शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

गीता में कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद के लिए कहा था: कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल


नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कह दिया कि गीता में भी भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी थी। इसको लेकर भाजपा हमलावर हो गई है और कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताते हुए जवाब मांग रही है। ऐसे समय में जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और मंदिरों में भी जा रहे हैं, तब इस तरह का विवाद कांग्रेस के लिए नई मुश्किलें पैदा करने वाला है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी अहमियत वे लोग नहीं समझ सकते, जिन्हें गीता में भी जिहाद का संदेश दिखता है। हालांकि इस बीच शिवराज पाटिल ने सफाई देते हुए उलटे मीडिया पर ही भड़क गए। एक पत्रकार से तो उन्होंने कहा कि तुम चुप रहो, तुमसे बात नहीं कर रहा। इसके बाद एक अन्य रिपोर्ट से उन्होंने कहा कि आप लोग जिहाद की बात कर रहे हैं। आप सोचिए कि क्या श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो संदेश दिया है, उसे आप जिहाद कहेंगे? नहीं कहेंगे। यही बात मैं भी कह रहा हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...