शुक्रवार, 4 जून 2021

भारत विकास परिषद विराट कल लगाएगी मेगा वैक्सीनेशन कैंप


मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विराट द्वारा पांच जून शनिवार को भागवंती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नई मंडी में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक पंवन कुमार गोयल पूर्व अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल रहेंगे। कैंप में केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन किया जाएगा। कैंप में कोविशील्ड की पहला व दूसरी डोज और कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को वैक्सीनेशन कराना है वो साथ में अपना आधार कार्ड अवश्य लाएं। कैंप के लिए पालिका के पूर्व सभासद योगेश मित्तल द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष आकाश बंसल, सचिव लोकेश गुप्ता एवं महिला संयोजिका रानी गोयल इसकी तैयारी में जुटे हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...