गुरुवार, 22 जुलाई 2021

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जानसठ में जाम


मुजफ्फरनगर । जानसठ थाना क्षेत्र के गांव  भलवा निवासी श्याम सिंह कि अपने खेत में जाते समय कल हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की कोई गिरफ्तारी ना होने से गुस्साए ग्राम वासियों ने  क्रांति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी  के नेतृत्व में पदाधिकारियों  एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर जानसठ मेन रोड पर जाम लगाया। 

जाम की सूचना लगते ही पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप जानसठ थाना अध्यक्ष डीके त्यागी मैं फोर्स मौके पर पहुंच कर क्रांति सेना पदाधिकारियों से बताया कि दो हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश अभी जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा मामले की गंभीरता को समझते हुए शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल व क्षेत्र विधायक विक्रम सैनी भी मौके पर पहुंचे क्रांति सेना पदाधिकारियों सहित गांव वासियों को आश्वासन दिया कि सभी हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा आश्वासन के बाद मृतक श्याम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। 

इस दौरान मौजूद रहे क्रांति सेना  वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान,  जिला सचिव सचिन प्रजापति , नगर महासचिव आशीष मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप , योगेंद्र बिहारी शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...