रविवार, 10 अक्टूबर 2021

मुजफ्फरनगर से राकेश टिकैत के मजबूत हाथ ने थामा भाजपा का दामन

 





मुजफ्फरनगर  । भारतीय किसान यूनियन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के दाएं बाएं हाथ माने जाने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने भारतीय किसान यूनियन को नमस्ते कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने आज भारतीय किसान यूनियन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन में खलबली मच गई। 

बताया जा रहा है कि राजू अहलावत को भारतीय किसान यूनियन का दाया बाया हाथ माना जाता था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में राजू अहलावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर गारमेंट कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने गुरुवार सुबह शामली रोड स्थित पर्दाफाश मोती झील में कूदकर अपनी ज...