मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर पिछड़े वर्ग के अनेक नेताओ को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ नरेंद्र सैनी के संचालन में सम्पन्न स्वागत सभा मे सम्बोधन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि सपा केवल सपा में ही पिछड़े वर्ग को पूर्ण सम्मान व अधिकार दिए जाते है।
अन्य दलों में उनका वोट लेकर केवल उनके साथ पक्षपात व दोहन किया जाता है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि पिछड़ी जातियो का भाजपा की योगी सरकार में खुलकर उत्पीड़न व भेदभाव किया गया है। भाजपा सरकार में पिछडो के अधिकार व आरक्षण से जमकर खिलवाड़ होने से आज पिछड़ी जातियां अपने सम्मान व अधिकार के लिए सपा की सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंद हो गयी है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सचिन प्रजापति ग्राम बसेड़ा व मदन प्रजापति ग्राम कुकड़ा को जिला सचिव सपा बनाएं जाने की घोषणा के साथ सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में रामशरण कश्यप, राजाराम प्रजापति ,बाबूराम प्रजापति व फौजी श्यामलाल प्रजापति को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी , सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर व पूर्व विधायक मिथलेश पाल, सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवोकेट ने घोषणा करते हुए कहा कि नरेश कश्यप व साजिद अली खुड्डा व रामनिवास कशयप को जिला उपाध्यक्ष, सुरेश प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष मोरना,कृष्णपाल प्रजापति, संजीव प्रजापति, सचिन विश्वकर्मा, नरेश कश्यप,मदन पाल कश्यप को जिला सचिव,पिछड़ा वर्ग व रोहताश प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, नरेश कश्यप बघरा,सुरेंद्र कश्यप भैंसी को जिला कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग तथा निर्वेश प्रजापति जिला सचिव शिक्षक सभा,मनीष कुमार एडवोकेट जिला सचिव अधिवक्ता सभा,जैनेन्द्र कुमार जिला सचिव सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कुलदीप कश्यप,शुभम पाल को सचिव विधानसभा मीरापुर कार्यकरिणी, महेश प्रजापति विधानसभा कोषाध्यक्ष, कालूराम विधानसभा सचिव खतौली मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी दी गयी।
प्रोग्राम में मुख्यरुप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पँवार बारी,सपा नेता नरेश विश्वकर्मा, सपा नेता सत्यपाल कश्यप,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा जिला उपाध्यक्ष धनवीर कश्यप,विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग खतौली सुशील गुर्जर सहित अनेक सपा पदाधिकारी मौजूद रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें