सोमवार, 27 सितंबर 2021

मुजफ्फरनगर में जंग का अखाड़ा बना भारतीय किसान यूनियन का चक्का जाम




 मुजफ्फरनगर । किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में चक्का जाम को लेकर आपस में जमकर मारपीट हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार चरथावल में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा चक्का जाम अपने ही पदाधिकारियों के बीच में जंग का अखाड़ा बन गया। जहां भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में जमकर जूते चप्पल, लात घूंसे चले। 

बताया जा रहा है कि चक्का जाम को लेकर अपना वर्चस्व दिखाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के दो गुट चक्का जाम को अपना जाम बताते हुए आपस में भिड़ गए बमुश्किल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...