शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

यूपी में मुख्यमंत्री के चेहरे पर बोली प्रियंका : मैं हूं ना


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी प्रियंका वाड्रा होंगी।

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान पत्रकारों के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा के बारे में पूछने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है। मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल है, तो मेरा ही चेहरा सबसे अधिक दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी सोमेंद्र तोमर

  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में ’आई लव मोहम्मद’ और ’आई लव महादेव’ पोस्टर विवाद को लेकर योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा की संप...