शनिवार, 11 सितंबर 2021

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत




 मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया के प्रथम बार आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जिला, पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिलामंत्री वैभव त्यागी, खतौली विधायक विक्रम सैनी ,मिडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, नई मडंल अध्यक्ष राजेश पराशर सहित भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया का प्रथम बार मुजफ्फरगनगर आगमण पर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष, मुख्य अतिथि व मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व वंदेमातरम् के उद्धघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं जिला पदाधिकारियो द्वारा मंचासीन पदाधिकारियों का पुष्प देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन व वंदन करते हुए सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर का कार्यकर्ता परिश्रमी व लगनशील है उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापित कराने के साथ साथ पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य को गम्भीरतापूर्वक पूर्ण करने का आवहान किया व सभी को बूथ, सेक्टर व मण्डल को मूल मंत्र देकर मुजफ्फरनगर जनपद की सभ छः विधानसभाओ को जीताकर उ0प्र0 में पूनः प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने का आवहान किया। उन्होंने बताया कि विपक्ष अपनी घिनौनी सोच किसानों के कंधों पर बन्दूक रखकर देश के भोले-भाले किसानों को बहलाने व फुसलाने का षडयंत्र कर रहा है। केन्द्र में मोदी व उ०प्र० में योगी सरकार देश में किसानों के हित में कृषि विधेयक लाकर देश में गाँव, गरीब व किसानो को उन्नतिशील बनाने का कार्य कर रही है कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत के मुल मंत्र के साथ अपने-अपने कार्य में जुट जायें।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष द्वारा जिला प्रभारी उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं धन्यवाद किया व आगामी कार्यक्रमों के बारे में सभी को विस्तार से बताते हुए कहा कि 17 सितंबर को  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आवहान किया और कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुढाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन नगर पालिका मुजफ्फरनगर अंजु अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द्र सोम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम गौतम, पिछडा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, डॉ० आरएन त्यागी, विधानसभा के प्रभारी मीरापुर तेजपाल वर्मा, चरथावल के राजपाल जुडडा पुरकाजी के संजीव वालिया व सदर के प्रभारी अमित गगनेजा, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जानसठ प्रवेन्द्र भडाना, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मिकी, विनित कत्यायन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, बोबिन्द्र सहरावत, सुधीर खटीक, साधना सिघल, रेणु गर्ग, सुनील दर्शन, सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, जिला संयोजक आई.टी विभाग सचिन सैनी, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुन्दरपाल, जिला महामंत्री पिछडा मोर्चा मनोज पांचाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष अनु मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा यशवीर सिंह, डॉ० आरके पाराशर जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, तरूण पाल, डॉ० विपिन त्यागी, विजय दुल्हैरा, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल, राजेश पाराशर, मनोज राठी, विकास आर्य, मनीष गर्ग, मुकेश शर्मा, राकेश राजपुत, आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...