शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 सितम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - तृतीया सुबह 08:29 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 02:09 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:29* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:31*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकट चतुर्थी (चंद्रोदय : रात्रि 08:47), भरणी श्राद्ध, चतुर्थी का श्राद्ध*

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें* 🌷

🌷 *श्राद्ध एकान्त में ,गुप्तरुप से करना चाहिये, पिण्डदान पर दुष्ट मनुष्यों की दृष्टि पडने पर वह पितरों को नहीं पहुचँता, दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिये, जंगल, पर्वत, पुण्यतीर्थ और देवमंदिर ये दूसरे की भूमि में नही आते, इन पर किसी का स्वामित्व नहीं होता, श्राद्ध में पितरों की तृप्ति ब्राह्मणों के द्वारा ही होती है, श्राद्ध के अवसर पर ब्राह्मण को निमन्त्रित करना आवश्यक है, जो बिना ब्राह्मण के श्राद्ध करता है, उसके घर पितर भोजन नहीं करते तथा श्राप देकर लौट जाते हैं, ब्राह्मणहीन श्राद्ध करने से मनुष्य महापापी होता है | (पद्मपुराण, कूर्मपुराण, स्कन्दपुराण )*

🌷 *श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं , श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये,*

*शुक्ल पक्ष की अपेक्षा कृष्ण पक्ष और पूर्वाह्न की अपेक्षा अपराह्ण श्राद्ध के लिये श्रेष्ठ माना जाता है | (पद्मपुराण, मनुस्मृति)*

🌷 *सायंकाल में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, सायंकाल का समय राक्षसी बेला नाम से प्रसिद्ध है, चतुर्दशी को श्राद्ध करने से कुप्रजा (निन्दित सन्तान) पैदा होती है, परन्तु जिसके पितर युद्ध में शस्त्र से मारे गये हो, वे चतुर्दशी को श्राद्ध करने से प्रसन्न होते हैं, जो चतुर्दशी को श्राद्ध करने वाला स्वयं भी युद्ध का भागी होता है | (स्कन्दपुराण, कूर्मपुराण, महाभारत)*

🌷 *रात्रि में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, उसे राक्षसी कहा गया है, दोनो संध्याओं में भी श्राद्ध नहीं करना चाहिये, दिन के आठवें भाग (महूर्त) में जब सूर्य का ताप घटने लगता है उस समय का नाम 'कुतप' है, उसमें पितरों के लिये दिया हुआ दान अक्षय होता है, कुतप, खड्गपात्र, कम्बल, चाँदी , कुश, तिल, गौ और दौहित्र ये आठो कुतप नाम से प्रसिद्ध है, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त पवित्र हैं, दौहित्र, कुतपकाल, तथा तिल, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त प्रशंसनीय हैं, बाहर और भीतर की शुद्धि, क्रोध न करना तथा जल्दबाजी न करना (मनुस्मृति, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुपुराण)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

➡ *24 सितम्बर 2021 को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:47)*

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आपको उसमें किसी बड़े अधिकारी से अनबन नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपको किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने कार्य क्षेत्र की योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे, लेकिन आज आपको कुछ लाभ अचानक से भी मिल सकते हैं, जो आपको संदेह में डाल देंगे, जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतारेंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की यदि अपने अधिकारियों से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मिलने मुलाकात बढ़ानी होगी, जिनका आपको लाभ मिल सके। संतान की उन्नति देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व आलोचकों की किसी आलोचना पर कोई ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लोगों का जन समर्थन मिलेगा और लोगों से मेल मुलाकात करने से उनको फायदा भी होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के सहयोग से जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ ही देगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने करियर की उपलब्धियों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके शत्रु इसमें अडंगा डाल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। यदि वह कोशिश करेंगे, तो उन्हे सफलता मिल सकती हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा,नही तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पाकर वह प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज दिन का काफी समय आप रचनात्मक कार्य में व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी आपको घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। विद्यार्थियों की क्षमता का विकास होगा। यदि राजनीतिक दिशा में कार्यरत हैं, तो आपको किसी अधिकारी की मदद प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपको अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन वह आपको प्रयास के बाद ही मिल पाएंगी। आपको उन्हे पहचानना होगा और आगे बढ़कर लेना होगा, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह आपके कार्य में रुकावट डाल सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मन मुताबिक नहीं रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के सुझावों का आज ऑफिस में स्वागत होगा, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ छोटी दूरी पर जाने का प्लान बना सकते है। आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में मधुरता आएगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपका पूरा दिन कुछ विशेष कर दिखाने की धुन में लगा रहेगा जिसमें सफल भी होंगे। आज आपको अपने किसी परिचित के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आप किसी डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में पार्टनरशिप करने से आपको फायदा भी मिलेगा। आज किसी से वाद-विवाद करने से बचने की कोशिश करनी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आज आपको रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लम्बे समय के लिए लटक सकते है। यदि आप कुछ नए लोगों से संपर्क बनाएंगे, तो वह आपके व्यापार में मददगार साबित होंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठ मित्रता रहेगी, जिसके कारण आपको आपके मनपसंद काम सौंपा जा सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन मे सरसता बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो उनके संबंधों में दरार आ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप व्यापार के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए उत्तम रहेंगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सुख देने वाला रहेगा। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप किसी भूमि व वाहन, भवन को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप कुछ निवेश भी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको हर मामले में प्राप्त होता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन हर मामले में आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज वह आपके पिताजी के सहयोग से सुलझ सकती हैं। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं, तो उसमें उन्हें जीत मिलेगी। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी जल्दबाजी में किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...