम जीवन किस्मत वालों को ही मिलता है इसलिए आपको इसकी वैल्यू रखनी चाहिए और अपने प्रिय से अगर कोई समस्या हो, तो उसे आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


 


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 27 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 27 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 10:46 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक*


⛅ *योग - ध्रुव 28 अक्टूबर रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात व्याघात*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:14 से शाम 04:40*


⛅ *सूर्योदय - 06:40* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:04* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - पापांकुशा-पाशांकुशा एकादशी*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *पापांकुशा एकादशी* 🌷


➡ *26 अक्टूबर 2020 सोमवार को सुबह 09:01 से 27 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10:46 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 27 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *पापांकुशा एकादशी उपवास करने से कभी यम-यातना नहीं प्राप्त होती | यह पापों को हरनेवाला, स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्य, सुंदर स्त्री, धन एवं मित्र देनेवाला व्रत है | इसका उपवास और रात्रि में जागरण माता, पिता व स्त्री के पक्ष की दस – दस पीढ़ियों का उद्धार कर देता है |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 


अगर पति बात बात पे पत्नी से झगड़ा करते है घर परिवार पर धयान नही देते हैं तो आप दो इलायची लीजिए और एक अपने तकिए के नीचे और एक अपने पति के तकिए के नीचे रख ले सुबह उठकर दोनो इलाइची को कूट के चाय में ड़ालकर अपने पति को दीजिए ऐसे कम से कम 21 दिन करके देखे असर होगा।आपके पति घर परिवार पर धयान देते जाएगे


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷


🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 28 अक्टूबर, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*


 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*


🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*


🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*


🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*


 👉🏻 *ये उपाय करें*


*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


 


📖 💐🙏🏻पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 


इनकम में बढ़ोतरी के प्रयास सफल रहेंगे और कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी लेकिन, उस पैसे को सही से निवेश करने पर ध्यान जरूर दें क्योंकि खर्चे आज ज्यादा होंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे और काफी मेहनत भी करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी की बुद्धिमत्ता आपके बहुत काम आएगी। व्यापार में लाभ का दिन है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे और अपने परिवार वालों से विवाह को लेकर सहमति की बात कर सकते ह


वृष


आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में पूरा आत्मविश्वास रहेगा। इनकम में उतार-चढ़ाव को सकता है क्योंकि आज कुछ खर्चा अचानक से आएंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थिति बेहद अच्छी रहेगी और आपकी मेहनत सफल रहेगी तथा भाग्य भी प्रबल होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बेहद अच्छा है। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका भी मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।


मिथुन 


आज किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान करेंगे लेकिन एक बात का ध्यान रखें, सभी जरूरी कागज अपने साथ रखें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप टिकट घर ही भूल जाएं और फिर परेशान हों। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बेहद अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी साफ दिखाई देगी। व्यापार के सिलसिले में आप आज सफल रहेंगे तथा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मध्यम रहेगा। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी।


कर्क 


सेहत में चल रही गिरावट आज दूर होगी और आप थोड़ा पॉजिटिव होंगे। घर परिवार की स्थितियां आपको सपोर्ट करेंगी और आप व्यापार को लेकर कोई नया कदम उठा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आपको अपने ट्रांसफर की बात करनी हो तो आज का दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे और आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे।


सिंह 


आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा है लेकिन आप को आंख मूंद कर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय उन्नति करने का है। आप अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करके कठिन से कठिन असाइनमेंट को भी बेहद कम समय में पूरा करके दिखाएंगे, जिससे आपकी परफॉर्मेंस सुधरेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और आप अपने जीवन साथी के लिए आज शॉपिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे।


कन्या 


मन में प्रसन्नता की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं क्योंकि कोई ऐसी बात वह अपने प्रिय से कहेंगे, जिसके लिए वह तुरंत मना कर देंगे और आपको काफी बुरा लग सकता है लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए मन से ना लगाएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा जता सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन मान अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को आज उत्तम लाभ होगा। इनकम अच्छी होगी। उसके लिये अच्छी कोशिश भी करेंगे। खर्चों में कमी आएगी।


