शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सुनी समस्याएं


मुजफ्फरनगर । अपरजिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के सभागार में  सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील जानसठ में अपरजिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन–मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 37 शिकायतों में राजस्व, पुलिस‚ विकास व अन्य आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई‚ जिसमे से 02 शिकायतो का निस्तारण मोके पर ही किया गया। उक्त प्राप्त शिकायतों को अपरजिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की जांच कर निस्तारण  समय सीमा मे किया जाए। उक्त तहसील समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार‚ तहसीलदार जानसठ‚ क्षेत्राधिकारी जानसठ एव सहित सम्बन्धित कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।  

अपरजिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार द्वारा तहसील बुढाना मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान महाेदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 41 शिकायते प्राप्त हुई । 

बुढाना तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी महोदय बुढ़ाना श्री अरुण कुमार और अन्य विभागों केअधिकारी सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...