मुजफ्फरनगर । पुरकाजी इलाके में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपियों को नया साल जेल में मनाना पडेगा। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है। पुलिस ने इन दो स्कूल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुरकाजी इलाके में स्कूल छात्राओं के यौन शोषण के मामले में आरोपी स्कूल संचालक योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के मामले में विशेष पोक्सो अदालत के जज संजीव तिवारी ने न्यायिक हिरासत 3 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है। पुरकाजी पुलिस ने स्कूल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुद्ध स्कूल छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोप में कई संगीन धाराओं 328,354 ,506 आई पी सी व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था। मामला हाई लाइट होने के बाद राजनैतिक दलों के नेताओं ने घटना की निंदा की थी और पीड़िताओं के गांव जाकर सहानुभूति प्रकट की थी। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मामला राज्यसभा में उठा कर मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की थी और पीड़ित छात्राओं के गांव का दौरा किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें