गुरुवार, 30 सितंबर 2021

आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भाजपा की बैठक में मंथन


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर "आत्म निर्भर भारत" विषय पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् के गायन के साथ किया। सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मुख्य अतिथि जिला प्रभारी  सतेन्द्र सिसौदिया को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और जिलाध्यक्ष द्वारा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक व सह संयोजक सभी का परिचय कराया।

मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के स्तम्भ है आप सभी ने पार्टी को सींचने कार्य किया है बूथ समिति का गठन, पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य सम्पन्न करे पन्ना प्रमुख का मुख्य कार्य सम्पर्क एवं संवाद करना है 2022 में जनपद मुजफ्फरनगर की सभी छः विधानसभाओं को आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की लगन एवं परिश्रम से चुनाव जीतना है।


उन्होंने बताया कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की घोषणा की है जिससे की 130 करोड़ लोगो आत्मनिर्भर हो और हम कोरोना से लड़ने में सक्षम जाए आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना से के रोजगार पर अधिक ध्यान दिया जायेगा लॉकडाउन की वजह से देश के मजदूरों और किसान बहुत प्रभावित हुए है आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने 20 है लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया है जो देश की जीडीपी का 10 प्रतिशत है इस  योजना ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कोविड काल में निःशुल्क दवाई, राशन वितरण का कार्य गरीब मजदूरों के खाते में धन पहुचाने का कार्य बिना भेदभाव के पूरे देश में किया।

रक्षा क्षेत्र में भी हम तेजी से देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है देश आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है।उ ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है गुंदागर्दी व भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य योगी सरकार ने किया राम मन्दिर का कार्य तेजी चल रहा है मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में सांसद व विधायक ईमानदारी के साथ समाज सेवा के कार्य में लगे है उन्होंने सभी से आवहान किया कि सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुचाकर 2022 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के जुट जाये जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आवहान किया सभी वोट बनाने के अभियान जुट जाये प्रत्येक बूथ पर वोट बनवाने का कार्य तेजी से किया जाये एवं आगामी 100 दिनों के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और अंत में सभी का धन्यवाद किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुढाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, पिछड़ा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राकेश आडवाणी, शरद शर्मा, राजीव गुर्जर, रोहताश पाल, नितिन मलिक, जिला मंत्री सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, राहुल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मौ० सलीम, महेशो चौधरी, नीरज गौतम, मण्डल अध्यक्ष कपिल त्यागी, हरेन्द्र पाल, विकास आर्य, राकेश राजपूत, सुधीर सैनी, विरेन्द्र शर्मा, इन्द्रपाल कश्यप, मनोज राठी, राजीव गुप्ता, एकाश त्यागी, वीरपाल सहरावत, विकास पवार, संतनाम बंजारा, महेश सैनी, अशोक धीमान, डॉ० जयकुमार, प्रमोद मित्तल, गजे सिंह, कैप्टन प्रवीण, सुनील तायल, सुरेन्द्र अग्रवाल, दीपक नारंग, डॉ० देशबन्धु तोमर, श्यामसिंह सैनी, राजेन्द्र साहनी, ब्रिजेश दीक्षित, विपुल भटनागर, हरिराम सक्सैना, विशाल गर्ग, रामफल सिंह पुण्डीर, जिला सयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव सह संयोजक तरूण त्यागी, आदित्य जैन, जिला सयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी, रविश अंसारी, हरपाल महार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...