तुला 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से गंभीर रहेंगे और मन में किसी बात को लेकर उदासी होगी। आपको अपने प्रिय का रूखा व्यवहार भी पसंद नहीं आएगा लेकिन थोड़ा धैर्य रखें और शांति से काम लें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनावपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आप थोड़े असमंजस में रहेंगे। आपको लगेगा कि आप जहां काम कर रहे हैं, आप उससे अधिक के पात्र हैं, इसलिये नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।


वृश्चिक 


वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी पारिवारिक और घरेलू गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी और उनके लिए बढ़िया से गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। दोस्तों से संबंधों में सुधार होगा। किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से आप पर कोई बोझ नहीं होगा। सेहत में सुधार होगा तथा घर में शुभ काम का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे।


धनु 


आज आप अपनी संतान अपने दांपत्य जीवन और अपने भाग्य की वृद्धि का आनंद लेंगे। कामों में सफलता मिलने से आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता और आपकी कार्यकुशलता में उन्नति होने से आज आपकी परफॉर्मेंस में भी सुधार दिखाई देगा, जिससे नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपका व्यापार कर रहे हैं तो आज का दिन और भी अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आपके बिजनेस में कोई नई डील हो सकती है, जिससे आपको बड़ा अच्छा बेनिफिट मिलेगा गवर्नमेंट से भी लाभ के योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको लाभ देंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर कशमकश में रहेंगे।


मकर 


खुद पर भरोसा बढ़ेगा। मन में कुछ बातों को लेकर दूरदर्शिता दिखाएंगे, जो आपके लिए बेहद कारगर साबित होगी। धार्मिक कामों में आपका पैसा खर्च होगा और पूजा पाठ से संबंधित काम आपको मानसिक शांति देंगे। परिवार के लोग आपकी सपोर्ट में खड़े दिखाई देंगे और किसी काम में आपकी मदद भी करेंगे। भाई बहनों से संबंधों पर असर पड़ सकता है, जिसकी वजह से घर में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज प्यार में काफी इमोशनल और रोमांचित रहेंगे।


कुंभ


आज आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी मानसिक चिंताएं तो कम होंगी लेकिन जुकाम या छाती में जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। आप पदोन्नति के लिए बात कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने या घूमने जाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर परिपक्व होंगे और शादी की बात कर सकते हैं।


मीन 


आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप काफी इमोशनल होंगे और परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की आपको काफी याद आएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहद मजबूत रहेगा और आज ससुराल वालों से बातचीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ लड़खड़ा सकते हैं क्योंकि आपका विश्वास आपके प्रिय पर कमजोर होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। गाड़ी सावधानी से चलाएं और किसी से झगड़ा मोल ना लें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

आज का राशिफल व पंचांग 26 अक्टूबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - दशमी सुबह 09:00 तक तत्पश्चात एकादशी*


⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 27 अक्टूबर प्रातः 06:33 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*


⛅ *योग - वृद्धि 27 अक्टूबर रात्रि 12:40 तक तत्पश्चात ध्रुव*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:05 से सुबह 09:31 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:39* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:05* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞ग्रह प्रवेश


हिंदू मान्यताओं के मुताबिक गृह प्रवेश कार्यक्रम तीन प्रकार का होता हैं:


 


अपूर्वा: अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो इसे अपूर्वा गृह प्रवेश कहा जाएगा.


 


सपूर्वा: अगर आप लंबे समय के बाद अपने घर में फिर से प्रवेश कर रहे हैं तो इसे सपूर्वा गृह प्रवेश कहते हैं.


 


द्वांधव: अगर आपने किसी प्राकृतिक आपदा के कारण घर छोड़ दिया


 है और लंबे समय के बाद घर में पुन: प्रवेश कर रहे हैं तो आपको गृह प्रवेश की पूजा विधि करनी होगी.  इसे द्वांधव गृह प्रवेश भी कहा जाता


5 नवंबर, शुक्रवार – दौज


6 नवंबर, शनिवार – तृतीया


10 नवंबर, बुधवार – सप्तमी


20 नवंबर, शनिवार – दौज


29 नवंबर, सोमवार – दशमी


(फिर भी एक बार किसी विद्वान पंडित से एक बार महुर्त के बारे में जरूर सलाह लें)


 


