बुधवार, 19 जनवरी 2022

रामपुर तिराहे पर प्रमोद ऊंटवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

 मुजफ्फरनगर । पुरकाजी क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद ऊंटवाल के मुख्य चुनावी कार्यालय का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा फिता काट कर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शंखनाद कर संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश में फिर से योगी की सरकार बनाएंगे। शुभ अवसर पर पुरकाजी मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा, बरला मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, रोहाना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान, सरवट मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, पीनना मंडल अध्यक्ष जय कुमार चौधरी, जिला पंचायत अरुण त्यागी, किसान मोर्चा अध्यक्ष व जिला पंचायत अमित रावल, जिला पंचायत प्रवीण कुमार, जिला पंचायत श्रीभगवान शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अनिल त्यागी, और ब्लाक प्रमुख गौरव पीनना



, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर व अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...