शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियों की कमान जिलाधिकारी मिली अपने हाथ

 



 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को शुक्रताल स्थित कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

  मुजफ्फरनगर । तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित शुक्रताल में दिनांक 22.07.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ आज दिनांक 21.07.2023 को शुक्रताल स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया।

     माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां जोरो से चल रही है‚ जिसकी कमान जिलाधिकारी महोदय ने अपने हाथो मे ली है। जिलाधिकारी महोदय वायरल होने के बाद भी लगातार अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे है और लगातार शुक्रतीर्थ में कैम्प किये हुए।

   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर जिलाधिकारी वि० ⁄ रा० श्री गजेन्द्र कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ सभी कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की ओर उन जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया जिससे कोई खामियां माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमो में न रह जाये वही एसडीएम जानसठ व तहसीलदार जानसठ संजय सिंह को व्यवस्थाओं को दुरस्त करने व खामियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए और गंगा घाट का गंगा समिति के पदाधिकारियों के साथ व प्रसासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया ओर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसी क्रम मे अधीनस्थ कर्मचारियो को निर्देश दिया गया कि लगाये गये टैन्ट कुछ इस प्रकार हो कि जिस पर बदलते मौसम वर्षा आदि का प्रभाव कम पडे तथा गर्मी आदि से बचने के लिये उचित प्रबन्ध रखे जाये।

    निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। महोदय द्वारा ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने तथा पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने, सभी अधिकारीगण के फोन नम्बर अपने पास रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने, ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने, अपना पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

     निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ श्री अभिषेक कुमार‚ तहसीलदार जानसठ श्री संजय सिंह व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार के शुक्रताल आगमन से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।


                                                 दिनांक 21-07-2023 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यानाथ जी द्वारा शुक्रतीर्थ स्थल पर पावन गंगा की जलधारा शुक्रतीर्थ मे लाने का महत्वपूर्ण कार्य का शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित है जिसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं का उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार के साथ निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने तथा पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने, सभी अधिकारीगण के फोन नम्बर अपने पास रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने, ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने, अपना पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

                    निरीक्षण के दौरान उनके साथ दूंगा समिति से जुड़े अरुण गर्ग अंशुल गर्ग एवं कई गणमान्य लोग के साथ साथ तहसीलदार जानसठ‚ नायाब तहसीलदार जानसठ सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता की न्यायिक पावर हुई सीज

जानसठ। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ में हुई शिकायत पर चल रही जांच को लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के आदेशानुसार डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के खिला...