शनिवार, 22 जनवरी 2022

प्रत्याशी बीजेपी कपिल देव ने किया गली गली जनसम्पर्क जनता ने दिया समर्थन


मुजफ्फरनगर। विधानसभा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के कुशल के साथ मिलकर आज प्रातःकाल अपनी विधानसभा क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी जनसम्पर्क कार्यक्रम रुडकी रोड भारत नर्सिंग होम से प्रारम्भ होकर क्षेत्र की सभी गलियों से होते हुए श्री शनिधाम-महर्षि वाल्मीकि मन्दिर,रामपुरी में भगवान श्री वाल्मीकि जी एवं भगवान शनिदेव जी के माल्यार्पण के उपरांत सम्पन्न हुआ ,जिसमें सभी क्षेत्रवासियों का भरपूर जनसमर्थन एवं स्नेह प्राप्त हुआ

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछडा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, शरद शर्मा, विशाल गर्ग,भाजपा महिला मोर्चा वरिष्ठ नेता लक्ष्मी धीमान,केशव मण्डल अध्यक्ष कपिल त्यागी, महामंत्री नन्दकिशोर धनगर, सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल जिन्दल, विपुल त्यागी, नीटू त्यागी, विराट राजवंश, अरविन्द लाम्बा,अरमान मित्तल,सचिन सैनी, सभासद भीष्म धीमान, ओमप्रकाश धीमान, सागर वाल्मीकि, मनोज शुक्ला, सोनू पाल, सुशील धीमान, जतिन धीमान, कोमल प्रसाद गौतम सहित अनेकों देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी सोमेंद्र तोमर

  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में ’आई लव मोहम्मद’ और ’आई लव महादेव’ पोस्टर विवाद को लेकर योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा की संप...