बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 अक्टूबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - द्वादशी दोपहर 12:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद सुबह 09:11 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*


⛅ *योग - व्याघात 28 अक्टूबर रात्रि 01:50 तक तत्पश्चात हर्षण*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:48 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:40* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:03* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷


👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *करोडो गौ दान का फल* 🌷


🙏🏻 *सात धामों में द्वारका धाम । मोक्षदायी नगरियों में*


🌷 *अयोध्या मथुरा माया काशी कांची अवन्तिका। पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायका:||*


 🙏🏻 *और पश्चिम की तरफ सिर करके जो द्वारका का सुमिरन करते हुये स्नान करता है तो उसे करोडो गोदान फल मिलता है |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


शरद पूर्णिमा तिथि


 


आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 45 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 31 अक्टूबर को रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को होगी। शरद पूर्णिमा आश्विन मास में आती है, इसलिए इसे आश्विन पूर्णिमा भी कहते हैं।


 


 


 


शरद पूर्णिमा का महत्व


 


ज्योतिष के मुताबिक वर्ष में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की बूंदें बरसती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। पूर्णिमा की चांदनी में खीर बनाकर खुले आसमान में रखते हैं, ताकि चंद्रमा की अमृत युक्त किरणें इसमें आएंगी और खीर औषधीय गुणों से युक्त होकर अमृत के समान हो जाएगा। उसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा। शरद पूर्णिमा के दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग महारास रचाया था।


 


 


शरद पूर्णिमा का महत्व लक्ष्मी पूजा के लिए भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी रातभर विचरण करती हैं। जो लोग माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपने घर में उनको आमंत्रित करते हैं, उनके यहां वर्ष भर धन वैभव की कोई कमी नहीं रहती है।


🌷 *शरद पूनमः चन्द्र-दर्शन शुभ* 🌷


🙏🏻 *इस रात को हजार काम छोड़कर 15 मिनट चन्द्रमा को एकटक निहारना। एक-आध मिनट आँखें पटपटाना। कम-से-कम 15 मिनट चन्द्रमा की किरणों का फायदा लेना, ज्यादा करो तो हरकत नहीं। इससे 32 प्रकार की पित्तसंबंधी बीमारियों में लाभ होगा, शांति होगी।*


🌙 *फिर छत पर या मैदान में विद्युत का कुचालक आसन बिछाकर लेटे-लेटे भी चंद्रमा को देख सकते हैं।*


👁 *जिनको नेत्रज्योति बढ़ानी हो वे शरद पूनम की रात को सुई में धागा पिरोने की कोशिश करें।*


🙏🏻 *इस रात्रि में ध्यान-भजन, सत्संग कीर्तन, चन्द्रदर्शन आदि शारीरिक व मानसिक आरोग्यता के लिए अत्यन्त लाभदायक है।*


🌙 *शरद पूर्णिमा की शीतल रात्रि में (9 से 12 बजे के बीच) छत पर चन्द्रमा की किरणों में महीन कपड़े से ढँककर रखी हुई दूध-पोहे अथवा दूध-चावल की खीर अवश्य खानी चाहिए। देर रात होने के कारण कम खायें, भरपेट न खायें, सावधानी बरतें।*


➡ *30 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 05:45 से 31 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 08:18 तक पूर्णिमा है ।*


💥 *विशेष - 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें), 31 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)*


🙏🏻 🙏


ग्रह प्रवेश तिथि


 


शुभ मुहूर्त


 


नक्षत्र


 


16 नवंबर 2020  


सुबह 7 बजकर 6 मिनट से  दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक 


 


अनुराधा


 


19 नवंबर 2020 


 


सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक 


 


उत्तराषाढा


 


25 नवंबर 2020


 


सुबह 6 बजकर 52 मिनट से अगले दिन  सुबह 5 बजक 10 मिनट तक


 


उत्तर भाद्रपद, रेवती


 


30 नवंबर 2020


 


सुबह 2 बजकर 59 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक 


 


रोहिणी


 


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी। जो आपको थोड़ी सी परेशानी दे सकती है। आपके घर से दूर जाने या कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना भी बन सकती है। विरोधियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वह आपकी मानसिक शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और अपने काम पर पूरा ध्यान भी देंगे। खूब मेहनत करने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने एक गृहस्थ जीवन के संबंध में अपने जीवन साथी से दिल की बातें करेंगे और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बहुत खुश नजर आएंगे।


वृष 


आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिलने का योग रहेगा। आज आपकी दिवाली बन सकती है। धार्मिक कामों में भी मन लगेगा और कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा, लेकिन कुछ विवाद भी हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से थोड़े परेशान होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का बर्ताव समझ में नहीं आएगा। ऐसे में खुलकर बात करना अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस और प्यारी बातों के सहारे अपने प्रिय के साथ रिश्ता आगे बढ़ाएंगे।