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷


➡ *26 अक्टूबर 2020 सोमवार को सुबह 09:01 से 27 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10:46 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 27 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*


🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*


🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*


🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷


🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷


🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए 


🙏🏻 *🌷🌺🙏


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


साफ़्ताहिक राशिफल


 


मेष - पॉजिटिव- संपत्ति संबंधी चल रहा कोई विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जायेगा। जिससे मन में संतोष व्याप्त रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।


नेगेटिव- फिजूल के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका लग रही है। किसी नजदीकी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।


व्यवसाय- किसी राजनेता या अधिकारी से आपकी मुलाकात आपके भाग्य को बल प्रदान करेगी। जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। विरोधी परास्त रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन व तबादले की स्थितियां और उचित योग बने हुए हैं।


लव- परिवार के साथ शॉपिंग व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा। परिवार के व्यक्तियों का एक साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।


स्वास्थ्य- गला खराब व खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। खानपान व दिनचर्या संयमित रखें।


 


वृष - पॉजिटिव- पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए सफलता दायक समय है। इसलिए एकाग्रचित्त बने रहे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। नये-नये संपर्क स्थापित होंगे।


नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में इस समय बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है और अपने कार्यों को पूर्ण करने में सफल भी रहेंगे। परंतु आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। बाहरी लोगों की गतिविधियों से सावधान रहें।


लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रहेगा। व्यापार के साथ-साथ घर पर भी समय देने की आवश्यकता है।


स्वास्थ्य- मांसपेशियों व नसों में खिंचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।


 


मिथुन - पॉजिटिव- इस राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं। आप बुद्धिमता व होशियारी से सभी काम कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति सजग रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी किसी की मध्यस्थता से हो जाएगा।


नेगेटिव- परंतु आपकी भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। इन पर विजय हासिल करें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर आप अपना अहित कर सकते हैं।


व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। राजनीति तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। परंतु नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। अनुचित कार्यों से दूर रहें।


लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। और इसका असर आपके कैरियर पर भी पड़ेगा।


स्वास्थ्य- हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।


 


कर्क - पॉजिटिव- अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय ज्यादा व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी।


नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की भी धन द्वारा सहायता करनी पड़ सकती हैं। बच्चों की बात को लेकर चिंता रहेगी। उनकी समस्याओं का हल निकालने के लिए भी कुछ समय निकालना आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के ऊपर आप का दबदबा रहेगा। और आपके सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे परंतु मंद गति से। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से भी उनके बॉस व अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।


लव- पति-पत्नी के संबंधों को मधुर रहेंगे। परंतु बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।


स्वास्थ्य- अत्यधिक क्रोध व आवेश में आने से बचें। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रहेगी।


 


सिंह - पॉजिटिव- आपके आदर्शवादी विचार तथा सामाजिक गलत गतिविधियों पर आपका हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है तथा आपको सम्मानित स्थिति भी प्रदान करता है। कोई रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। कभी-कभी किसी विषय को गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती हैं।


व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यूरीन इनफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।


 


कन्या - पॉजिटिव- घर के रखरखाव व नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के मार्ग भी प्रशस्त रहेंगे तो चिंता नहीं रहेगी। अध्यात्म और धर्म-कर्म संबंधी कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। बड़े बुजुर्गों का अनुशासन घर में बना रहेगा।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। पुलिस संबंधी कार्यवाही भी होने की आशंका है। पैतृक सम्पत्ति संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है तो उसे अभी स्थगित ही रखें।


व्यवसाय- इंश्योरेंस और बीमा कंपनी संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। अगर लोन लेने की सोच रहे हैं उस पर एक बार फिर विचार विमर्श कर लें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के दबाव के कारण तनाव हो सकता है।


लव- जीवनसाथी की व्यस्तता की वजह से आपका घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा।


स्वास्थ्य- बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा। योगा और मेडिटेशन इसका उचित उपाय है।


 


तुला - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस होगा तथा आप अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मेहनत के अनुरूप ही आपको उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे।


नेगेटिव- प्रतिस्पर्धा के कार्यों में बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। क्योंकि हारने का डर आप पर हावी हो रहा है। जिसकी वजह से आपके अंदर नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो रहे हैं। अपनी ईगो पर काबू रखकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।


