मुजफ्फरनगर । प्रदेश के व्यवासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज अपने प्रभार जनपद मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर संस्था के सहयोग से निर्धन लोगों को भोजन बांटा। उन्होंने इस अवसर खुद भी निर्धन लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया है। राज्यमंत्री द्वारा निर्धन लोगों से वार्ता भी की गयी और उनका हाल-चाल लिया गया। उन्होंने निर्धन लोगों के बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। निर्धन लोग अपने जनपद के मंत्री जी को समीप पाकर और उनके साथ भोजन कर बहुत प्रसन्न दिखे।
मंत्री जी ने संस्था द्वारा निर्धन लोगों को भोजन कराये जाने के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान सामुदायिक किचन संचालित किये जा रहें। इन सामुदायिक किचन के माध्यम से निर्धन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सामुदायिक किचन सरकार एवं एनजीओ के माध्यम से संचालित किये जा रहें है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें