शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

फाइल नहीं दिखाने पर जानसठ में अधिवक्ता और तहसील कर्मचारियों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात



 जानसठ। अधिवक्ता और तहसील कर्मचारियो के बीच झड़प हो गई जिससे दोनों ओर से तनाव हो गया। जानसठ तहसील कर्मचारियों ने दफ्तर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। फिलहाल सीओ जानसठ के अलावा सीओ भोपा भी मौके पर पहुंचे। वही तहसील कर्मचारी दफ्तर बंद करके कार्यवाही के लिए थाने पहुंच गए। तहसील कर्मचारियों ने अधिवक्ता पर जबरन फाइल दिखाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिस पर तहसील कर्मी और अधिवक्ता आमने-सामने हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का निधन

मुजफ्फरनगर। शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का आकस्मिक निधन हो गया।   शव यात्रा कल प्रातः 9:00 उनके निवास स्थान मोती महल से ...