व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप ही आपको लाभ प्राप्त होगा। तथा सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। संपर्क सूत्रों के द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध भी प्राप्त होंगे। परंतु नौकरी पेशा व्यक्तियों को घर पर भी अपना काम पूरा करना पड़ेगा।


लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परंतु पारिवारिक जनों का एक-दूसरे के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा।


स्वास्थ्य- तनाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव रह सकता है। व्यायाम और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका स्वाभिमान किसी भी परिस्थिति में हिम्मत व साहस नहीं छोड़ने देता। यही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छित शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा।


नेगेटिव- घर के लोगों के बीच हल्की-फुल्की नोक-झोंक व मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।


व्यवसाय- कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। ध्यान रखिए कि क्रोध और उत्तेजना के कारण कई बार बनते-बनते काम रुक जाते हैं। आपकी कोई व्यापारिक सूचना लीक हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें।


लव- जीवनसाथी आपकी परिस्थितियों में पूरी तरह से सहयोग देगा। साथ ही माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।


 


धनु - पॉजिटिव- आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। परंतु इनका उपयोग करना आप की क्षमता पर निर्भर करता है। युवा वर्ग भी कोई उपलब्धि हासिल करने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।


नेगेटिव- अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें। इस सप्ताह हाथ में पैसे आते-आते कहीं अटक जाएंगे। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा। बेचैनी की वजह से काम में भी किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती है।


व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी निवेश, फंड आदि मामलों में सावधानी रखेंगे तो बेहतर रहेगा। हालांकि आप अपने आत्म विश्वास से हर समस्या का हल खोज ही लेंगे। किसी भी कागजी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।


लव- कामकाज की व्यवस्था और पारिवारिक जीवन के मध्य आप बेहतर तालमेल स्थापित करके रखेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।


स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।


 


मकर - पॉजिटिव- आजकल आपकी सकारात्मक सोच जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए शुभदाई रहेगा। क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा।


नेगेटिव- घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।


व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।


लव- पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। साथ ही विवाहेत्तर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे।


स्वास्थ्य- कोई पुरानी बीमारी दोबारा से ऊभर सकती है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहें।


 


कुंभ - पॉजिटिव- आप किसी भी कार्य को अपनी चाणक्य नीति द्वारा संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति और भी बेहतर बनेगी। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धिया प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।


नेगेटिव- बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। जिसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला। अपने गुस्से व उत्तेजना पर काबू रख कर सहज तरीके से काम करें।


व्यवसाय- गवर्नमेंट से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। थोड़ा बहुत अगर उतार-चढ़ाव आता है तो व्यथित ना होकर अपनी कार्य संबंधी कमिंयों में सुधार लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का हल निकालने मे सहायता करेगा।


लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। घर के सदस्य अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे।


स्वास्थ्य- गर्मी जनित कोई त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है।


 


मीन - पॉजिटिव- समय प्रतिष्ठा वर्धक है। भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। रुके हुए सरकारी कामों को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। संतान से संबंधित कुछ तनाव रहेगा।


व्यवसाय- व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। परंतु किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ परेशानी अनुभव करेंगे। परंतु परेशानियां कुछ ही समय के लिए है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है।


लव- किसी भी मुद्दे पर जीवन साथी की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।


स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई


 


दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  


 


शुभ दिनांक : 8, 17, 26 


 


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


 


 


  


शुभ वर्ष :2024, 2042


 


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 


 


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।


रविवार, 25 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 अक्टूबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - नवमी सुबह 07:41 तक तत्पश्चात दशमी* तिथियां सूर्योदय व्यापिनी होती हैं तो नवमी और विजयादशमी एक ही दिन कैसे मान्य! नवरात्रि की अंतिम तिथियों को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति है। कोई शुक्रवार को अष्टमी मनाने की बात कह रहा है तो कोई शनिवार को। यही उलझन नवमी और विजयादशमी को लेकर भी है। कोई दोनों को एकसाथ मनाने की बात कह रहा है तो कोई अलग-अलग दिन। तिथियों की इस उलझन पर जानकारी जरूरी है


 


सवाल - अष्टमी-नवमी का निर्धारण सूर्यादय से, तो दशमी का क्यों नहीं?


तिथियों पर मतभेद का संबंध सूर्योदय से है। शास्त्रों में सूर्योदय के बाद जो तिथि रहती है, उसे मान्य बताया गया है। कुछ लोगों का तर्क है कि शनिवार को सूर्योदय के बाद कुछ वक्त तक ही अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी। यह भी अगले दिन सूर्योदय के बाद के कुछ समय तक ही मान्य रहेगी। शहर में जगह-जगह इसी दिन रावण वध की भी तैयारी है। शास्त्रोक्त मान्यता के मुताबिक अष्टमी यदि 24 तारीख और नवमी 25 तारीख को मनाई जानी चाहिए तो फिर विजयादशमी कैसे 25 तारीख को मनाई जा सकती है। सूर्योदय व्यापिनी मानते हुए इसे भी अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए।


 


जवाब - हर तिथि सूर्य देखकर तय नहीं की जाती, सबका अलग महत्व


ज्योतिषाचार्ययो का कहना है कि तिथियां सूर्योदय के 16 दंड (24 सेकंड) बाद तक मान्य होती हैं। 24 और 25 अक्टूबर को सूर्योदय 6.07 बजे होगा। पहले दिन अष्टमी तिथि 6.58 बजे यानी सूर्योदय के 51 मिनट बाद तक और दूसरे दिन नवमी सुबह 7.41 बजे यानी सूर्योदय के 1.34 घंटे बाद तक मान्य रहेगी। इसीलिए अष्टमी शनिवार और नवमी रविवार को ही मनाई जाएगी। दशहरा भी रविवार को ही मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हर तिथि सूर्योदय व्यापिनी नहीं होती। प्रदोष व्रत और संकष्टी चतुर्थी जैसी कुछ तिथियां सायंकालीन व्यापिनी मानी गई हैं और विजयादशमी भी इनमें से एक है।


⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा 26 अक्टूबर प्रातः 04:23 तक तत्पश्चात शतभिषा*


⛅ *योग - गण्ड 26 अक्टूबर रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात वृद्धि*


⛅ *राहुकाल - शाम 04:39 से शाम 06:07 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:37* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:05* (सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले के अंतर हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - शारदिय नवरात्र समाप्त, विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), विजय मुहूर्त (दोपहर 02:18 से 03:04 तक), (संकल्प, शुभारंभ, नूतन कार्य, सीमोल्लंधन लिए), दशहरा, गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन*


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *बिना मुहूर्त के मुहूर्त (दशहरा)* 🌷


👉🏻 *विजयादशमी का दिन बहुत महत्त्व का है और इस दिन सूर्यास्त के पूर्व से लेकर तारे निकलने तक का समय अर्थात् संध्या का समय बहुत उपयोगी है। रघु राजा ने इसी समय कुबेर पर चढ़ाई करने का संकेत कर दिया था कि ‘सोने की मुहरों की वृष्टि करो या तो फिर युद्ध करो।’ रामचन्द्रजी रावण के साथ युद्ध में इसी दिन विजयी हुए। ऐसे ही इस विजयादशमी के दिन अपने मन में जो रावण के विचार हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, शोक, चिंता – इन अंदर के शत्रुओं को जीतना है और रोग, अशांति जैसे बाहर के शत्रुओं पर भी विजय पानी है। दशहरा यह खबर देता है।*


👉🏻 *अपनी सीमा के पार जाकर औरंगजेब के दाँत खट्टे करने के लिए शिवाजी ने दशहरे का दिन चुना था – बिना मुहूर्त के मुहूर्त ! (विजयादशमी का पूरा दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है अर्थात इस दिन कोई भी शुभ कर्म करने के लिए पंचांग-शुद्धि या शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती।) इसलिए दशहरे के दिन कोई भी वीरतापूर्ण काम करने वाला सफल होता है।*


👉🏻 *वरतंतु ऋषि का शिष्य कौत्स विद्याध्ययन समाप्त करके जब घर जाने लगा तो उसने अपने गुरुदेव से गुरूदक्षिणा के लिए निवेदन किया। तब गुरुदेव ने कहाः वत्स ! तुम्हारी सेवा ही मेरी गुरुदक्षिणा है। तुम्हारा कल्याण हो।’*


