सोमवार, 12 जुलाई 2021

रालोद के हंगामे के चलते प्रकाश चौक जाम,पुलिस के साथ झडप


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताआंे ने लगातार बढ़ती महंगाई एवं गन्ना भुगतान की मांग को लेकर ने प्रकाश चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रकाश चौक पर पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी। उनकी



पुलिस के साथ झडप हुई।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में आज बडी संख्या में रालोद कार्यालय से वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता प्रकाश चौक पर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें रोका तो वे वहां हंगामा करने लगे और सड़क पर बैठ गए। सभी रालोद कार्यकर्ता कचहरी जाने की जिद पर अड गए, लेकिन उन्हें कचहरी नहीं जाने दिया गया। इसके चलते वहां जाम भी लग गया। बाद में रालोद नेता सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपकर वापस लौट गए। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री बाबूराम बालियान, पूर्व अध्यक्ष अजीत राठी, अभिषेक चौधरी, पराग चौधरी, हर्ष राठी, कमल गौतम, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...