बुधवार, 10 नवंबर 2021

भाकियू नेता रूठे विकास शर्मा को मनाने पहुंचे


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता आज रोनी हर्जी पुर पहुंचे और नाराज भाकियू नेता विकास शर्मा को मनाने की कवायद की।                        

भाकियू के चरण सिंह टिकैत, मंडल महासचिव धीरज लाटियान, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा , जिला महासचिव सत्येंद्र पुंडीर, निवर्तमान जिला महासचिव सुबोध काकरान, हवा सिंह, प्रमोद , बिल्लू  एवं क्षेत्र के किसान गांव रोनी हरजीपुर में पूर्व सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के आवास पर पंचायत में उपस्थित रहे। पंचायत में चौधरी चरण सिंह टिकैत एवं भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने विकास शर्मा की क्षेत्र के किसानों सहित पुनः भारतीय किसान यूनियन में घर वापसी कराई। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी किसानों को पूर्ण आश्वासन दिया कि किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी और सभी मिलकर भारतीय किसान यूनियन की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...