मिथुन 


आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा और अपनी नौकरी में कैसे आगे बढ़ा जाए। इस पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपके बॉस भी आपसे आज संतुष्ट नजर आएंगे। हल्के-फुल्के खर्चे आपका ध्यान आकर्षित करेंगे, लेकिन पारिवारिक और घरेलू खर्चों पर आप कोई रियायत नहीं रखते हुए, दिल खोलकर खर्च करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से मिलने वाली किसी खास सलाह को मानेंगे। जो उनके बहुत काम आएगी और शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी मन में धार्मिक भावना कर आप के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखेगा और परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाएगा।


कर्क


आज भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए जो योजनाएं पुराने समय से अटकी हुई थी, आज वह पूरी होंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है और यदि कोई सौदा अटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको सुदूर क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी उनसे दिल से प्रेम करेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ उदास हो सकते हैं। आपके प्रिय का बर्ताव आपको दुख पहुंचा सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और कॉन्फिडेंट होने से बचें।


सिंह 


मानसिक रूप से आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा हो सकता है। कुछ बनते हुए काम अटक जाए, लेकिन हिम्मत रख के शाम तक सब स्थिति क्लियर हो जाएगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि बुखार या सर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको विजय मिलेगी। यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे, तो उसमें सफल हो सकते हैं। चुनावी कामों में भी सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय ऐसी बातें करेगा, जो आपके दिल को छू जाएंगे। शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और आपका जीवन साथी इसकी वजह होगा।


कन्या 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से बहुत खुश होंगे। जीवनसाथी बहुत काम की सलाह देगा। उनके साथ मिल कर काम करना आपको सफलता देगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। तो जीवन साथी का योगदान इसमें और ज्यादा सफलता प्रदान करेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोग एक दूसरे की परवाह करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी शादी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं इसलिए आपको अपने प्रिय से बात करनी चाहिए। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी और आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।


तुला 


आज आप मानसिक रूप से बहुत भावुक महसूस करेंगे और अपने बिछड़े हुए, रिश्तो को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। आज कुछ खर्चे भी होंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज शांत रहेंगे और उन्हें अपने प्रेम जीवन से पूर्ण संतुष्टि महसूस होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी तथा घर की लाइटिंग आदि पर खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।


वृश्चिक 


आज आप बहुत खुश नजर आएंगे और अपनी संतान के लिए कोई बढ़िया सी मनपसंद चीज खरीद कर लाएंगे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बढ़ेगी। आप भी मन में हर्षित होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी हल्के-फुल्के रहेंगे। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश महसूस करेंगे और जीवन साथी और आपके बीच की बॉन्डिंग बहुत बढ़िया होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज थोड़े केयरिंग और रोमांटिक रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग पक्ष देखने को मिलेगा।


धनु 


मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कुछ नए निर्णय लेने की तैयारी होगी। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ नया प्रयास करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी पेशा लोग अपने काम से जी चुरा सकते हैं इसलिए सावधानी रखें। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देती है, लेकिन आप अपने खर्चों पर भी ध्यान रखें, तो बेहतर होगा जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशी मिलेगी। आपकी सेहत मजबूत रहेगी, जिससे आप दूसरों को प्रेरणा देंगे।


मकर 


सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज चुकाने के लिए आज अच्छा मौका है। दोस्तों से संबंध बढ़िया होंगे और वह आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। उनके साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग हो सकती है। आप अच्छे कामों पर खर्च करेंगे। नौकरी को लेकर आप काफी सजगता दिखाएंगे। जैसे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। व्यापार करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस पार्टनर और आपके बीच की ट्यूनिंग बहुत बढ़िया रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खूबसूरत रहेगा और जीवन साथी खूब प्रयास करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्यार में निरंकुशता का भाव महसूस करेंगे और उनके लिए कुछ करना चाहेंगे।


कुंभ 


परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आज आप धन सेविंग के रूप में जोड़ने में सफल रहेंगे। कोई नई प्रॉपर्टी लेने की योजना घर में बन सकती है, जिसमें आपका भी विशेष योगदान होगा। आज आप कुछ खर्च करेंगे, शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से निश्चिंत रहेंगे और जीवन साथी के साथ भविष्य की किसी यात्रा की योजना बनाएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की खूबसूरती महसूस करेंगे और अपने प्रिया के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। काम को लेकर आपको सावधान रहना होगा और मेहनत करने से पीछे नहीं हटना होगा।


मीन 


आज आप दिल से बहुत खुश होंगे। थोड़े इमोशनल भी होंगे, लेकिन जिन से आप प्यार करते हैं। आज उनके लिए नए गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। कुछ ऐसी चीज, जो आपके दिल के बहुत करीब हो, लोगों से आपको अटैचमेंट बढ़ेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में जीवन साथी पर प्यार उड़े रहेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग कार्य अपने रिश्ते को लेकर थोड़े से गंभीर होंगे और आपको यह समझना पड़ेगा। प्रेम जीवन किस्मत वालों को ही मिलता है इसलिए आपको इसकी वैल्यू रखनी चाहिए और अपने प्रिय से अगर कोई समस्या हो, तो उसे आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


 


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...