बुधवार, 26 जनवरी 2022

मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने फहराया तिरंगा

 


मुजफ्फरनगर । सपा कर्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड्वोकेट ने सपा जिला कार्यालय पर तिरंगा फहराया। 

सपा की सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरँगा फहराया तथा राष्ट्रगान के पश्चात सपा कार्यालय देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के जयकारे से गूंज उठा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा पदाधिकारियो को अपने संदेश में देश की एकता व भाईचारे तथा देश के संविधान की रक्षा के लिए हमेशा बढ़चढ़कर आगे रहने का संकल्प दिलाया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम,लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, शगुन पाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य यूथ ब्रिगेड,महानगर सपा मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी,हाजी गुफरान तेवड़ा,सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष उमर खान, सपा जिला सचिव शहजाद चीकू मेम्बर,सपा नेत्री चन्दा राठी, शुभम त्यागी, डॉ नोशाद खान, इदरीस मलिक, मुकुल त्यागी,सपा जिला सचिव संजीव प्रधान एडवोकेट,मनोज कुमार,राजेन्द्र कपिल, सपा युवजन सभा महानगर अध्यक्ष पवन पाल, नदीम अंसारी, सागर कश्यप, लुकमान अली,बॉबी सैफी, मौ तारिक़ त्यागी, मेहरबान तावली,श्याम सुंदर पाल, महताब सैफी, आदित्य धनगर,नोशाद रँगरेज, रहिस राणा,अनिल कुमार एडवोकेट,शिवम सिंघल,राशिद जैदी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...