शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पर छिड़ी जंग, विरोध का बिगुल बजा

 


मुजफ्फरनगर। कार्यकर्ताओ को संगठन की रीढ़ कहने वाली भारतीय जनता पार्टी भी अब कार्यकर्ताओ को दरकिनार करती दिखाई देने लगी है। भाजपा संगठन में उच्च पदों पर आसीन अब कार्यकर्ताओ के बजाय अपने सगे सम्बन्धियो व परिचितों को पद बाँटने में व्यस्त है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद हेतु 18 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी , जिनमे से प्रदेश संगठन ने 7 नाम तय किये , उन 7 नामो में 2 नामो पर विचार चल ही रहा था की अचानक कल एक अन्य ही नाम घोषित कर दिया गया , कहा जा रहा है घोषित नाम सीधा क्षेत्रीय कार्यालय से तय हुआ है , घोषित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष के करीबी बताये जा रहे है। कार्तिक काकरान के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित होते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में रोष है व कई कार्यकर्ताओ ने खुले रूप से इसे सोशल मीडिया पर व्यक्त भी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...