मुजफ्फरनगर । भाजपा कार्यालय आयोजित मोर्चा अध्यक्षो एवं प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री नितिन मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के स्वागत हेतु देर रात तक सडकों पर खडे हजारो लोग प्रदेश की योगी सरकार पर लोगो के विश्वास का प्रमाण है।
मोर्चा अभियान प्रमुख एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नितिन मलिक ने बताया कि जनपद के अन्दर आगामी सप्ताह में विधानसभा वार अलग-अलग मोर्चा के 5 सम्मेलन होंगे। दिसंबर से 30 दिसंबर तक इन सम्मेलनो का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में अनुसूचित मोर्चा द्वारा शाहपुर में अनुसूचित सम्मेलन, बघरा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पिछडा वर्ग सम्मेलन, पुरकाजी विधानसभा में युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन, मुजफ्फरनगर में महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन, खतौली में किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सम्मेलन से संबंधित सभी मोर्चों को सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, महिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला मंत्री सुधीर खटीक, किसान मोर्चा एवं जिला मंत्री राहुल वर्मा, पिछडा मोर्चा प्रभारी एवं जिला मंत्री रेणु गर्ग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, महामंत्री रजत त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह रावल एवं महामंत्री तरूण त्यागी एवं रहतू प्रधान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुन्दरपाल एवं महामंत्री मनोज पांचाल उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें