सोमवार, 27 सितंबर 2021

जिले में भारत बंद का असर केवल राजमार्ग पर , लोग हलकान


मुजफ्फरनगर। जिले में आज तमाम मार्गों पर जाम के चलते यातायात अस्तव्यस्त होकर रह गया। तमाम हाईवे टोल प्लाजा और मुख्य मार्ग किसानों के कब्जे में रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को मंसूरपुर के पास किया किया गया है। रोहाना टोल प्लाजा पर जाम किया गया है। भोपा रोड पर चांद पुर के पास सुबह से जाम है। रालोद नेता भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर जाम में शामिल हैं।

दिल्ली देहादून हाईवे और सहारनपुर मार्ग पर जाम है। रोहाना टोल प्लाजा, दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पूरी तरीके से जाम किया हुआ है।  मंसूरपुर में नावला कोठी पर जाम है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वालों को रोका गया। खतौली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्य्क्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर भारत बंद का समर्थन किया। अभिषेक चौधरी गुर्जर,धर्मेन्द्र तोमर, भूपेंद्र राठी, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, समी राठौड़, इकबाल राणा, इंशाल्लाह राठौर, औरंगजेब राठौर, श्यामपाल चेयरमेन, पप्पू मुखिया सोंटा आदि उपस्थित रहे।


चांदपुर मखियाली में जाम के कारण भोपा रोड पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। वकीलों के नोवर्क के कारण कचहरी में कामकाज नहीं हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...