मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव आते ही भड़ाना बंधुओं में से एक और हेलीकॉप्टर नेता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खतौली विधानसभा से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ चुके करतार सिंह भडाना ने रालोद का साथ छोड़कर गत दिवस भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि करतार सिंह भड़ाना एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी से खतौली विधानसभा सीट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के जमीनी नेताओं को बड़ा झटका लगा है।
सूत्र यह भी जानकारी दे रहे हैं कि करतार सिंह भड़ाना जल्द ही खतौली के मंडी में एक बड़ा आयोजन कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें