गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 14 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 14 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 06:52 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 09:36 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - धृति 15 अक्टूबर रात्रि 01:46 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:52 से दोपहर 03:20 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:34* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:13*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण- महानवमी,सरस्वती-बिसर्जन,शारदीय नवरात्रि समाप्त*

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बिना मुहूर्त के मुहूर्त (दशहरा)* 🌷

➡ *15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को विजयादशमी (दशहरा) है।*

👉🏻 *विजयादशमी का दिन बहुत महत्त्व का है और इस दिन सूर्यास्त के पूर्व से लेकर तारे निकलने तक का समय अर्थात् संध्या का समय बहुत उपयोगी है। रघु राजा ने इसी समय कुबेर पर चढ़ाई करने का संकेत कर दिया था कि ‘सोने की मुहरों की वृष्टि करो या तो फिर युद्ध करो।’ रामचन्द्रजी रावण के साथ युद्ध में इसी दिन विजयी हुए। ऐसे ही इस विजयादशमी के दिन अपने मन में जो रावण के विचार हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय, शोक, चिंता – इन अंदर के शत्रुओं को जीतना है और रोग, अशांति जैसे बाहर के शत्रुओं पर भी विजय पानी है। दशहरा यह खबर देता है।*

👉🏻 *अपनी सीमा के पार जाकर औरंगजेब के दाँत खट्टे करने के लिए शिवाजी ने दशहरे का दिन चुना था – बिना मुहूर्त के मुहूर्त ! (विजयादशमी का पूरा दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है अर्थात इस दिन कोई भी शुभ कर्म करने के लिए पंचांग-शुद्धि या शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं रहती।) इसलिए दशहरे के दिन कोई भी वीरतापूर्ण काम करने वाला सफल होता है।*

👉🏻 *वरतंतु ऋषि का शिष्य कौत्स विद्याध्ययन समाप्त करके जब घर जाने लगा तो उसने अपने गुरुदेव से गुरूदक्षिणा के लिए निवेदन किया। तब गुरुदेव ने कहाः वत्स ! तुम्हारी सेवा ही मेरी गुरुदक्षिणा है। तुम्हारा कल्याण हो।’*

👉🏻 *परंतु कौत्स के बार-बार गुरुदक्षिणा के लिए आग्रह करते रहने पर ऋषि ने क्रुद्ध होकर कहाः ‘तुम गुरूदक्षिणा देना ही चाहते हो तो चौदह करोड़ स्वर्णमुद्राएँ लाकर दो।”*

👉🏻 *अब गुरुजी ने आज्ञा की है। इतनी स्वर्णमुद्राएँ और तो कोई देगा नहीं, रघु राजा के पास गये। रघु राजा ने इसी दिन को चुना और कुबेर को कहाः “या तो स्वर्णमुद्राओं की बरसात करो या तो युद्ध के लिए तैयार हो जाओ।” कुबेर ने शमी वृक्ष पर स्वर्णमुद्राओं की वृष्टि की। रघु राजा ने वह धन ऋषिकुमार को दिया लेकिन ऋषिकुमार ने अपने पास नहीं रखा, ऋषि को दिया।*

👉🏻 *विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है और उसके पत्ते देकर एक-दूसरे को यह याद दिलाना होता है कि सुख बाँटने की चीज है और दुःख पैरों तले कुचलने की चीज है। धन-सम्पदा अकेले भोगने के लिए नहीं है। तेन त्यक्तेन भुंजीथा….। जो अकेले भोग करता है, धन-सम्पदा उसको ले डूबती है।*

👉🏻 *भोगवादी, दुनिया में विदेशी ‘अपने लिए – अपने लिए….’ करते हैं तो ‘व्हील चेयर’ पर और ‘हार्ट अटैक’ आदि कई बीमारियों से मरते हैं। अमेरिका में 58 प्रतिशत को सप्ताह में कभी-कभी अनिद्रा सताती है और 35 प्रतिशत को हर रोज अनिद्रा सताती है। भारत में अनिद्रा का प्रमाण 10 प्रतिशत भी नहीं है क्योंकि यहाँ सत्संग है और त्याग, परोपकार से जीने की कला है। यह भारत की महान संस्कृति का फल हमें मिल रहा है।*

