रविवार, 22 जनवरी 2023

रविवार को किस पर होगी सूर्य देव की कृपा : पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️ *दिनांक - 22 जनवरी 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:27 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - श्रवण 23 जनवरी रात्रि 03:21 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

*🌤️योग - वज्र सुबह 10:06 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:59 से शाम 06:22 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:19*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:21*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

 *🔥विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞शत्रुओं को शांत रखने के लिए हर रोज़ शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर जल की धारा अर्पित करें और पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करें। शाम को पुन: शिव मंदिर जाएं और घी का दीपक जलाकर "ॐ नमो भगवते रुद्राय" का जाप करें।


🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷

👉 *माघ मास, शुक्ल पक्ष की प्रथम नौ तिथियाँ गुप्त नवरात्रियाँ है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से होने जा रही है l*

🙏 *एक वर्ष में कुल चार नवरात्रियाँ आती हैं , जिनमे से सामान्यतः दो नवरात्रियो के बारे में आपको पता है ,पर शेष दो गुप्त नवरात्रियाँ हैं l*

🌷 *शत्रु को मित्र बनाने के लिए* 🌷

🙏 *नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।*

💥 

🙏 *नवरात्रि में स्नानादि से निवृत्त हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र 'हूं' (Hum) अथवा 'अं रां अं' (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं 'श्री गुरुगीता' का पाठ करे तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l*

👩 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1*

👵 *जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*

🌷 *“अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले "*

🙏 

🙏 *भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l*

👩 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2

🙏 *माघ मास शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं l)*

🌷 • *" ॐ ह्रीं गौरये नमः "* 🌷

🙏 *मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुमकुम का तिलक करें l*

🐄 *गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ ओर रोटी खिलाएं l*

💶 *श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु* 💶

💥 *प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है*

🙏 *मंत्र ध्यान से पढ़ें* 🙏

🌷 *"ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् "*

🌷



   👦 *विद्यार्थियों के लिए* 👦

🙏 *प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।*

🙏 *इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l*

🙏 *बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें । जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें।*

🙏 *अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l*

🙏 गुप्‍त नवरात्रि के दिनों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। ...

गुप्‍त नवरात्रि में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए चांदी या सोने का सिक्‍का घर पर लाने से बरकत आती है। ...

अगर आप या आपका कोई परिचित बीमारी से परेशान है तो गुप्‍त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें।

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡️ *23 जनवरी सोमवार को प्रातः 05:42 से रात्रि 01:28 (24 जनवरी 01:28 AM) तक (यानी 23 जनवरी पूरा दिन व्यतिपात योग है।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


           🌞 *~ वैदिक - पंचांग ~* 


जनवरी पंचक तिथि 


पंचक शुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे


पंचक समाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें।


शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपने अपनी किसी पुरानी गलती से सबक नहीं लिया तो आज आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अक्समात धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी, जिससे आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनेंगे व समझेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है। उन्हें समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व जल्दी आप किसी की बातों में ना आए। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से बिजनेस संबंधित कोई मदद ले सकते हैं। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निजी मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को भी कुछ समय देंगे, जिनसे आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से घर में खुशियां बनी रहेंगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज बढे़गी। आज कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आप धर्म-कर्म के कार्यों में आगे बढ़ेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातक व्यवसाय में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से आपका खर्चा भी बढ़ सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके कुछ रुके हुए मामले आप समय रहते निपटा पाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी काम मे निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...