मंगलवार, 8 जून 2021

जन शताब्दी समेत यह रेलगाड़ियां लौटेंगी पटरी पर


नई दिल्ली। कोरोना महामारी का प्रकोप घटते ही रेलवे बोर्ड ने यात्री सुविधा को लेकर कई रेल गाड़ियों को चलाने का कार्यक्रम तय किया है। चलने वाली ट्रेनों में दिल्ली देहरादून जन शताब्दी व बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी हैं। 

इसके अलावा देहरादून से कोटा के लिए नंदा देवी,नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी,नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी भी है। 14 व 15 जून से इन ट्रेनों का संचालन शुरु होगा। जबकि बहुप्रतीक्षित कोलकत्ता से जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस का भी संचालन शुरु हो गया। ट्रेन बुधवार को मुरादाबाद आएगी।

 ट्रेनों की सूची 

ट्रेन नंबर         कहां से कहां                              चलने का दिन

02055-56    नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी       14- 15 जून

02401-02    देहरादून-कोटा नंदा देवी                 14-15 जून

02039-40   नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी         14 जून

04609-10   ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी            14-15 जून      

04307-08   बरेली-प्रयागराज                          14-15 जून

04315-16    बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी             14 जून

04235-36    बरेली-वाराणसी                          14-15 जून

03257-58    दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण    10-11  जून (हफ्ते में दो दिन)

05279-80    सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्स  13-14 जून (हफ्ते में दो दिन)

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...