रविवार, 25 जुलाई 2021

बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कई नेता


मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा कार्यालय पर आयोजित प्रोग्राम में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बसपा व भाजपा छोड़कर आये कार्यकर्ताओं को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि अगड़े हो या पिछड़े भाजपा की निरंकुश सरकार की हर मोर्चे पर विफलता से हर वर्ग जाति में भारी नाराजगी है प्रदेश की जनता अब यूपी की दिशा व दशा को सुधारने के लिए सपा की ओर देख रही है बसपा व भाजपा की पिछडों के अधिकारों के हनन से चुप्पी से नाराज अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार बैठे हैं। 

प्रमोद त्यागी एडवोकेट कहा कि आज सपा की नीतिओ व जनता के हितों के लिए सपा के सँघर्ष से प्रेरित होकर बसपा के पुराने नेता व वार्ड 10 से जिला पंचायत प्रत्याशी रहे रामपाल सिंह ने बसपा छोड़कर सपा में आस्था जताई है।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बसपा से सपा में आये रामपाल सिंह पाल व उनके साथ आये भाजपा के भोला सिंह कश्यप,घनश्याम सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह को सपा की सदस्यता दिलाई। बसपा छोड़कर सपा की सदस्य्ता लेने पर रामपाल सिंह पाल ने कहा कि पिछड़ी जातियों का बसपा व भाजपा में अब कोई सम्मान नही है तथा भाजपा की सरकार जनता की नजरो में पूरी तरह विफल साबित हुई है इसलिए वह सपा में अपने साथियो सहित सपा में शामिल हुए है।

प्रोग्राम में मुख्यरुप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा  हारून अली,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,युवजन सभा महानगर अध्यक्ष पवन पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी मौजूद रहे।

इस दौरान लवी गोयल,अनुराग पाल, अर्जुन पाल,सुधीर पाल,बबलू पाल,महेश कुमार,अनुज कुमार,नीरज चंदेल,जोनी सन्धावली सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...