मंगलवार, 20 सितंबर 2022

आज का पंचाग एवँ राशिफल



🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞

 🌤️  *दिनांक - 20 सितम्बर  2022*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि 09:26 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 09:07 तक तत्पश्चात पुष्य*

🌤️ *योग - वरीयान् सुबह 08:25 तक परिध*

🌤️  *राहुकाल - शाम 03:35 से शाम 05:06 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:27*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:35*

👉  *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - दशमी का श्राद्ध*

🔥 *विशेष - 

              🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *20 सितम्बर 2022 मंगलवार को रात्रि 09:27 से 21 सितम्बर, बुधवार को रात्रि 11:34 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 21 सितम्बर, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें ....विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏अक्टूबर 2022 

पंचक का आरंभ- 6 अक्टूबर 2022, बृहस्पतिवार को 08.29 मिनट से

पंचक का समापन- 10 अक्टूबर 2022, सोमवार को 16.02 मिनट पर। 

 

नवंबर 2022 

पंचक का आरंभ- 2 नवंबर 2022, बुधवार को 14.16 मिनट से 


पंचक का समापन- 6 नवंबर 2022, रविवार को 24.05 मिनट पर। 

 

दिसंबर 2022  

पंचक का आरंभ- 26 दिसंबर 2022, सोमवार को 27.31 मिनट से

पंचक का समापन- 31 दिसंबर 2022, शनिवार को 11.47 मिनट पर।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन व्यापार कर रहे लोग उम्मीद से बढ़कर धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को आज आप अपने सीनियर से बातचीत करके सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको आज अपने मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ अन्य स्त्रोतों से भी लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है और आपको आज किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ा अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई शत्रु आपको कोई गलत सूचना दे सकता है,जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय को ले लेंगे। आज आपके मानसिक रूप से खुश रहने के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपके पास पड़ोस में आज किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम बनेंगे और आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आज उसके वापस आने की संभावना भी बहुत अधिक है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी बिगड़ते हुए काम को बनाने में आपकी मदद करेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आप अध्ययन और अध्यात्म के कार्य में लगाएंगे। आर्थिक योजनाओं में आप अच्छा खासा निवेश करेंगे,जिससे आप अपने भविष्य की चिंता को समाप्त कर सकते हैं,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। परिवार में आज आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और परिवार के सभी सदस्य आपकी बात मानकर उन पर चलते हुए नजर आएंगे,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,जो लोग व्यवसाय करते हैं,वह आज अपने बिखरे पडे़ व्यवस्था को ठीक करने में दिन का काफी समय लगाएंगे। घरेलू जीवन में यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुए थी,तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आज आपको किसी नए प्रोफेशन से जुड़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप आज अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे,जिसके लिए भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज भावनाओं में बहकर किसी को धन भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने विरोधियों के कारण कुछ असुविधा रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं,लेकिन आपको आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आप अपने मित्रों से आज कोई मदद मांग सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको आज वाद-विवाद की स्थिति में भी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आप उत्साहित रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी,तो उसमें भी आज सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करके अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार कर रहे लोग आज अपने फैसलों को लेकर लोगों को हैरान करेंगे। माता पिता से यदि आप कोई मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर दबाव बना रहेगा और आप परेशान रहेंगे। आप आज ईमानदारी से कार्य करके अपने अधिकारियों को अपनी और करने में कामयाब रहेंगे,जो लोग शेयर बाजार अथवा म्यूचुअल फंड में धन का निवेश करते हैं,उन्हें आज अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में लोगों का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होगी। मित्रों के साथ आज आप पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं,जिससे घूमने फिरने में आपको कुछ शांति मिलेगी।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन के लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे जो आपके लिए परेशानी बन सकते हैं,लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा व सोचना होगा कि किन खर्चों को करूं और किसे रोक दे,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आज कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें। आज यदि आप किसी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है,इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। तनाव के कारण आपको सिरदर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा होगी और उनको कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आमदनी के तो आपको कुछ नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,लेकिन आप अपने क्रोध के कारण कुछ बनते हुए कामों को भी बिगाड़ सकते हैं,इसलिए आपको क्रोध करने से बचना होगा। जीवनसाथी से आज आपका किसी प्रकार का कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...