शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

मुजफ्फरनगर पहुंचे अखिलेश ने भाजपा को दिया धन्यवाद



मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव आखिर मुजफ्फरनगर पहुंच गए। इससे पहले उनके हेलीकॉप्टर को उडने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस पर उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि मेरे हैलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। उन्होंने ट्वीट में नीचे लिखा कि जनता सब समझ रही है।

इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं। 

बता दें कि अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह को आज मुजफ्फरनगर और मेरठ में संयुक्त प्रेस वार्ता करनी थी। शुक्रवार को दोपहर एक बजे सपा और रालोद अध्यक्ष की मुजफ्फरनगर में मुलाकात होनी थी लेकिन, अखिलेश के हेलीकॉप्टर को दिल्ली में रोका गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...