मुजफ्फरनगर। जिले में आई लव मुहम्मद के बोर्ड के जवाब में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा मुजफ्फरनगर के अंदर l love महादेव के फ्लेक्स लगाए जाने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया। अब प्रशासन खुद ऐसे फ्लैक्स हटाने की तैयारी कर रहा है।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के कैंप कार्यालय पर पंकज प्रकाश राठौड़ सिटी मजिस्ट्रेट व राजू कुमार साव सीओ और शहर कोतवाल उमेश रोरिया पहुंचे और वर्तमान में चल रही परिस्थितियों के बारे में वार्ता करते हुए शहर में फ्लेक्स लगाने के संबंध में बातचीत की गई। उन्होंने संजय अरोड़ा से आग्रह किया की जिले में नगर की शांति व्यवस्था बनाने के हेतू राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा नगर में लगाए गए आई लव महादेव के फ्लेक्स हटाने व 6 अक्टूबर दिन सोमवार को हिंदू यात्रा (महादेव यात्रा) निकालने के संबंध में पुनर्विचार करें वार्ता में संजय अरोड़ा ने नगर से फ्लेक्स हटाने से मना कर दिया और प्रशासन को आश्वासन दिया कि वह आगे फ्लेक्स अभी नहीं लगाएंगे। जिस पर प्रशासन द्वारा स्वयं सभी तरह के फ्लेक्स हटाने की बात की। संजय अरोड़ा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह महादेव के भक्त हैं और उनको महादेव का नाम लेने से कोई नहीं रोक सकता। इस पर अधिकारियों ने जिले व नगर की शांति व्यवस्था बनाने हेतु संजय अरोड़ा जी वह राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन से सहयोग की मांग की जिस पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने सहमति प्रदान की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें