शनिवार, 11 सितंबर 2021

नगर के नई मंडी मंडल में हुआ बूथ विजय अभियान की शुरुआत

 


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ड़ा द्वारा किया गया ।इसी क्रम में आज नई मंडी वैदिक पुत्री व जैन इंटर शक्ति केंद्रों  के बूथ अध्यक्षों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष को लाइव सुनने हेतु सभासद विपुल भटनागर के प्रतिष्ठान पर हुई। 
बैठक का शुभारम्भ मुज़फ़्फ़रनगर प्रभारी सतेंदर सिसोदिया, ज़िलाध्यक्ष विजय शुक्ला , डॉक्टर संजीव बालियाँन केंद्रीय राज्यमंत्री, ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल , क्षेत्रीय अध्यक्ष युवमोर्चा सुखविंदर सोम ,कार्तिक काकरान ज़िलाध्यक्ष युवा मोर्चा , पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजीव गर्ग व नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि कोविड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश को जिस प्रकार से सम्भाला है तारीफ़ के क़ाबिल है वैक्सीन लगाने में भी प्रदेश सबसे अग्रणी है उन्होंने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब बहुत महत्वपूर्ण है आज बूथ विजय अभियान को आप अपनी महनत व लगन से सफल बनाएँगे । नई मंडी मंडल के अध्यक्ष राजेश पराशर ने मुज़फ़्फ़रनगर विधानसभा प्रभारी व अन्य अतिथियों का बुके दे कर स्वागत किया बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी बबिता गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम ज़िला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल व विकास अग्रवाल विशाल गर्ग गीता जैन जी ,अरुण खंडेलवाल अर्जुन तोमर सेक्टर संयोजक सुरेश चंद जैन व प्रियांक जैन के साथ बूथ अध्यक्ष विपिन पाल विपिन सेनी सुशील सिंघल हरीश पालिवाल विपुल भटनागर श्यामसुंदर तायल व दिनेश पुंडीर मंडल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल पंकज माहेश्वरी जी अर्ष सिंघल मंडल मंत्री सीमा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रोशनी पांचाल आदि उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...