बुधवार, 2 जून 2021

भिखारी महिला की झोंपडी में मिले लाखों रुपये


जम्मू। सड़कों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली, टूटी फूटी झोपड़ी में रहने वाली एक वृद्ध महिला के पास लाखों रुपए मिले हैं। 

ये मामला जम्मू के राजौरी नौशहरा में प्रशासन वृद्ध और बेसेहारा लोगों की मदद का अभियान चला रहा है। इसी के तहत इस 70 वर्षीय महिला को प्रशासन ने वृद्ध आश्रम पहुंचा दिया और जब नगर पालिका का अमला उसकी झोपड़ी को हटाने पहुंचातो अंदर सिक्के और नोटों की गड्डियां देखकर दंग रह गया। खबर आग की तरह फैली और मौके पर कई लोग जमा हो गए।

प्रशासन औरपुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। हर कोई भिखारी के झोपड़ी से मिले पैसे देखकर हैरान था। खैर, अफसरों की देखरेख में पैसों को गिनने का काम शुरू हुआ। इस काम में तीन घंटे लग गए। 10, 20, 50 और 100 के नोटों से तीन क्रेट भर गए। कुल मिलाकर 2,58,507 रुपये हुए। कई नोट काफी और सड़ी गलत हालत में भी मिले।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर गारमेंट कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने गुरुवार सुबह शामली रोड स्थित पर्दाफाश मोती झील में कूदकर अपनी ज...