शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

दशहरे पर माँ लक्ष्मी और प्रभु श्री राम किसका करेंगे कल्याण, विशेष पंचांग



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी शाम 06:02 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 09:16 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - शूल रात्रि 12:04 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:35* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:13*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), विजय मुहूर्त (दोपहर 02:15 से 03:01 तक), (संकल्प, शुभारंभ, नूतन कार्य, सीमोल्लंधन के लिए), दशहरा, गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन*

💥 *विशेष - 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞ये काम शुरू करने के लिए उत्तम दिन

यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दशहरा के दिन आपके लिए सबसे अधिक उपयुक्त दिन होगा। वहीं आप नया घर या भूमि लेना चाहते हैं या कोई नवीन काम शुरू करना चाहते है तो यह दिन शुभ होगा। इस शुभ दिन पर आप अपना ब्रांड नेम पंजीकृत कराना शुभकारी होता है।


कलश और जयंती विसर्जन से पहले करें यह काम

दशहरे के दिन सादर सम्मान के साथ कलश और जयंती का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन से पहले कुछ जयंती लेकर सूती लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभकारी साबित होता है।


इस वृक्ष की करें पूजा

वास्तु के अनुसार, दशहरे के दिन शमी के पेड़ का पूजन भी विशेष महत्व रखता है। शमी वृक्ष की पूजा के बाद वृक्ष के पास की मिट्टी लाकर अपने घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से घर में वैभव बना रहेगा।

इस जगह जलाएं चौमुखा दीपक

दशहरे के दिन घर में सेंधा नमक से पोंछा लगवाना हितकारी साबित होता है। वहीं इस दिन सायंकाल के समय घर की दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक अवश्य जलाएं, इससे घर पर आ रही विपदाएं दूर होती हैं।


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को शाम 06:03 से 16 अक्टूबर, शनिवार को शाम 05:37 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 16 अक्टूबर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो 10 माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..ं


 📖

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने मे सफल रहेंगे। जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको किसी अधिकारी की मदद से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने परिवार में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह उनसे प्रसन्न नजर आएंगे। यदि आज आप किसी जमीन जायदाद की से संबंधित किसी डील को फाइनल करेंगे, तो उसमे आज आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार की नई योजनाओं के लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्य में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपका यश व कीर्ति चारों ओर फैलेगी। पारिवारिक खर्चों को लेकर आज आप थोड़ा तनाव ले सकते हैं, लेकिन आपको उन खर्चों पर लगाम लगाने की ओर ध्यान देना होगा। परिजनों के साथ आज आप कुछ समय किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यक्ति करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता लेकर आएगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करेंगे, तो किसी के कहने में आकर ना करें व अपनी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से ही निर्णय ले। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आप संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है,तो आज वह भाइयों के सलाह मशवरे से समाप्त होगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज नए संबंध स्थापित होंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर प्रसन्न होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भी आज आपको विजय प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके हाथ कई काम एक साथ लग सकते हैं, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से काम करने होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी और वह आपकी मदद अवश्य करेंगे, जिसके कारण सायंकाल तक आप अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी बढे़गा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर धन लाभ कमाएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको आपके परिवार के सदस्य कोई सरप्राइस दे सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी व्यक्ति से घर, व्यापार अथवा किसी परिजन से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका यह धन फंस सकता है। आज आपके कुछ नए शत्रु आपकी तरक्की देखकर जलेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आज आपको कहीं निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि वह भविष्य में आपको लाभ के चक्कर में हानि दे सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाइयों से पारिवारिक बिजनेस के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देंगे, जिनमें आपको कुछ कार्यों की वजह से नुकसान भी हो सकता है। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी,तो आज आपको उससे भी मुक्ति मिल सकती है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उनकी हर चाल पर नजर रखनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसी शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसे बातचीत से समाप्त करना होगा, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...