👉🏻 *परंतु कौत्स के बार-बार गुरुदक्षिणा के लिए आग्रह करते रहने पर ऋषि ने क्रुद्ध होकर कहाः ‘तुम गुरूदक्षिणा देना ही चाहते हो तो चौदह करोड़ स्वर्णमुद्राएँ लाकर दो।”*


👉🏻 *अब गुरुजी ने आज्ञा की है। इतनी स्वर्णमुद्राएँ और तो कोई देगा नहीं, रघु राजा के पास गये। रघु राजा ने इसी दिन को चुना और कुबेर को कहाः “या तो स्वर्णमुद्राओं की बरसात करो या तो युद्ध के लिए तैयार हो जाओ।” कुबेर ने शमी वृक्ष पर स्वर्णमुद्राओं की वृष्टि की। रघु राजा ने वह धन ऋषिकुमार को दिया लेकिन ऋषिकुमार ने अपने पास नहीं रखा, ऋषि को दिया।*


👉🏻 *विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है और उसके पत्ते देकर एक-दूसरे को यह याद दिलाना होता है कि सुख बाँटने की चीज है और दुःख पैरों तले कुचलने की चीज है। धन-सम्पदा अकेले भोगने के लिए नहीं है। तेन त्यक्तेन भुंजीथा….। जो अकेले भोग करता है, धन-सम्पदा उसको ले डूबती है।*


👉🏻 *भोगवादी, दुनिया में विदेशी ‘अपने लिए – अपने लिए….’ करते हैं तो ‘व्हील चेयर’ पर और ‘हार्ट अटैक’ आदि कई बीमारियों से मरते हैं। अमेरिका में 58 प्रतिशत को सप्ताह में कभी-कभी अनिद्रा सताती है और 35 प्रतिशत को हर रोज अनिद्रा सताती है। भारत में अनिद्रा का प्रमाण 10 प्रतिशत भी नहीं है क्योंकि यहाँ सत्संग है और त्याग, परोपकार से जीने की कला है। यह भारत की महान संस्कृति का फल हमें मिल रहा है।*


👉🏻 *तो दशहरे की संध्या को भगवान को प्रीतिपूर्वक भजे और प्रार्थना करें कि ‘हे भगवान ! जो चीज सबसे श्रेष्ठ है उसी में हमारी रूचि करना।’ संकल्प करना कि’आज प्रतिज्ञा करते हैं कि हम ॐकार का जप करेंगे।’*


👉🏻 *‘ॐ’ का जप करने से देवदर्शन, लौकिक कामनाओं की पूर्ति, आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि, साधक की ऊर्जा एवं क्षमता में वृद्धि और जीवन में दिव्यता तथा परमात्मा की प्राप्ति होती है।* पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत। मेष 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम में जो एक रुकावट सी आ रही थी, वह आज दूर हो जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज कुछ नया प्लान करने में बीतेगा। आपका जीवन साथी आपसे कोई ऐसी बात करेगा, जो आपके भविष्य को लेकर होगी और आप काफी ध्यानमग्न होकर उनकी बात सुनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की क्रिएटिविटी से काफी खुश होंगे और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। पैसों का आगमन होगा, हल्के खर्चे भी रहेंगे।


वृष


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। काम के सिलसिले में अभी जो एक मायूसी छाई हुई थी, वह दूर हो जाएगी और आपको अपना काम अच्छा लगेगा, इसलिए आप और ज्यादा ध्यान देकर काम करेंगे और अच्छी परफॉर्मेंस दिखाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव के बीच गुजरेगा। आपको अपने जीवन साथी के बर्ताव में अजीब सा परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के इस रोमांटिक दिनको खूब अच्छे से बताएंगे और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे। वाद विवाद में सफलता मिलेगी।


मिथुन 


आज आपको अपने धन को इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा और जो पहले इन्वेस्टमेंट की है। आज उससे आपको बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको अपनी ओर खींच लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी का मन धार्मिक कामों में ज्यादा लगेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बेहद खुश नजर आएंगे। किसी काम में बाधा आ सकती है, जिसके समाप्त होने के लिए शाम तक इंतजार करें।


