शनिवार, 22 जनवरी 2022

ओबीसी मोर्चा ने भाजपा को जिताने हेतु मोर्चा संभाला

 


मुजफ्फरनगर।भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुंदर पाल ने एक मीटिंग आहूत की जिसमें रूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा, हरीश अहलावत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय धीमान , रामकुमार कश्यप प्रदेश, हरपाल महार, जयकरण गुर्जर जिला महामंत्री, मनोज पांचाल जिला महामंत्री, 

विजय वर्मा जिला मंत्री आदि नेताओं ने जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रीओं से कहा कि इस चुनाव के समय सभी बातों व काम को छोड़कर केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए कार्य करने का संकल्प लो और छह की छह विधानसभा पर ओबीसी मोर्चा द्वारा इस तरह से कार्य करो की ओबीसी वोट बैंक 100% भारतीय जनता पार्टी को वोट करें और हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी को दोबारा से मुख्यमंत्री बना कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाएं।

सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ने बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित तरीके से जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की टीमों का गठन कर उनको विधानसभा में जाने हेतु उत्साहित दिया और सबसे विनम्र निवेदन कर कहा कि सभी लोग आने वाली 10 फरवरी तक अपने सभी कार्यों को छोड़कर अधिक से अधिक समय अपने अपने लोगो में जाकर जन संपर्क करें और भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने में सहयोग करें।

मीटिंग में धीर सिंह, सुबोध सैनी, बिजेंद्र पांचाल, परमेश देवी, सचिन प्रजापति, प्रवीण पाल, नवनीत पाल, देवेंद्र पाल, नरेंद्र प्रजापति, प्रदीप सैनी, इंद्र कुमार प्रजापति, जोगिंदर जॉनी, समर पाल, अमरजीत संदीप कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...