शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 20 जनवरी 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार पौष मास)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 09:59 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

🌤️ *नक्षत्र - मूल दोपहर 12:40 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

*🌤️योग - व्याघात शाम 06:58 तक तत्पश्चात हर्षण*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:27 से दोपहर 12:50 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:19*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:19*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी क्षय तिथि*

 *🔥विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *मौनी अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *21 जनवरी 2023 शनिवार को मौनी अमावस्‍या है उस दिन प्रयाग में स्नान की तिथि है | आप सब प्रयाग तो नहीं जाओगे पर अपने घर पे ही उस दिन स्नान करते समय –* 

🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा | ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |*

🙏🏻 *ये मंत्र बोलकर उबटन को शरीर पर लगाकर स्नान करें तो गंगा स्नान का पुण्य मिलता है | अमावस्या के दिन तो जरुर करें | उस दिन गीता का सातवाँ अध्याय का पाठ करें और भगवान ने धन दिया है तो उस दिन घर में आटे की, बेसन की २ – ४ किलो मिठाई बना ले और गरीब बच्चे-बच्चियों में बाँट आयें, अपने पितरो के नाम दादा, दादी, नानी उनके नाम से बाँट कर आ जायें |*

🙏🏻 -

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *मौनी अमावस्या का मंत्र* 🌷

🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण में बताया है कि माघी अमावश्या के दिन अगर भगवान ब्रम्हाजी का कोई पूजन करे, श्लोक और गायत्री मंत्र बोलकर जो ब्रम्हाजी को नमन करते हैं और थोड़ी देर शांत बैठे और फिर गुरुमंत्र का जप करें तो उनको विशेष लाभ होता है | जो भाई-बहन जो सत्संग में आते हैं वो दैवी सम्पदा पायें और लौकिक सम्पदा भी पायें | किसी के सिर पे भार न रहें | दैवी सम्पदा से खूब धनवान हों और लौकिक धन की भी कमी न रहें |*

🌷 *मंत्र इस प्रकार है –*

*स्थानं स्वर्गेथ पाताले यन्मर्ते किंचिदत्तंम | तद्व्पोंत्य संधिग्धम पद्मयोंने प्रसादत: ||* 

🌷 *गायत्री मंत्र –* 

*ॐ भू भुर्व: स्व: तत सवितुर्वरेण्यं | भर्गो देवस्य धीमहि | धियो यो न: प्रचोदयात् ||*

🙏🏻 - *

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। युवा को अपने करियर के संवारने का मौका मिलेगा। आपको रुपए -पैसे के लेन-देन में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आप किसी नये वाहन के खरीदारी करने के सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको आज अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे और किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपको किसी फैसले में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने किसी काम को कल पर टाला, तो वह लंबा लटक सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी व्यापार संबंधित कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी, लेकिन यदि परिवार में आपका कोई सदस्य आपसे मदद मांगे, तो आपको उसे भी करना होगा। भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी आज धन लगा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपकी एनर्जी को आप सही कामों में लगाएं और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि माता-पिता आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सेहत से कोई समझौता नहीं करना है और यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने भाग्य के भरोसे किसी काम को ना छोड़े, नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के परिणाम आने से खुशियां बनी रहेंगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। अपने किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके लापरवाही के कारण आपके किसी काम में बाधा आ सकती है, इसलिए आप ऐसा ना करें। स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने कुछ बातों को गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको परिवार में चल रही समस्या को दूर करने के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने अपने कुछ खर्चो में कटौती नहीं की तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजनाओं में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति के हिसाब से बेहतर रहने वाला है। आपको अपने करीबियों से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम समय पर पूरा ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको घर व बाहर के कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो उनके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई मामला यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहने वाला है। आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिजन की सेहत के चिंता सता रही थी, तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। यदि घर परिवार में जीवनसाथी के बीच कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो आप उसे समाप्त करने की कोशिश करेंगे। कारोबार कर रहे लोग किसी नई मशीनरी को ला सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ के बाद ही कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा, इसलिए आप अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी दूसरे पर निर्भर होने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई काम लटक सकता है। आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में आप पडृने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

 


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर रहेगा। आपको यदि कोई चिंता लंबे समय से सता रही थी, तो वह भी वह दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने गलती से कुछ सबक लेना होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में यदि सदस्यों के बीच कुछ अनबन चल रही है, तो उसे लेकर आपको तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग काम के बोझ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...