मां बाप ही निकले आयुषी के कातिल, गिरफ्तार


नई दिल्ली। दो दिन पहले यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सूटकेस में युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मथुरा पुलिस ने आज सोमवार को बेटी आयुषी के कत्ल के आरोप में माता-पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर छत्रपाल नाम के शख्स से शादी कर ली थी।

दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद निवासी आयुषी यादव को 17 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे उसके पिता नितेश और मां ब्रजबाला ने मिलकर मार दिया था। हत्या के बाद घर में ही उसका शव रखे गए। शव ठिकाने लगाने के लिए अगले दिन सुबह पांच बजे ट्राली बैग में शव रखकर दोनों कार से मथुरा के लिए निकली। दंपती ने मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे से आए थे। राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर ट्राली बैग फेंकने के बाद एक्सप्रेस वे से होकर लौट गए। जब दंपती मथुरा आ रहे थे, तो पिता कार चला रहा था और मां ट्राली बैग के साथ पीछे बैठी थी, जबकि लौटते समय मां आगे की सीट पर बैठ गई। पुलिस ने दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि दोनों ने घटना स्वीकार कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पति को 6 वर्ष की सज़ा

मुज़फ्फरनगर। गत 17 अगस्त 2017 को थाना तितावी के ग्राम धौलरा में पत्नी रखी के उत्पीड़न से परेशान आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति  अनुज  क...