शनिवार, 5 जून 2021

जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल


 मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम इसी क्रम में आज बैठक में वार्ड 9 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित निर्दलीय सचिन करानिया ने विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उन्हें पटका पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उ०प्र० को प्रगति के पद पर अग्रसर करने लिए निरंतर प्रयासरत, ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी उ0प्र0 के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस पर मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित "विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा पर्यावरण महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवो और मानव जाति को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमे इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए और उन्होने सभी से आवहान किया कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु एक पौधा अवश्य लगाये और विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देववृत त्यागी, रूपेन्द्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य वन्दना वर्मा, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, अमित चौधरी, नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, राहुल वर्मा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, प्रशान्त गौतम, नवनीत गुप्ता, रक्षित नामदेव, उत्कर्ष त्यागी, राजकुमार त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...