मंगलवार, 25 जनवरी 2022
राजबीर चौहान ने गंगा पूजन कर चुनाव अभियान का श्रीगणेश किया
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान ने आज गंगा पूजन के बाद मां गंगा का आशीर्वाद लेकर अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा के पति वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया और विजय का आशीर्वाद दिया। रानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान ने आज हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया। इस अवसर पर मंत्रोचार के साथ उन्होंने चुनाव अभियान का श्रीगणेश किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित थे। मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने उनके अभियान में शामिल होकर उनकी विजय के लिए काम करने का संकल्प जताया। राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि तमाम पार्टी नेताओं के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता के सहयोग से वे अपना चुनाव अभियान शुरू कर रहे हैं और निश्चित रूप से इस में विजय मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के साथ आगे प्रदेश को ले जाना है तथा विकास के रास्ते पर चलाना है।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें