मंगलवार, 14 सितंबर 2021

भाजपा सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ: प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर।  सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मीटिंग में जनता से संवाद के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं मजदूरों किसानों तथा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी से छुपा हुआ नहीं है। सपा सरकार के दौरान किसानों को उनकी फसल का उचित दाम, किसानों को उचित सुविधाएं योजनाए तथा मजदूरों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित होती रही। 

 प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार के दौरान युवाओं को पढ़ाई नौकरी रोजगार देने में अखिलेश यादव अग्रणी रहे। व्यापारियों का उत्पीड़न भाजपा सरकार में किसी से छुपा हुआ नहीं है। भाजपा सरकार में केवल चंद उद्योगपतियों का बोलबाला व अन्य उधोगपतियों तथा व्यापारियों का उत्पीड़न होना लगातार जारी है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ग्राम मंदवाड़ा में आयोजित मीटिंग में सपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से वोट बनवाने के अभियान के तहत शत प्रतिशत वोट बनवाने तथा सपा कार्यकर्ताओं से अपने बूथ क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा सपा सरकार के दौरान कराए गए जनहित के कार्यों योजनाओं के प्रचार एवं भाजपा सरकार द्वारा किसान मजदूर नौजवान के उत्पीड़न के विरुद्ध 2022 में सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

सभा मे डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी सपा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर राणा,नगर अध्यक्ष बुढाना राशिद फिरोज,मेहताब सैफी, सेम फारुख सैफी, अबरार कुरेशी, आतिफ अंसारी जिला सचिव सपा अफसर सलीम प्रधान, सलीम प्रधान, पहलवान इकराम जुल्फों सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...