शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

खाद्य विभाग की टीम ने भरे कई नमूने


मुजफ्फरनगर । दीपावली पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की  सचल दल की टीम द्वारा नमकीन, काजू,बादाम, रस्क व बूरा के नमूनें संग्रहित किये।

दीपावली पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में खाद्य सचल दल की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में आज नेशनल बैकरी, नसीरपुर रोड, सुभाष नगर छापामार/ निरीक्षण करते हुये 05 नमूनें संग्रहित किये।

 डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्रवाई संपादित की जाएगी। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मनोज कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।    

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बालाजी महाराज की कृपा से होगा भाग्योदय : पंचाग एवँ राशिफल

 🕉 जय श्री महाकाल 🕉   🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻मंगलवार, ०२ सितम्बर २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:११ सूर्यास्त: 🌅 ०६:४३ चन्द्रोदय: 🌝 १...