शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

लक्ष्मी जी की कृपा किसे प्राप्त होगी, पंचांग एवँ राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य 02 अक्टूबर रात्रि 02:58 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - शिव शाम 06:39 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:28 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:30* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:25*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दशमी का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *01 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को रात्रि 11:04 से 02 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 11:10 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 02 अक्टूबर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें ...विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता ह


 📖 

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर



दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन अपने व्यवसाय की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। यदि आज आप किसी की बातों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सांसारिक दृष्टिकोण भी आज कुछ बदल सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज सीमित मात्रा में धन लाभ होगा, जिससे वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज सावधानी पूर्वक कार्य करें, जिससे उनके सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने का सोचा है, तो बहुत सावधानी से करें। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी, इस कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसकी वजह से आपकी माता जी नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आपको व्यर्थ की चिंताएं भी लगी रहेगी। आज आपको संतान के विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप उस पर ध्यान नहीं देंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई वादविवाद चल रहा था, तो वो भी आज समाप्त होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तुम मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानून संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की लिस्ट बनाएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में किसी विशेष सहयोग की आवश्यकता होगी। व्यवसाय में यदि आज आप किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको अपने किसी दूर के परिजन से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उन्हें रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सहयोगी से भी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। आज यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह पूरी होगी। 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, आज उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपका बहनों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके मन में कोई आइडिया आए तो अपने व्यापार में आगे बढ़ाएंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आपको यह अपने किसी भी साझेदार से शेयर नहीं करना होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपनी पिछली चली आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो आज आप उसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य जो जातको के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आप किसी शेयर बाजार आदि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें। भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको पिताजी के सहयोग से उन्नति के मार्ग प्रशस्त देखेंगे, जिन पर आप अमल करेंगे और आप उनका लाभ उठाएंगे। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी चल रही है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे और कर्ज से मुक्त होंगे। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लागू कर सकते हैं,जो आपको भरपूर लाभ देंगी संतान के किसी कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज लोग आपकी सराहना करते हुए नजर आएंगे और आप भी किसी दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि वह मदद सीमित हो, लोग उसका उसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। सायं काल का समय आज आप दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे और प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से यदि रिश्तो में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमे आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। धन लाभ के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने सहयोगियो का साथ मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...