कर्क 


आज के दिन आप अपने जीवनसाथी से कुछ नाराज नजर आएंगे। उनकी कोई बात आपको अच्छी नहीं लगेगी और आपकी नाराजगी आपके ससुराल वालों पर भी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग सावधान रहें। आज किसी भी बात को बढ़ने ना दे, नहीं तो रिश्ते में अलगाव की नौबत आ सकती है। दोस्तों के साथ समय गुजरेगा। वह आपके किसी काम में बड़ी मदद कर सकते हैं। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलेगी और आप का हौसला मजबूत होगा।


सिंह 


मानसिक रूप से तनाव की स्थिति दोपहर बाद दूर हो जाएगी और आपको सब कुछ स्पष्ट दिखाई देने लगेगा। कोई बड़ा निर्णय ले लेंगे, जो भविष्य में बड़ा काम आएगा, लेकिन आज किसी से भी झगड़ा ना करें क्योंकि इसमें आपको हानि उठानी पड़ सकती है और चोट लगने की संभावना बनेगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल थोड़ा अशांति पूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बड़े खुश नजर आएंगे और आपका प्रिय बड़ी अच्छी अच्छी बातें करेगा, जो आपका दिल जीत लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।


कन्या 


दिल में खुशी होगी और मन में प्यार की भावना, इससे आपका निजी और प्रोफेशनल जीवन दोनों ही बड़े अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर आज आप निश्चिंत रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण होगा और रिश्ते में गंभीरता होगी, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी नीरसता से बाहर निकलेंगे और आपका प्रिय अपने दिल की बात आपसे कहेगा।


तुला 


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, जो बिगड़ सकती है, खर्चों में भी अधिकता रहेगी। धन का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी। आपके परिवार वाले कुछ विरोध जता सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव के बीच गुजरेगा। एक दूसरे को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।


वृश्चिक 


आज का दिन उतार-चढ़ाव और भागदौड़ के बीच गुजरेगा। दिन भर में अपने दोस्तों के साथ काफी बातचीत होंगी, लेकिन शाम होते-होते परिवार को समय देंगे। काम को लेकर आपको आज इधर-उधर ज्यादा भागना पड़ेगा। आप काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती हुई रूमानियत से बहुत खुश नजर आएंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज सुख पूर्वक व्यतीत होगा। आपके परिवार में सभी मिलकर खुशियां मनाएंगे और त्यौहार को अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे।


धनु 


आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने अकेलेपन को दूर करेंगे और अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को घर आने का न्योता दे सकते हैं। आज के दिन किसी प्रॉपर्टी के सौदे में भी हाथ डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। आप आज निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जो आपको खुशी देगी। आज आप रोज की भागदौड़ से दूर खुद को समय देंगे और अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।


मकर 


कुछ दिनों से जो एक निराशा का माहौल चल रहा था। वह आज समाप्त होगा और आप खुलकर हंस पाएंगे। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने काम को लेकर भी काफी सजग रहेंगे। आज भाग्य के सहारे आपके अच्छे काम बनेंगे और कुछ समय से आप परिवार को कहीं साथ घुमाना ले जाना चाहते थे। आज वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और आपका निजी जीवन भी आज आपसे समय की दरकार करेेगा। जीवन साथी को साथ लेकर आज की शाम कहीं बाहर बिताने की योजना बन सकती है।


कुंभ 


आज का दिन आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इनकम के मामले में भी आज आप लकी रहेंगे और कहीं से पैसा आपके पास आ सकता है। घर परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। लोग बढ़-चढ़कर एक दूसरे की बढ़ाई करते नजर आएंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा क्योंकि कुछ समस्याएं आपकी परीक्षा लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय के साथ फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।


मीन


आज आप अपने काम में पूरी तत्परता दिखायेंगे। मन में किसी बात को लेकर बहुत जोश होगा और खुद को सिद्ध करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बड़ा रोमांटिक होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के रूठे बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। आज दोस्तों का सानिध्य मिलेगा और परिवार के लोग आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिससे दिन बढ़िया जाएगा।। जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 


 


 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2023


 


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 


 


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


*


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...