मंगलवार, 27 जुलाई 2021

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को विदाई देने वालों का लगा तांता

 


मुजफ्फरनगर। शहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा एव दलजीत सिंह द्वारा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को उनके आवास पर भेंट कर,जिला मुजफ्फरनगर में उनके सफल कार्यकाल पर बधाई प्रेषित की गई, 

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि मुजफ्फरनगर की प्रथम महिला जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का जनपद मुजफ्फरनगर में बेहद सफल कार्यकाल रहा है,चाहे कोरोना महामारी का दौर रहा हो या फिर जनपद में कोई भी प्रमुख समस्या रही हो जिलाधिकारी महोदया द्वारा सकारात्मक तरीके के साथ उनसे निपटा गया,जनपद मुजफ्फरनगर मे व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को भी जिलाधिकारी द्वारा तीव्रता के साथ हल किया गया,जनता के साथ प्रशासन का संवाद बनाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने में जिलाधिकारी महोदया की अहम भूमिका रही है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं


मलेरिया अधिकारी डॉ अलका सिंह व यूनिसेफ कि डॉक्टर तरन्नुम ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को किया सम्मानित


 जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के डॉ इसरार सैफी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश  संजीव त्यागी सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में चौधरी जसविंदर सिंह जिला अध्यक्ष सालिम सैलानी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मतलूब प्रधान जिला उपाध्यक्ष शान मोहम्मद सूचना मंत्री नाजमा सदर तहसील अध्यक्ष जावेद अंसारी नगर सचिव अनवार अहमद 46 वार्ड अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर  सेल्वा कुमारी जे को कोरोना अवार्ड भेंट कर सम्मानित किया और मस्जिद आमना वाली गली और मस्जिद फातमा वाली गली को बनवाने के लिए अपील की और उनके कार्यकाल की तारीफ की और कहा कि आज ऐसा महसूस हो रहा है कि मुजफ्फरनगर जिले की आन बान शान अलीगढ़ जा रही है और समस्त भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति परिवार ने उनको स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आप जल्द कमिश्नर बन कर सहारनपुर मंडल में चार्ज ले वही सुबह से ही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आवास पर उन्हें डीएम अलीगढ़ बनने पर शुभकामनाओं सहित लोगों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...