👉🏻 *तो दशहरे की संध्या को भगवान को प्रीतिपूर्वक भजे और प्रार्थना करें कि ‘हे भगवान ! जो चीज सबसे श्रेष्ठ है उसी में हमारी रूचि करना।’ संकल्प करना कि’आज प्रतिज्ञा करते हैं कि हम ॐकार का जप करेंगे।’*

👉🏻 *‘ॐ’ का जप करने से देवदर्शन, लौकिक कामनाओं की पूर्ति, आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि, साधक की ऊर्जा एवं क्षमता में वृद्धि और जीवन में दिव्यता तथा परमात्मा की प्राप्ति होती है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞घाटे को मुनाफे में बदल देगा ये 

यदि बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा हो तो दशहरे के दिन सवा मीटर पीले कपड़े में एक नारियल लपेट लें. इस नारियल को जनेऊ और सवा पाव मिठाई के साथ किसी भी राम मंदिर में अर्पित कर दें. ऐसा करने से बिजनेस में मुनाफा होने लगेगा.


लंबे समय से रुका हुआ काम भी यह करने से पूरा हो जाता है. इसके लिए लाल सूती कपड़े में नारियल लपेट कर बहते पानी में प्रवाहित कर दें. प्रवाहित करते समय नारियल से 7 बार अपनी मनोकामना कहें.


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा*

*चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी


16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी


30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत


04 अक्टूबर: सोम प्रदोष


17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत


नवंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 नवंबर: भौम प्रदोष


16 नवंबर: भौम प्रदोष


दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 दिसंबर: प्रदोष व्रत


31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 अक्टूबर , बुधवार: आश्विन पूर्णिमा


18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा


अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परोपकार के काम में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आज आप उसे सही करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे, जिसमें यदि आपका अपने भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दोपहर के बाद उसका सौदा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने कुछ बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर में कोई मागलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपके मन में हर्ष होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पिताजी व उच्चअधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिख सुखद रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपका आपको कोई नुकसान हो सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में सहयोगियों के वाद विवाद को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आज कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको पाचन क्रिया से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो वह भी आज भाइयों की मदद से पूरे होंगे। आज आप संतान के दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में यदि आप कोई निवेश करेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिजनों की सेवा तथा अन्य कार्य पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। पारिवारिक पेंशन मे आज बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, लेकिन नौकरी कर जातकों को आज अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनका सिरदर्द बन सकते हैं। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का आज मान सम्मान बढ़ेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी पार्ट टाइम काम को कार्य करने की सोच रहे है,तो उसके लिए समय निकालने मे कामयाब रहेगे। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। भागदौड़ आज अधिक रहेगी, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारिया आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में लंबे समय से किसी को उधार दिया धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगेगे, लेकिन आज आप अपना रुका हुआ काम करने के लिए किसी से सिफारिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको अपने प्रियजनों से कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि किसी से रूपए पैसे का लेन देन करना चाहते हैं, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। आज आपको अपने किसी कानूनी मुकदमे के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ लेकर आयेगा। आज आप अपने व्यापार में हुए लाभ से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आप अपनी और अपने परिवार की सभी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप कुछ धन भविष्य के लिए भी निवेश करके रखें। सायंकाल का समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। जीवनसाथी को आज आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मान सम्मान मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, क्योंकि आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण परेशान रहेंगे, जिसमें खर्चे भी अधिक होंगे। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं,तो उसके वैज्ञानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है, लेकिन उनकी बातें सुनकर आगे बढ़े, तो आपके कार्य सिद्ध होंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहेगा। आज आप यदि अपने किसी साले व बहनोई से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले और उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। सायंकाल के समय आज आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को भी आज मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती 


आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...