गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

 



नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किसान घाट पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

नई दिल्ली स्थित किसान घाट में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एवं उनकी पत्नी चारु चौधरी सहित मुजफ्फरनगर से पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन में शामिल होकर किसान घाट स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर प्रवक्ता अभिषेक चौधरी कमल गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता किसान घाट पर मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...