शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

कुश पुरी का सहारनपुर में जोरदार स्वागत



सहारनपुर । सहारनपुर नगर प्रभारी एवं प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ कुश पुरी ने सहारनपुर में प्रवास किया। प्रवास के दौरान कुश पुरी का गागलहेड़ी में बिजेंदर प्रधान एवं नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। कुश पुरी ने गागलहेड़ी चौराहे पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

इसके उपरांत कुश पुरी ने भाजपा कार्यालय पर सहारनपुर नगर टीम के साथ एक परिचय बैठक की। परिचय बैठक के बाद कुश पुरी ने सहारनपुर नगर प्रभारी होने के नाते केशव मंडल, जनक मंडल, हकीकत मंडल, एवं शारदा मंडल में बूथ सत्यापन बैठकों में हिस्सा लिया। प्रवास के दौरान कुश पुरी ने बूथ सत्यापन किट का वितरण व बूथ समिति सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। 

इन बैठकों में राकेश जैन महानगर अध्यक्ष सहारनपुर नगर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मनीष सचदेवा, राजकुमार कालड़ा, राजेंद्र सिंह, दिनेश शेट्टी, शीतल बिश्नोई, योग चुग, किशोर शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, नरेश धनगर, दिनेश सेठी, नीलू राणा, रेखा रोहिल्ला, दीपक रहेजा, अरुण लोधी, अरुण यादव, मयंक गर्ग आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे




कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...